TS 10th Class Hindi रचना शब्दकोश

Telangana SCERT TS 10th Class Hindi Study Material रचना शब्दकोश Questions and Answers, Notes Pdf.

TS 10th Class Hindi Rachana शब्दकोश

इस शब्दकोश से आपको इस पुस्तक के पाठों के कठिन शब्दों के अर्थ समझने में सहायता मिलेगी। नीचे बाईं ओर कठिन शब्द तथा दाईं ओर उसका अर्थ तेलुगु और अंग्रेजी में दिया गया है। साथ ही साथ वाक्य प्रयोग भी दिया गया है। इससे आप प्रसंग के अनुसार अनुकूल शब्द का चयन करना सीख सकेंगे। यह शब्दकोश आपको शब्दों के न केवल सही अर्थ जानने में मदद करेगा अपितु उनकी सही वर्तनी भी सिखाएगा।

  • अजीब = విచిత్రమైన, amazing – संसार में अजीब घटनाएँ घटती हैं।
  • अमोलक = అమూల్యమైన, priceless – प्रकृति एक अमोलक धन है।
  • उन्मूलन = నిర్మూలన, abolishment – कुरीतियों का उन्मूलन करना चाहिए।
  • उलझन = సమస్, trouble – साहसी व्यक्ति उलझन से नहीं घबराता ।
  • ओजस्वी = ఉత్సాహపరిచేలా, energetic – दिनकर जी की कविताएँ ओजस्वी होती है।
  • क्रंदन = ఏడ్చుట, weaping – अकाल के कारण किसान क्रंदन करने लगे।
  • कचोट = బాధ, pinch – गरीबों के प्रति गाँधीजी के हृदय में कचोट रही।
  • क्लेश = కష్టములు, problems – हमें हँसते हुए क्लेश का सामना करना चाहिए।
  • कुहासा = మంచు, fog – सरदी के दिनों में चारों ओर कुहासा छा जाता है।
  • घन = మబ్బులు, cloud – मोर घन को देखकर नाचने लगे।
  • जिज्ञासा = తెలుసుకోవాలనే కోరిక, curiosity – बालकों में जानने की जिज्ञासा होती है।
  • तम = చీకటి, darkness – दीपक की रोशनी रात के तम को दूर करती है।
  • तबाही = ధ్వంసం, destruction – सुनामी के कारण राज्य में तबाही मच गयी।
  • तथ्य = సరిఘై, accurate – गाँधीजी आजीवन तथ्य के मार्ग पर चले।
  • दादुर = కప్ప, frog – वर्षा ऋतु में दादुर की टर्र – टर्र सुनायी देती है।
  • नफ़रत = అసహ్యము, hate – हमें किसी से नफ़रत नहीं करनी चाहिए।
  • नीव = పునాది, foundation – नेहरूजी ने नागार्जुन सागर बाँध की नींव डाली।
  • न्यस्त = వ్యాపించిన, spread – प्रकृति सुंदरता से न्यरत है।
  • पावन-धाम = పవిత్ర దేశము, holy pla-e – विद्यालय एक पावन धाम है।
  • भ्रष्टाचार = అవినీతి, corruption – भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाना चाहिए।
  • भेंट = కానుక, gift – जन्मदिन के अवसर पर भेंट दिये जाते हैं।
  • रज = మట్టి, dust – वर्षा का पानी रज को बहा ले जाता है।
  • रौनक़ = మెరుపు, charm – ईद के दिन चारों ओर रौनक़ छा जाती है।
  • वारि = నీరు, water – वारि ही जीवन का आधार है।
  • विनीत = వినయము, humble – सज्नन विनीत होते हैं।
  • संचित = సమకూర్చుట, collect – हमें विद्या धन संचित करना चाहिए।
  • संशोधन = సవరణ, amendment – समय – समय पर क़ानून में संशोधन हो रहे हैं।
  • साक्षात्कार = పరిచయ కార్యక్రమము, interview – छात्रों ने राष्ट्रपति का साक्षात्कार लिया।

TS 10th Class Hindi रचना शब्दकोश

अध्यापकों के लिए सूचना : यहाँ पर शब्दों के अर्थ व उनके वाक्य प्रयोग दिये गये हैं। अतः बच्चों को अर्थ समझाने के लिए और अधिक वाक्य प्रयोग सिखाइए।
यहाँ शब्दकोश के लिए सीमित शब्द ही दिये गये हैं। अधिकाधिक शब्दों से परिचित कराने के लिए पुस्तकालय शब्दकोश से छात्रों का संबंध जोडें।
छात्रो ! आप लोगों ने अब तक कई नीति वाक्य पढ़े हैं। आप स्वंय भी किसी नीति वाक्य का सृजन कर सकते हैं। नीचे दिये गये खाली स्थान में एक नीति वाक्य का सृजन कर अपना नाम लिखिए।

Leave a Comment