TS 6th Class Hindi अपठित गद्यांश

Telangana SCERT TS 6th Class Hindi Study Material अपठित गद्यांश Questions and Answers, Notes Pdf.

TS 6th Class Hindi अपठित गद्यांश

निम्न लिखित गद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य कें दीजिए।

1. किसी जंगल में एक हिरन और कौआ रहते थे। बे दोनों मित्र थे। उसी जंगल में एक सियार भी रहता था। उनकी मित्रता सियार को अच्छी नहीं लगती थी। एक दिन हिरन एक शिकारी के जाल में फँस गया। इतने में सियार भी बहाँ आया। हिरन के माँगने पर भी सियार ने मदद नहीं की।

प्रश्न :
1. हिरन और कौआ कहाँ रहते थे ?
2. उसी जंगल में कौन रहता था ?
3. हिरन और कौए की मित्रता सियार को कैसी लगती थी ?
4. हिरन किसके जाल में फँस गया ?
5. सियार ने किसकी मदद नहीं की ?
उत्तर :
1. हिरन और कौआ एक जंगल में रहते थे ।
2. उसी जंगल में एक सियार भी रहता था।
3. हिरन और कौए की मित्रता सियार को अच्छी नहीं लगती थी ।
4. हिरन शिकारी के जाल में फँस गया।
5. सियार ने हिरन की मदद नहीं की।

TS 6th Class Hindi अपठित गद्यांश

2. हमारे पर्वतों में सब से प्रसिद्ध ऊँचे और विशाल पर्बत हिमालय हैं। ये हमारे देश की उत्तरी सीमा पर हैं। ये बहुत सुंदर हैं। हमेशा हिम से ढके रहते हैं। हिम मानी बरफ़ है। हिम से ढके रहने के कारण ही इन्हें हिमालय कहते हैं। हिमालय की पर्वत मालाएँ भारतीयों के लिए पबित्र हैं।

प्रश्न :
1. सबसे प्रसिद्ध, ऊँचे और विशाल पर्वत क्या हैं?
2. हिमालय पर्वत भारत की किस ओर में हैं?
3. हिम का अर्थ क्या है?
4. इन्हें हिमालय क्यों कहते हैं?
5. किनके लिए हिमालय पर्वत पवित्र हैं?
उत्तर :
1. सबसे प्रसिद्ध, ऊँचे और विशाल पर्वत हिमालय हैं।
2. हिमालय पर्वत भारत की उत्तरी ओर में है।
3. हिम का अर्थ बरफ है।
4. हिम से ढके रहने के कारण इन्हें हिमालय कहते हैं।
5. भारतीयों के लिए हिमालय पवित्र हैं।

3. शंख और सीप दो भाई थे। वे धर्म शास्त्र के ज्ञाता थे। जनता में इनका बडा मान था। नदी के किनारे दोनों अलग – अलग आश्रम बनाकर रहा करते थे। उनके आश्रमों में फल और फूलों के पेड – पौधे बहुत थे। एक दिन सीप अपने भाई के आश्रम में गये।

प्रश्न :
1. दोनों भाइयों के क्या नाम थे ?
2. जनता में किनका बडा मान था ?
3. आश्रमों में किनके पेड-पौधे थे ?
4. उनके आश्रम कहाँ थे ?
5. भाई के आश्रम में एक दिन कौन गये ?
उत्तर :
1. दोनों भाइयों के नाम शंख और सीप थे ।
2. जनता में शंख और सीप का बडा मान था।
3. आश्रमों में फल और फूलों के पेड – पौधे थे।
4. उनके आश्रम नदी के किनारे थे।
5. भाई के आश्रम में एक दिन सीप गये थे।

TS 6th Class Hindi अपठित गद्यांश

4. अकबर एक महान मुगल सम्राट थौ। उनके दरबार में नौ प्रमुख मंत्री थे। इन्हें नबरत्न कहा जाता था। इन नवरत्नों में से बीरबल भी एक रत्न थे। बीरबल बहुत ही नेक, विद्धान और हाजिर – जबाब व्यक्ति थे।

प्रश्न :
1. अकबर कौन थे ?
2. उनके दरबार में कितने प्रमुख मंत्री थे ?
3. इन्हें क्या कहा जाता था ?
4. बीरबल कौन थे ?
5. बीरबल किस प्रकार के व्यक्ति थे ?
उत्तर :
1. अकबर एक महान मुगल सम्राट थे।
2. उनके दरबार में नौ प्रमुख मंत्री थे।
3. नवरत कहा जाता था।
4. नवरत्नों में बीरबल भी एक थे ।
5. बीरबल नेक, विद्वान और हाज़िर – जवाब थे ।

5. मोर पक्षियों में सबसे सुंदर होता है। मोर का सारा शरीर – चमकदार नीले संग का होता है। मोर की पूं लंबी, भारी और मोटी होती है। इस पर रंग – बिरंगे लंबे पंख होते हैं। इसकी गर्दन नीली और लंबी होती है। इसके सिर पर कलगी बहुत अच्छी लगती है।

प्रश्न :
1. पक्षियों में सबसे सुंदर पक्षी क्या है?
2. मोर का शरीर कैसा होता है ?
3. मोर की पूँछ कैसी होती है?
4. मोर की गर्दन कैसी होती है?
5. मोर के सिर पर क्या होती है?
उत्तए :
1. पक्षियों में सबसे सुंदर पक्षी मोर है।
2. मोर का शरीर चमकदार, नीले रंग का होता है।
3. मोर की पूंछ लंबी, मोटी और भारी होती है।
4. मोर की गर्दन नीली और लंबी होती है।
5. मोर के सिर पर कलगी होती है।

TS 6th Class Hindi अपठित गद्यांश

6. एक किसान था। उसका नाम लाल सिंह । वह अपनी पत्नी सीमा के साथ पंजाब के एक गाँब में रहता था। एक दिन लाल सिंह खेत में हल चला रहा था। इतने में एक शेर वहाँ आया और कहने लगा किसान ! किसान ! अपने बैल मुझे दे दो, बरना में तुझे खा जाऊँगा।

प्रश्न :
1. किसान का नाम क्या था ?
2. किसान की पत्नी का नाम क्या था ?
3. वे कहाँ रहते थे ?
4. एक दिन लाल सिंह क्या कर रहा था ?
5. शेर ने क्या कहा ?
उत्तर :
1. किसान का नाम लाल सिंह था।
2. किसान की पत्नी का नाम सीमा था ।
3. पंजाब के एक गाँव में रहते थे।
4. एक दिन लाल सिंह खेत में हल चला रहा था।
5. अपने बैल मुझे दे दो, वरना मैं तुझे खा जाऊँगा।

7. महात्मा गाँधी सबरमती आश्रम में रहते थे। आश्रम से पाँच किलोमीटर दूर पर नारायणपुर नामक एक गाँब था। नारायण पुर में एक सभा होने वाली थी। सभा के प्रबंधक गाँधीजी के पास आये। उन्होंने उनसें प्रार्थना की “बापू आप शाम चार बजे उस सभा में अबश्य पधारें और लोगों को संबोधित करें।”

प्रश्न :
1. महात्मा गॉधधी कहाँ रहते थे ?
2. नारायणपुर गाँव आश्रम से कितने किलोमीटर दूर पर था ?
3. नारायणपुर में क्या होनेवाली थीं ?
4. गाँधीजी के पास कौन आये?
5. उन्होंने गाँधीजी से क्या प्रार्थना की ?
उत्तर :
1. महात्मा गाँधी सबर्मती आश्रम में रहते थे।
2. नारायणपुर गाँव आश्रम से पाँच किलोमीटर दूर पर था।
3. नारायणपुर में एक सभा होनेवाली थी ।
4. गाँधीजी के पास सभा के प्रबंधक आये।
5. “बापू आप शाम चार बजे उस सभा में अवश्य पधारें, और लोगों को संबोधित करें”।

TS 6th Class Hindi अपठित गद्यांश

8. हर वर्ष छः ऋतुएँ आती हैं – बसंत, ग्राष्म, बर्षा, शरद, हेमंत और शिशिर। इनमें बसंत् को ॠतुओं का राजा कहते हैं। इस समय मौसम बडा सुहाबना होता है। बचों में और नव युवकों में उल्लास भर जाता है। बूढों में भी जबानी आ जाती है। प्राणि मात्र में नयी शक्ति भर जाती है।

प्रश्न :
1. ऋतुओं का राजा किसे कहते हैं?
2. बसंत के समय मौसम कैसा होता है ?
3. किनमें उल्कास भर जाता है?
4. बूढों में क्या आती है?
5. नयी शक्ति किसमें भर जाती है?
उत्तर :
1. बसंत को ऋतुओं का राजा कहते है।
2. बसंत के समय मौसम बडा सुहावना होता है।
3. बच्चों और नवयुवकों में उल्कास भर जाता है।
4. बूढ़ों में जवानी आ जाती है।
5. प्राणि मात्र में नयी शक्ति भर जाती है।
9. पोतना ने तेलुगु में “भागबत” ग्रंथ लिखा। इसमें भगबान विष्णु के अयतारों की कथाएँ है। इसके पद सरल और मधुर है। तेलुगु भाषी आसानी से इनको समझ लेते हैं। आज भी आंध्र प्रदेश में पोतना के भागयत का बडा नाम है। भक्त पोतना खेती – बारी करके अपना जीवन यापन करते थे।

प्रश्न :
1. भागवत ग्रंथ किसने लिखा ?
2. भगवान विष्णु के अवतारों की कथाएँ किसमें थी ?
3. भागवत के पद कैसे हैं?
4. आंध्रप्रदेश में किसका बडा नाम था ?
5. पोतना कैसे अपना जीवन यापन करते थे?
उत्तए :
1. पोतना ने तेलुगु में “भागवत” ग्रंथ लिखा।
2. भगवान विष्णु के अवतारों की कथाएँ भागवत में थी।
3. भागवत के पद सरल और मधुर हैं।
4. आंध्र प्रदेश में पोतना के भागवत का बडा नाम था।
5. पोतना खेती – बारी करके अपना जीवन यापन करते थे ।

TS 6th Class Hindi अपठित गद्यांश

10. मनुष्य के लिए स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। तंदुरुस्त रहने से मन प्रसन्न रहता है। मनुष्य दुगुने उत्साह के साथ अपने काम में लग सकता है। इसके विपरीत अस्बस्थ होने से वह उदास हो जाता है। मन नीरस होता है।

प्रश्न :
1. स्वस्थ रहना किसके लिए अत्यंत आवश्यक है ?
2. किससे मन प्रसन्न रहता है?
3. मनुष्य किस तरह अपने काम में लग सकता है?
4. अस्वस्थ होने से क्या होता है ?
5. अस्वस्थ होने से मन कैसा होता है?
उत्तर :
1. मनुष्य के लिए स्वस्थ रहना अत्यंत अवश्यक है।
2. तंदुरुस्त रहने से मन प्रसन्न रहता है।
3. मनुष्य दुगुने उत्साह के साथ अपने काम में लग सकता है।
4. अस्वस्थ होने से मनुष्य उदास हो जाता है।
5. अस्वस्थ होने से मन नीरस होता है।

11. एक कुत्ता था। एक बार बह अपने बायें पंजे से कान खुजला रहा था। अचानक चूहों की तलाश में घूमती – घामती एक बिली उस ओर आयी। कुत्ते की निगाह बिल्ली पर पडी। उसके मुँह में पानी भर आया। फिर भी -बह उस पर झपटा नहीं। कुत्ता बडा समझदार था ।

प्रश्न :
1. एक बार कुत्ता क्या कर रहा था ?
2. बिल्ली किनकी तलाश में उस ओर आयी ?
3. कुत्ते की निगाह किस पर पडी ?
4. किसके मुँह में पानी भर आया ?
5. समझदार जानवार कौन था ?
उत्तर :
1. एक बार कुत्ता अपने बायें पंजे से कान खुजला रहा था।
2. बिन्ली चूहों की तलाश में उस ओर आयी।
3. कुत्ते की निगाह बिल्ली पर पडी।
4. कुत्ते के मुँह में पानी भर आया।
5. कुत्ता समझदार जानवर था।

TS 6th Class Hindi अपठित गद्यांश

12. जापान सबसे सुन्दर और विकसित देश माना जाता है। जापान का बास्तविक नाम ‘निपोन’ है। निपोन का जापानी में अर्थ होता है उगते हुये सूर्य का देश इसकी राजधानी टोकयो है जो संसार का सबसे बडा नगर है। जापान में शिक्षक को बहुत सम्मान दिया जाता है।

प्रश्न :
1. जापान किस प्रकार का देश माना जाता है?
2. जापान का वास्तविक नाम क्या है?
3. निपोन का जापान में अर्थ क्या होता है?
4. जापान की राजधानी क्या है?
5. जापान में किसे बहुत सम्मान दिया जाता है?
उत्तर :
1. जापान सुन्दर और विकसित देश माना जाता है।
2. जापान का वास्तविक नाम ‘निपोन’ है।
3. निपोन का जापान में अर्थ है – उगते हुये सूर्य का देश।
4. जापान की राजधानी टोकयो है।
5. जापान में शिक्षक को बहुत सम्मान दिया जाता है।

13. आज से कुछ समय पहले जर्मनी में जोसफ द्वितीय नाम का एक बादशाह था। वह अकसर प्रजा का वास्तविक हाल जानने के लिए रात में बेश बदलकर हर मुहले और गलियों में घूमा करता था। एक दिन जब वह घूम रहा था तो वह एक दुबला -पतला लडके से मिला बह बडी दीनता से भीख माँग रहा था।

प्रश्न :
1. जर्मनी के बादशाह का नाम क्या था ?
2. बादशाह क्या जानने के लिएं रात में घूमा करता था ?
3. बादशाह रात के समय कहाँ घूमा करता था ?
4. एक दिन वह किससे मिला ?
5. लड़का क्या कर रहा था ?
उत्तर :
1. जर्मनी के बादशाह का नाम जोसफ़ द्वितीय था।
2. बादशाह प्रजा का वास्तविक हाल जानने के लिए रात में घूमा करता था।
3. बादशाह रात के समय मुहले और गलियों में घूमा करता था।
4. एक दिन वह दुबला – पतला लडके से मिला।
5. लडका भीख माँग रहा था ।

14. एक गाँव में ईश्वर चंद्र नाम का एक व्यक्ति रहता था। एक दिन वह बनारस के बाजार में घूम रहा था। बहाँ पर उसने हाथी दांत की बनी हुयी सुन्दर – सुन्दर बस्तुएँ देखी। बह सामान तो खरीदना चाहता था। पर उनकी कीमत सुनकर वह चुप रह गया।

प्रश्न :
1. गद्यांश में व्यक्ति का नाम क्या था ?
2. एक दिन वह कहाँ घूम रहा था ?
3. बाजार में उसने क्या देखीं?
4. वह क्या करना चाहता था ?
5. वह क्यों चुप रह गया ?
उत्तए :
1. गद्यांश में व्यक्ति का नाम ईश्वर चंद्र था।
2. एक दिन वह बनारस के बाज़ार में घूम रहा था।
3. बाज़ार में उसने हाथी दांत से बनी सुन्दर – सुन्दर वस्तुएँ देखी।
4. वह सामान खरीदना चाहता था।
5. वह उनकी कीमत सुनकर चुप रह गया।

TS 6th Class Hindi अपठित गद्यांश

15. जोनपुर गाँब के बाहर स्वामी चिदानंद एक कुटी बनाकर रहते थे । स्वामी बडे ज्ञानी थे। साथ ही बे दयालू और विनम्र भी थे। गाँव के लोग उनका बहुत सम्मान करते थे। उसी गाँय में मोहिनी नाम की स्त्री अपने इकलौते पुत्र राजू के साथ रहती थी। राजू दो वर्ष का था, तभी उसके पिता की मृत्यु हो गई थी।

प्रश्न :
1. स्वामी चिदानंद कहाँ रहते थे ?
2. स्वामी किस प्रकार के व्यक्ति थे?
3. गाँव के लोग क्या करते थे ?
4. राजू की माता का नाम क्या था?
5. राजू जब दो वर्ष का था, तब क्या हुआ था ?
डत्तर :
1. स्वामी चिदानंद जोनपुर गाँव के बाहर एक कुटी बनाकर रहते थे।
2. स्वामी ज्ञानी थे। साथ ही दयालू और विनम्र भी थे।
3. गाँव के लोग स्वामी चिदानंद का सम्मान करते थे ।
4. राजू की माता का नाम मोहिनी था।
5. राजू दो वर्ष का था जब उसके पिता की मृत्यु हुई।

16. एक मुर्गी अपने बच्छों के साथ रहती थी। उनमें एक बच्चे का नाम चुनमुन था। एक दिन चुन् मुन ने एक लडके के नीले रंग की कमीज़ देखी। चुनमुन को यह कमीज़ पसंद आयी। उसने अपनी माँ से उस कमीज़ के लिए हठ किया। मगर बेचारी मुर्गी कहाँ से कमीज़ लायेगी। बह उदास हो गयी ।

प्रश्न :
1. चुनमुन किसका नाम था ?
2. कमीज़ किस रंग की थी ?
3. किसको कमीज़ पसंद आयी ?
4. चुनमुन ने कमीज़ के लिए क्या किया ?
5. कौन उदास हो गयी ?
उत्तर :
1. चुनमुन मुर्गी के बच्चे का नाम था।
2. कमीज़ नीले रंग की थी।
3. चुनमुन को कमीज़ पसंद आयी।
4. चुनमुन ने कमीज़ के लिए अपनी माँ से हठ किया ।
5. चुनमुन की माँ मुर्गी उदास हो गयी।

TS 6th Class Hindi अपठित गद्यांश

17. पंडित ईश्वरचंद्व विद्यासागर बंगाल के प्रसिद्ध विद्वान एवं पंडित थे। सब लोग उनका आदर करते थे। बे सदा सीधे – सादे कपडे पहनते थे। एक दिन वे एक अमीर के घर दावत् पर गये। दरबान ने विद्यासागर को सीधे – सादे कपडों में देखकर अंदर जाने नहीं दिया ।

प्रश्न :
1. ईश्वरचंद्र विद्यासागर कैसे व्यक्ति थे ?
2. वे सदा किस प्रकार के कपडे पहनते थे ?
3. किसके घर दावत था ?
4. विद्यासागर किस प्राँत के थे ?
5. दरबान ने किसको अंदर जाने नहीं दिया ?
उत्तर :
1. ईश्वरचंद्र विद्यासागर प्रसिद्ध विद्वान और पंडित थे ।
2. वे सदा सीधे – सादे कपडे पहनते थे ।
3. एक अमीर के घर दावत था।
4. विद्यासागर बंगाल प्रांत के थे ।
5. दरबान ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर को अंदर जाने नहीं दिया।

18. बरदराज नामक एक बालक था। बह एकदम मंदबुद्धि था। उसे कुछ भी याद नहीं रहता था। उसके पिता ने उसे पढने के लिए पाँच वर्ष की उम्र में गुरु के पास भेजा। बरदराज एक साल की पढ़ाई में तीन – तीन साल लगाता रहा । उसके सहपाठी उसका मज़ाक उडाते थे।

प्रश्न :
1. वरदराज कैसा बालक था ?
2. वरदराज को क्या याद नहीं रहता था ?
3. कितने साल की उम्र में उसे गुरु के पास भेजा ?
4. एक साल की पढाई में वरदराज कितने साल लगाता था ?
5. सहपाठी क्या करते थे ?
उत्तर :
1. वरदराज एकदम मंदबुद्धि था।
2. वरदराज को कुछ भी याद नहीं रहता था।
3. पाँच साल की उम्र में उसे गुरु के पास भेजा।
4. एक साल की पढाई में वरदराज तीन – तीन साल लगाता था ।
5. सहपाठी वरदराज का मज़ाक उडाते थे ।

19. भारत गाँबों का देश है। आज़ादी से पहले लगभग सात लाख गाँब थे। आज करीब बारह लाख गाँब हैं। इनमें भारत की पचहत्तर प्रतिशत जनता रहती है। प्राचीन काल के गाँब स्बाबलंबी हुआ करते थे। गाँव के लोग प्रेम से मिलजुलकर रहते थे।

प्रश्न :
1. भारत कैसा देश है?
2. आज़ादी से पहले कितने गाँव थे ?
3. भारत की कितनी प्रतिशत जनता गाँवों में रहती है?
4. प्राचीन काल के गाँव कैसे थे ?
5. गाँव के लोग कैसे रहते थे ?
उत्तर :
1. भारत गाँवों का देश है।
2. आजादी से पहले सात लाख गोंव थे ।
3. भारत की पचहत्तर प्रतिशत जनता गाँवों में रहती है।
4. प्राचीन काल के गाँव स्वावलंबी थे।
5. गाँव के लोग प्रेम से मिलजुलकर रहते थे ।

TS 6th Class Hindi अपठित गद्यांश

20. डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्तूबर 1931 को तमिलनाडु राज्य के रामेश्वरम के एक मध्यमिक परिवार में हुआ। उनके पिता जैनुलाबदीन एक अच्छे व्यक्ति थे और उनकी माता आशियम्मा एक घरेलू और आदर्श महिला थी ।

प्रश्न :
1. डॉ. कलाम का जन्म कब हुआ ?
2. डॉ. कलाम का जन्म कहाँ हुआ ?
3. डॉ. कलाम के पिताजी का नाम क्या था?
4. डॉ. कलाम की माता का नाम क्या था?
5. डॉं. कलाम की माता कैसी महिला थीं?
उत्तर :
1. डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्तूबर, 1931 को हुआ था।
2. तमिलनाडु राज्य के रामेश्वरम में हुआ।
3. डॉ. कलाम के पिताजी का नाम जैनुलाबदीन था।
4. डॉ. कलाम की माता का नाम आशियम्मा था।
5. घरेलू और आदर्श महिला थी।

21. एक गाँव में बहुत बडा पेड था। उस पेड पर हमेशा रसीले और ताजे फल लगे रहते थे। लोग उन्हें देखकर ललचा जाते थे और उन्हें तोडकर खा लेते थे। खाने के बाद अपना होश खो बैठते थे या मर जाते थे। बे फल वास्तव में जहरीले थे। उसी गाँव में चार चोर रहा करते थे ।

प्रश्न :
1. गाँव में क्या था ?
2. पेड पर हमेशा क्या लगे रहते थे ?
3. लोग क्या कर लेते थे ?
4. फल खाने के बाद क्या होता था ?
5. उसी गाँव में कौन रहा करते थे ?
उत्तर :
1. गाँव में बहुत बडा पेड था।
2. पेड पर हमेशा फल लगे रहते थे।
3. लोग ललचा जाते थे और फल तोडकर खा लेते थे।
4. फल खाने के बाद होश खो बैठते थे या मर जाते थे।
5. उसी गाँव में चार चोर रहा करते थे।

TS 6th Class Hindi अपठित गद्यांश

22. सुभद्वाकुमारी चौहान का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रयाग में सन् 1904 में हुआ था। उन्होंने क्रास्तबेट गार्ल्स कॉलेज में शिक्षा प्राप्त की। बाद में जबलपूर आ गई और वहाँ पर उन्होंने अपना ज्यादातर समय बिताया इनका विबाह खण्डबा के रहनेबाले श्री लक्ष्मण सिंह चौहान के साथ हुआ था। स्वतंत्र संग्राम में भाग लेने से बे कई बार जेल भी गयी थीं।

प्रश्न :
1. सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म कहाँ हुआ ?
2. उन्होंने कहाँ शिक्षा प्राप्त की ?
3. उन्होंने ज्यादातर समय कहाँ बिताया ?
4. इसका विवाह किसके साथ हुआ?
5. वे कई बार जेल क्यों गईं ?
उत्तर :
1. उत्तरप्रदेश के प्रयाग में हुआ।
2. उन्होंने क्रास्तवेट, गर्ल्स कॉलेज में शिक्षा प्राप्त की।
3. उन्होंने ज़्यादातर समय जबलपूर में बिताया।
4. खण्डवा के रहनेवाले लक्ष्मण सिंह चौह्रान के साथ हुआ।
5. स्वतंत्र संग्राम में भाग लेने से कई बार जेल गईं।

23. रामनगर में सुखीराम नामक एक व्यक्ति रहता था। उसने समुदी ब्यापार से बहुत धन कमाया था। अब बह बूढ़ा हो चुका था और चाहता था कि उसका पुत्र उसका काम संभाल ले। लेकिन उसका पुच्र आलसी और आरामतलब था। एक दिन सुखीराम अपने पुत्र से कहा जाकर कुछ कमाकर लाओ, नहीं तो रात को भोजन नहीं मिलेगा।

प्रश्न :
1. सुखीराम कहाँ रहता था ?
2. उसने क्या करके बहुत धन कमाया था ?
3. वह क्या चाहता था?
4. उसका पुत्र कैसा था ?
5. सुखीराम अपने पुत्र से क्या कहा ?
उत्तर :
1. सुखीराम रामनगर में रहता था।
2. उसने समुद्री व्यापार से बहुत धन कमाया था।
3. उसका पुत्र उसका व्यापार संभाल ले।
4. उसका पुत्र आलसी और आरामतलब था।
5. जाकर कुछ कमा ला। नहीं तो रात को भोजन नहीं मिलेगा।
24. कपिलवस्तु शुद्धोधन नाम के राजा राज करते थे। उनका पुत्र था सिद्धार्थ। सिद्धार्थ को सभी जीन – जंतुओं से बहुत प्यार था। एक दिन सिद्धार्थ शाम के समय बगीचे में घूम रहा था। बगीचे में रंगा – बिरंगे फूल खिले थे।

प्रश्न :
1. शुद्धोधन कहाँ के राजा थे ?
2. शुद्धोधन का पुत्र का नाम क्या था ?
3. सिद्धार्थ को किनसे बहुत प्यार था ?
4. एक दिन शाम के समय वह कहाँ घूम रहा था ?
5. रंग – बिरंगे फूल कहाँ खिले थे ?
उत्तर :
1. शुद्धोधन कपिलवस्तु के राजा थे।
2. शुद्धोधन के पुत्र का नाम सिद्धार्थ था।
3. सिद्धार्थ को सभी जीव – जंतुओं से प्यार था।
4. एक दिन शाम को वह बगीचे में घूम रहा था ।
5. रंग – बिरंगे फूल बगीचे में खिले थे।

TS 6th Class Hindi अपठित गद्यांश

25. दीवाली हिंदुओं का प्रिय त्यौहार है। भारत के लोग इसे बडी धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन रामचंद्रजी राइण पर विजय पाकर चौदह वर्ष के बाद अयोध्या लौटे थे। इसे प्रकाश पर्व भी कहा जाता है। लोग इस दिन अपने घरों को दीपों से सजाते हैं।

प्रश्न :
1. हिंदुओं का प्रिय त्यौहार क्या है?
2. भारत के लोग दीवाली कैसे मनाते हैं?
3. रामचंद्रजी कितने वर्ष के बांद अयोध्या लौटे थे ?
4. दीवाली का दूसरा नाम क्या है?
5. दीवाली के दिन लोग क्या करते हैं?
उत्तए :
1. हिन्दुओं का प्रिय त्योहार दीवाली है।
2. भारत के लोग दीवाली बडी धूमधाम से मनाते हैं
3. रामचंद्रजी चौदह वर्ष के बाद अयोध्या लौटे थे।
4. दीवाली का दूसरा नाम ‘प्रकाश पर्व’ है।
5. दीवाली के दिन अपने घरों को दीपों से सजाते हैं।

26. एक दिन की बात है, कुछ कबूतर आकाश में एक साथ उड रहे थे। नीचे ज़मीन पर खड़े एक शिकारी ने उन्हें देखा। शिकारी ने ज़मीन पर जाल बिछाया और दाना डाला। दाना देखकर कबूतर का मन ललचा गया।
बे सब नीचे गये जाल पर बैट्कर दाना चुगने लगे।

प्रश्न :
1. कबूतर क्या कर रहे थे ?
2. किसने उन्हें देखा ?
3. शिकारी ने क्या किया ?
4. दाना देखकर कबूतर का मन क्या हुआ ?
5. सारे कबूतर नीचे आकर क्या करने लगे ?
उत्तर :
1. कबूतर आकाश में एक साथ उड रहे थे।
2. एक शिकारी ने उन्हें देखा।
3. शिकारी ने ज़मीन पर जाल बिछाया।
4. दाना देखकर ‘कबूतर का मन ललचा गया।
5. सारे कबूतर नीचे आकर दाना चुगने लगे।

TS 6th Class Hindi अपठित गद्यांश

27. एक छोटी सी लडकी गुडिया से खेल रही थी। अचानक गुडिया उसके हाथ से गिर गई। उसे ऐसा लगा मानो उसके पैर में चोट आ गई हो, क्योंकि नीचे गिरने के कारण उस गुडिया की टांग मुड गई थी। उसने गुडिया को पट्टी बाँधी और अपनी चारपाई पर लिटा दिया।

प्रश्न :
1. छोटी लडकी किससे खेल रही थी ?
2. अचानक क्या हुआ ?
3. उसे कैसा लगा ?
4. उसने गुडिया को क्या बांधी ?
5. लडकी गुडिया को कहाँ लिटा दिया?
उत्तर :
1. छोटी लडकी गुड़िया से खेल रही थी ।
2. गुडिया उसके हाथ से गिर गई।
3. उसे ऐसा लगा कि उसके पैर में चोट आ गई हो।
4. उसने गुडिया को पट्टी बाँधी।
5. लडकी गुडिया को अपनी चारपाई पर लिटा दिया।

28. गीता सातर्वीं कक्षा में पढती है। वह पढने में बहुत तेज़ है। एक दिन उसे भूगोल की कक्षा में रात और दिन के बारे में पढ़ाया गया, किंतु बह इसे ठीक प्रकार समझ न सकी। घर जाकर उसने यह बात अपनी माँ से पूछी। माँ ने समझाया ‘बेटी गीता, हम धरती यानी पृथ्बी पर रहते हैं और यह पृथ्वी घूमती रहती है।

प्रश्न :
1. गीता कौनसी कक्षा में पढ़ती है?
2. गीता कैसी लडकी है?
3. एक दिन भूगोल की कक्षा में क्या पढ़ाया गया ?
4. घर जाकर उसने किससे पूछी ?
5. माँ ने क्या समझाया ?
उत्तर :
1. गीता सातवीं कक्षा में पढ़ती है।
2. गीता पढने में बहुत तेज़ है।
3. रात और दिन के बारे में पढाया गया।
4. घर जाकर माँ से पूछी।
5. बेटी गीता हम धरती यानी पृथ्वी पर रहते हैं और यह पृथ्वी घूमती रहती है।

TS 6th Class Hindi अपठित गद्यांश

29. श्रीकृष्ग देवराय विजयनगर के प्रतापी राजा थे। बे शूर, वीर ही नहीं बल्कि एक महान साहित्यकार भी थो। उन्होंने दरबार में अनेक दिग्गज कबियों को स्थान दिया। बे स्वयं भी महाकवि थे, तेनालि रामकृष्ण उनके दरबारी कवियों में से एक थे। कहा जाता है कि रामकृष्ग कवि पर काली माता की अपार कृपा थी। बे बडे बुद्धिमान और चतुर थे।

प्रश्न :
1. विजयनगर के प्रतापी राजा कौन थे?
2. राजा कृष्णदेवराय की विशेषता क्या थी ?
3. अनेक दिग्गज कवियों को स्थान किन्होंने दिया ?
4. तेनालि रामकृष्ण कैसे व्यक्ति थे ?
5. काली माता की अपार कृपा प्राप्त व्यक्ति कौन थे ?
उत्तए:
1. विजयनगर के प्रतापी राजा श्रीकृष्णदेवराय थे।
2. श्रीकृष्णदेवराय शूर, वीर ही नहीं एक महान साहित्यकार भी थे।
3. अनेक दिग्गज कवियों को स्थान श्रीकृष्णदेवराय ने दिया।
4. तेनालिरामकृष्ण बडे बुद्धिमान और चतुर थे।
5. कालीमाता की अपार कृपा प्राप्त व्यक्ति तेनालिरामकृष्ण थे।

30. कबीर का जन्म काशी में हुआ था और मृत्यु मगहर में हुई थी। कबीर स्वयं पढ़े – लिखे न थे। लेकिन उनके विचार बडे ही महान थे। इनकी भाषा स्ुुक्डी, अर्थात सभी भाषाओं की मिली जुली भाषा है। कबीर अपनी कविता दोहे के रूप में लिखते थे।

प्रश्न :
1. कबीर का जन्म कहाँ हुआ ?
2. कबीर की मृत्यु कहाँ हुई ?
3. कबीर के विचार कैसे थे ?
4. कबीर की भाषा क्या है?
5. कबीर अपनी कविता किस रूप में लिखते थे ?
उत्तर :
1. कबीर का जन्म काशी में हुआ।
2. कबीर की मृत्यु मगहर में हुई।
3. बडे ही महान थे।
4. कबीर की भाषा सधुक्कडी है।
5. कबीर अपनी कविता दोहे के रूप में लिखते थे।

TS 6th Class Hindi अपठित गद्यांश

31. मनुष्य के लिए स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। तंदुरुस्त रहने से मन प्रसन्न रहता है। मनुष्य दुगुने उत्साह के साथ अपने काम में लग सक्ता है। इसके विपरीत अस्सस्थ रहने से बह उदाम हो जाता है। मन नीरस रहता है। इसलिए कहा गया है कि स्वस्थ तन में स्वस्थ मन और मस्तिष्क का निबास होता है।

प्रश्न :
1. मनुष्य के लिए क्या आवश्यक है?
2. मन प्रसत्न कैसे रहता है ?
3. तंदुरुस्त मनुष्य अपने काम में कैसे लग सकता है?
4. किस कारण से मनुष्य उदास हो जाता है ?
5. स्वस्थ तन में किसका निवास होता है ?
उत्तर :
1. मनुष्य के लिए स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है।
2. तंदुरुस्त रहने से मन प्रसन्न रहता है।
3. तंदुरुस्त मनुष्य अपने काम में दुगुने उत्साह के साथ लग सकता है।
4. अस्वस्थ रहने से मनुष्य उदास हो जाता है।
5. स्वस्थ तन में स्वस्थ मन और मस्तिष्क का निवास होता है।

Leave a Comment