AP Inter 2nd Year Hindi Question Paper April 2022

Access to a variety of AP Inter 2nd Year Hindi Model Papers and AP Inter 2nd Year Hindi Question Paper April 2022 allows students to familiarize themselves with different question patterns.

AP Inter 2nd Year Hindi Question Paper April 2022

Time : 3 Hours
Max Marks : 100

सूचनाएँ :

  1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।
  2. जिस क्रम में प्रश्न दिये गये हैं, उसी क्रम से उत्तर लिखना अनिवार्य है ।

खंड – क ( 60 अंक)

I. निम्नलिखित दोहे की पूर्ति करते हुए भावार्थ सहित विशेषताएँ लिखिए। (1 × 8 = 8)

तुलसी मीठे ………………….
………………….. वसत कठोर ॥

(अथवा)

एक भरोसो ……………….
…………………चातक तुलसीदास ॥

II. किस एक कविता का सारांश लिखिए । (1 × 6 = 6)

1) कोशिश करनेवालों की कभी हार नहीं होती

2) हिमाद्री से

III. किसी एक पाठ का सारांश लिखिए । (1 × 6 = 6)

1) सोना हिरनी
2) अपना – पराया

IV. किसी एक एकांकी का सारांश लिखिए (1 × 6 = 6)

1) सर्प – दंश
2) रीढ़ की हड्डी

V. निम्नलिखित में से किन्हीं दो पद्यांशों की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए। (2 × 4 = 8)

1) सखे जाओ तुम हँस कर भूल,
रहूँ मैं सुध करके रोती।

2) असफलता एक चुनोती है, इसे स्वीकार करो,
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो ।

3) अमर्त्थ वीर पुत्र हो, दृढ़ प्रतिज्ञ सोच लो,
प्रशस्त पुण्य – पंथ है, बढ़े चलो, बढ़े चलो ।

4) सफल हो सहज हो तुम्हारा त्याग,
नहीं निष्फल मेरा अनुराग,
सिद्धि है स्वयं साधन-भाग,
सुधा क्या, क्षुधा न जो होती।

V. निम्नलिखित में से किन्हीं दो गद्यांशों की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए। (2 × 4 = 8)

1) एक आलसी मनुष्य उस घरवाले के समान है जो अपना घर चोरों के लिए खुला छोड़ देता है।

2) उसकी पत्नी जो पाँच साल से विधवा की भाँति रह रही है, उसके पहुँचने पर काम-धाम में बहुत व्यस्त है, प्रेम संभाषण के लिए तनिक अवकाश नहीं निकाल पाती ।

3) कवि गुरु कालिदास ने अपने नाटक में मृग-मृग-शावक आदि को इतना महत्व क्यों दिया है, यह हिरन पालने के उपरांत ही ज्ञात होता हे ।

4) युवा-पुरुषों के लिए इससे अच्छा कोई दूसरा उपदेश नहीं है कि ‘कभी आलस्य न करो’।

VII. निम्नलिखित में से किन्हीं दो लघु प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (2 × 2 = 4)

1) कौन-सा व्यक्ति संसार में गौरव पा सकता है ?

2) हिरन को किन-किन नामों से पुकारते थे ?

3) सिपाही की पन्नी का क्या हाल है ?

4) काम में दृढ़ता से लगे रहने से क्या प्रयोजन है ?

VII. निम्नलिखित में से किन्हीं दो लघु प्रश्नों के उत्तर लिखिए । (2 × 2 = 4)

1) रीता को फूल तोड़ते समय क्या हुआ ?

2) ‘रीढ़ की हड्डी’ एकांकी का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

3) शर्मा के अनुसार डॉक्टर साहब क्या जानना चाहेंगे ?

4) ‘रीढ़ की हड्डी’ एकांकी में उमा के विचारों पर प्रकाश डालिए ।

IX. निम्नलिखित प्रश्नों का एक वाक्य में उत्तर लिखिए । (5 × 1 = 5)

1) रामचरितमानस की भाषा क्या थी ?

2) प्रसाद जी का प्रमुख काव्य क्या है ?

3) किसकी मेहनत बेकार नहीं होती ?

4) उर्मिला के पति कौन है ?

5) मैधिलीशरण गुप्त का जन्म कहाँ हुआ ?

X. निम्नलिखित प्रश्नों का एक वाक्य में उत्तर लिखिए। (5 × 1 = 5)

1) “आलस्य और दृढ़ता” पाठ के लेखक कौन है ?

2) कितने रूपये सिपाही की कमर में बंधा है ?

3) मनुष्य किसको असुंदर और अपवित्र मानता है ?

4) लोगों को किस बात का ध्यान बचपन से ही रखना चाहिए ?

5) सिपाही के बेटे का नाम क्या है ?

XI. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (5 × 1 = 10)

भारत एक प्रजातांत्रिक देश है । इस विशाल भारत में 1652 भाषाएँ बोली जाती है । भारत की मुख्य भाषा हिंदी है। हिंदी सभी देशवासियों को एक सूत्र में जोडती है । हिंदी मीठी तथा जनमानस भाषा है। यह एक वैज्ञानिक भाषा भी है। इसमें जो बोला जाता है वही लिखा जाता है। हिदी भारत की राजभाषा तथा राष्ट्रभाषा है। हिदी को भारत की राजभाषा के रूप में 14 सितंबर, 1949 को स्वीकार किया गया। इसके बाद संविधान के अनुच्छेद 343 से 351 तक राजभाषा के संबंध में ब्यवस्था की गई। इसकी स्मृति को ताजा रखने के लिए या स्मृति के रूप में 14 सितंबर का दिन हर साल ‘हिंदी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। धारा 341(1) के अनुसार भारतीय संघ की भाषा ‘हिंदी’ एवं लिपि ‘देवनागरी’ है और संघ के शासकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग होनेवाले अंकों का रूप, भारतीय अंकों का रूप अंतर्राष्ट्रीय रूप होगा। भारतीय संविधान की धारा 341 के अनुसार 14 सितंबर, 1950 को राष्ट्रभाषा के रूप में हिंदी को घोषित किया गया। भारत में सैकडों भाषाऐं बोले जाने पर भी जिनमें से 15 भाषाओं को संविधान में राष्ट्रभाषा के रूप में मान्यता दी गई है जो भारत की करेंसी या मुद्रा पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा .15 भाषाओं का प्रयोंग होता है ।

प्रश्न :
1) भारत की राजभाषा तथा राष्ट्रभाषा क्या थी ?
2) हिंदी को राजभाषा के रूप में कब स्वीकार किया गया ?
3) ‘हिंदी दिवस’ कब मनाया जाता है ?
4) भारत की करेंसी या मुद्रा पर कितनी भाषाओं का प्रयोग होता है ?
5) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए ।

XII. निम्नलिखित शब्दों में से किन्हीं पाँच शब्दों का संधि-विच्छेद कीजिए । (5 × 1 = 5)

1) सूक्ति
2) महेश्वर
3) तपोबल
4) देवर्षि
5) दिगम्बर
6) देवालय
7) गायक
8) नमस्कार
9) रजनीश
10) संभावना

XIII. निमलिखित शब्दों में से किन्हीं पाँच शब्दों के समास का नाम लिखित। (5 × 1 = 5)

1) रसोईघर
2) हर रोज
3) पंकज
4) त्रिवेणी
5) राजा-रंक
6) मृगनयन
7) हलधर
8) पाप-पुण्य
9) कवि श्रेष्ठ
10) असंभव

XIV. (अ) निम्नलिखित वाक्यों में से किन्हीं पाँच वाक्यों को हिंदी में अनुवाद कीजिए । (5 × 1 = 5)

1) Rama Killed Rayana
2) Don’t tell lies.
3) The Sun rises in the East.
4) Beauty is Truth.
5) ,Cow gives milk.
6) Work is worship.
7) Rakesh is playing in the playground.
8) Respect yours teachers.
9 What is this ?
10) Service to man is service to God.

(आ) निम्नलिखित वाक्यों में से पाँच वाक्यों का शुद्ध रूप लिखिए । (5 × 1 = 5)

1) मैं स्कूल जाता/जाती है ।
2) गोदावरी की पानी मीठी है।
3) मै ने कल गाँव गया ।
4) मै मेरा काम करता हूँ।
5) धनराज ने चिट्ठी लिखा।
6) हम हिंदी सीखनी चाहिए ।
7) तुम यहाँ नहीं लिखो ।
8) जेब पर रूपये है।
9) तू क्या कर रहे हो।
10) विजयश्री ने फूल लायी।

XV. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर संक्षिप्तीकरण कीजिए । (1 × 5 = 5)

वर्तमात-काल विज्ञापन का युग माना जाता है। समाचार पत्रों के अतिरिक्त रेडियो और टेलीविजन भी विज्ञापन के सफल साधन है। विज्ञापन का मूल उद्देश्य उत्पादक और उपभोक्ता में सीधा संपर्क रथापित करना होता है। जितना अधिक विज्ञापन किसी पदार्थ का होगा, उतना ही उसकी लोकप्रियता बढ़ेग़ी। इन विज्ञाप्रों पर धन तो अधिक व्यय होता है, पर इनसे बिक्री बिढ़ जाती है। ग्राहक जब इन आकर्षक विज्ञापनों को देखता है, तो वह उस वस्तुविशेष के प्रति आकृष्ट होकर उसे खरीदने को बाध्य हो जाता है ।

XVI. निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच वाक्यों का वाच्य वदलिए। (5 × 1 = 5)

1) मोहन ने आम खाया।
2) शरदा पाठ पढ़तो है।
3) हम फिल्म देखेंगे ।
4) मैं नहीं चल सकता ।
5) वह पत्र लिखता है।
6) महेश से पुस्तक पढ़ी जाती है ।
7) उससे चावल खाया जाएगा ।
8) वह नहीं सोता।
9) माधुरी ने सिनेमा देखा ।
10) प्रेमचंद उपन्यास लिख रहा है ।

Leave a Comment