AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 9 गुसाडी

These AP 7th Class Hindi Important Questions 9th Lesson गुसाडी will help students prepare well for the exams.

AP State Syllabus 7th Class Hindi 9th Lesson Important Questions and Answers गुसाडी

7th Class Hindi 9th Lesson गुसाडी Important Questions and Answers

I. अर्थग्राहयता – प्रतिक्रिया

निम्न लिखित गद्यांश पढ़कर वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर दीजिए। सही विकल्प से संबंधित अक्षर चुनकर कोष्ठक में रखिए।

खेलकूद और व्यायाम से हमारा शरीर और मन स्वस्थ रहता है। हवा के बिना तो मानव नहीं जी सकता। इसके लिए घर हवादार होना चाहिए। खुली हवा स्वास्थ्य के लिए बहुत जरुरी है। प्रातः काल खुली हवा में टहलना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।
प्रश्न:
1. हमारा शरीर और मन कैसे स्वस्थ रहते हैं?
A) ठाट – बाट से
B) खेलकूद से
C) पाठ – पठन से
D) राग – राग से
उत्तर:
B) खेलकूद से

2. मानव किस के बिना नहीं जी सकता?
A) फोन
B) टीवी
C) घर
D) हवा
उत्तर:
D) हवा

3. घर कैसा होना चाहिए?
A) हवादार
B) बदबूदार
C) खुशबूदार
D) विशाल
उत्तर:
A) हवादार

4. खुली हवा में टहलना किस के लिए लाभदायक है?
A) धन
B) तन
C) मन
D) स्वास्थ्य
उत्तर:
D) स्वास्थ्य

5. ‘प्रातः काल’ शब्द का अर्थ पहचानिए।
A) दोपहर
B) सुबह
C) रात
D) शाम
उत्तर:
B) सुबह

II. अभिव्यक्ति – सृजनात्मकता

निम्न लिखित प्रश्नों का उत्तर 6 या 8 पंक्तियों में लिखिए।

प्रश्न 1.
गुसाड़ी एक लोक नृत्य है। इस के बारे में लिखिए। (S.A. II – 2016-17)
उत्तर:
गुसाडी एक लोक नृत्य है। यह आदिलाबाद जिले के गोंड जनजाती का लोक नृत्य है। नाचते समय उनकी विशेष वेषभूषा होती है। वे विविध उत्सवों पर इस लोक नृत्य को करते हैं। पुरुष ढोल बजाते तो स्त्रियाँ गाना गाती हैं। वे इस नृत्य करते समय मोर के पंखों से बनी पगडी पहनते हैं।

प्रश्न 2.
“गुसाडी’ एक प्रसिद्ध लोक नृत्य है। गोंड जन जाति की संस्कृति के बारे में तुम क्या जानते हो? (S.A. III -2016-17 S.A. II – 2018-19)
उत्तर:
गुसाडी आदिलाबाद जिले के गोंड जनजाति का एक लोक नृत्य है। नाचते समय इनकी अपनी वेश भूष होती है। पुरुष ढ़ोल बजाते हैं तो स्त्रियाँ गाना गाती हैं। गोंड जनजाति के लोग विशेष संस्कृति के होते हैं। ये नये शब्द आसानी से स्वीख लेते हैं। इनकी एक विशेष संस्कृति होती है। ये पगडी को धारण करते हैं। ये विविध उत्सवों पर नृत्य करते हैं। जंगुदाई नामक देवी की पूजा करते हैं। मोर की पंखों से बनी पगड़ी पहनते हैं।

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 9 गुसाडी

1. जनजाति के लोगों की क्या विशेषताएँ हैं?
जनजाति के लोग नये शब्द आसानी से सीख सकते हैं।

  • जनजाति के लोगों की एक विशेष संस्कृति होती है।
  • इनकी विशेष वेश-भूषा होती है। ये विविध उत्सवों पर नृत्य करते हैं।
  • “जंगुदाई” नामक देवी की पूजा करते हैं।

2. तुम्हें जनजाति लोगों की सबसे अच्छी बात कौन-सी लगती है?
उत्तर:
मुझे जनजाति लोगों का गुसाडी नृत्य सबसे अच्छा लगता है।

  • नाचते समय उनकी विशेष वेश-भूषा होती है।
  • विविध उत्सवों पर वे नृत्य करते हैं।
  • मोर के पंखों से बनी पगडी पहनते हैं।
  • पुरुष ढ़ोल बजाते हैं तो स्त्रियाँ गाना गाती हैं।

3. गुसाडी पाठ के बारे में पाँच वाक्य लिखो।
उत्तर:
जंगु एक युवक है। यह आदिलाबाद के गोंड जनजाति का है। यह अपनी गोंडी भाषा में बात करता है। इसे अपनी भाषा बहुत मीठी लगती है। इसे अपनी संस्कृति बहुत पसंद है।

गुसाडी इनकी संस्कृति का प्रमुख नृत्य है। इस नृत्य के समय उनकी विशेष वेश – भूषा होती है। जंगुदाई इनकी देवी माँ है। इसकी पूजा वे बडी श्रद्धा से करते हैं। गोंड जाति के लोग जंगल में रहते हैं। वहाँ से शहर बहुत दूर है। शहर तक पहुँचने कोई सुविधा नहीं है। वे अनेक कठिनाइयों का सामना करते रहते हैं। अब तो सरकार इनका उद्धार करने के काम में संलग्न है।

4. नीचे दिये गये वाक्यों में शब्द उचित क्रम में रखिए।

1) हूँ मैं भाषा में बात गोंडी करता।
उत्तर:
मैं गोंडी भाषा में बात करता हूँ।

2) है संस्कृति विशेष भी हमारी एक।
उत्तर:
हमारी भी एक विशेष संस्कृति है।

3) है संस्कृति मुझे पसंद अपनी बहुत।
उत्तर:
मुझे अपनी संस्कृति बहुत पसंद है।

4) हैं रहते में जंगल हम।
उत्तर:
हम जंगल में रहते हैं।

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 9 गुसाडी

5. निम्नलिखित अनुच्छेद ध्यान से पढिए।

i) जंगुदाई गोंडों की देवी है। गोंड लोग जंगुदाई की विशेष पूजा करते हैं। उनका मानना है कि वह उन्हें संकटों से बचाती है। वे मोर के पंखों से बनी पगडी पहनते हैं। अब इन प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

1) गोंडों की देवी कौन है?
उत्तर:
गोंडों की देवी जंगुदाई है।

2) गोंड लोग जंगुदाई की कैसी पूजा करते हैं?
उत्तर:
गोंड लोग जंगुदाई की विशेष पूजा करते हैं।

3) गोंडों (उनका) का मानना क्या है?
उत्तर:
उनका मानना है कि देवी उन्हें संकटों से बचाती है।

4) वे किससे बनी पगडी पहनते हैं?
उत्तर:
वे मोर के पंखों से बनी पगडी पहनते हैं।

ii) जंगु गोंड जाति का युवक है। वह गोंडी भाषा में बात करता है। यह भाषा बहुत मीठी होती है। जंगु नये शब्द आसानी से सीख सकता है।
अब इन प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

1) जंगु किस जाति का युवक है?
उत्तर:
जंगु गोंड जाति का युवक है।

2) वह किस भाषा में बात करता है?
उत्तर:
वह गोंडी भाषा में बात करता है।

3) यह भाषा कैसी होती है?
उत्तर:
यह भाषा बहुत मीठी होती है।

4) जंगु नये शब्द कैसे सीख सकता है?
उत्तर:
जंगु नये शब्द आसानी से सीख सकता है।

6. नीचे दिये गये प्रश्न का उत्तर छः वाक्यों में लिखिए।

1. जंगु का परिचय अपने शब्दों में दो। (esos 680052162065 sesabw aoday.)
उत्तर:

  1. जंगु गोंड जनजाति का युवक है।
  2. वह आदिलाबाद के यहाँ के जंगल में रहनेवाला है।
  3. वह गोंडी भाषा में बात करता है।
  4. उसे गोंडी भाषा बहुत मीठी लगती है।
  5. वह नये शब्द आसानी से सीख सकता है।
  6. कोई भी शब्द बिना कठिनाई के बोल सकता है।
  7. वह शहर से बहुत दूर में रहता है।
  8. उसे अपनी संस्कृति से बडा प्यार है।
  9. जंगुदाई इन लोगों की देवी है।
  10. जंगु अपनी संस्कृति के अनुसार वेश-भूषा धारण करता है।
  11. जंगु गुसाडी नृत्य भी करता है।

7. नीचे दिये गये संकेतों के आधार पर चार वाक्य लिखिए।
AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 9 गुसाडी 1
उत्तर:

  1. गुसाडी गोंड संस्कृति का प्रमुख नृत्य है।
  2. गुसाडी नाचते समय उनकी विशेष वेश-भूषा होती है।
  3. जंगुदाई की विशेष पूजा करते हैं।
  4. गुसाडी के समय पुरुष ढोल बजाते हैं।

8. बड़ी बहन के विवाह के कारण दो दिन की छुट्टी माँगते हुए कक्षा अध्यापक को पत्र लिखिए।
उत्तर:

विजयनगरम,
दि. x x x x

प्रेषक : XXX,
सातवीं/सी,
शांतिनिकेतन विद्यालय, विजयनगरम।

सेवा में,
श्री कक्षाध्यापक जी,
सातवीं/सी,
शांतिनिकेतन विद्यालय, विजयनगरम।

पूज्य महोदय।
सादर प्रणाम। आप से विनती है कि मेरी बहन का विवाह इस महीने में होनेवाला है। घर पर पिताजी अकेले हैं। मुझे विवाह के कामों में उनकी मदद करनी है। इसलिए मुझे x x x x और x x x x दो दिन की छुट्टी देने की कृपा करें।
धन्यवाद।

आपका आज्ञाकारी छात्र,
xxxx,
सातवीं/सी,

पढ़ो

पठित – गद्यांश

नीचे दिये गये गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए।

I. हमारी भी एक विशेष संस्कृति है। गुसाडी हमारी संस्कृति का प्रमुख नृत्य है। नाचते समय हमारी विशेष वेश – भूषा होती है। हम विविध उत्सवों पर नृत्य करते हैं। “जंगुदाई” हमारी देवी हैं। हम इनकी विशेष पूजा करते हैं। हमारा मानना है कि वे हमें संकटों से बचाती हैं। हम मोर के पंखों से बनी पगड़ी पहनते हैं। मुझे अपनी संस्कृति बहुत पसंद है।
प्रश्न:
1. इस अनुच्छेद में ‘हम’ किसके बारे में कहा गया है?
उत्तर:
‘हम’ – गोंड जनजाति का युवक के बारे में कहा गया है।

2. हम विविध उत्सवों पर क्या करते हैं?
उत्तर:
हम विविध उत्सवों पर नृत्य करते हैं।

3. जंगुदाई हमें किनसे बचाती है?
उत्तर:
जंगुदाई हमें संकटों से बचाती है।

4. हमारी देवी कौन है?
उत्तर:
हमारी देवी जंगुदाई है।

5. कैसी पगडी पहनते हैं?
उत्तर:
पंखों से बनी पगडी पहनते हैं।

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 9 गुसाडी

II. हम जंगल में रहते हैं। यहाँ से शहर बहुत दूर है। हम तक पहुँचने के लिए सड़कों व बसों की सुविधाएँ बहुत कम हैं। अब सरकार सुविधाएँ देने का प्रयास कर रही है।
प्रश्न:
1. सुविधाएँ देने का प्रयास कौन कर रही है?
उत्तर:
सरकार सुविधाएँ देने का प्रयास कर रही है।

2. हम कहाँ रहते हैं?
उत्तर:
हम जगंल में रहते हैं।

3. इस अनुच्छेद में ‘हम’ किसके बारे में कहा गया है?
उत्तर:
‘हम’ – गोंड जनजाति का युवक के बारे में कहा गया है।

4. कौन – सी सुविधाएँ कम है?
उत्तर:
सडकों व बसों की सुविधाएँ कम हैं।

5. शहर कितने दूर पर है?
उत्तर:
शहर बहुत दूर पर है।

अपठित – गद्यांश

निम्न लिखित गद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर कोष्ठक में लिखिए।

I. एक दिन की बात है, कुछ कबूतर आकाश में एक साथ उड रहे थे। नीचे ज़मीन पर खडे एक शिकारी ने उन्हें देखा। शिकारी ने ज़मीन पर जाल बिछाया और दाना डाला। दाना देखकर कबूतर का मन ललचा गया।
वे सब नीचे गये जाल पर बैठकर दाना चुगने लगे।
प्रश्न:
1. कबूतर क्या कर रहे थे?
A) उड रहे थे।
B) तैर रहे थे।
C) देख रहे थे।
D) दाना चुग रहे थे।
उत्तर:
A) उड रहे थे।

2. किसने उन्हें देखा?
A) शिकारी ने
B) कबूतर ने
C) साँप ने
D) शेर ने
उत्तर:
A) शिकारी ने

3. शिकारी ने क्या किया?
A) पानी दिया
B) जाल बिछाया
C) जाल बिछाया और दाना डाला
D) दाना डाला
उत्तर:
C) जाल बिछाया और दाना डाला

4. दाना देखकर कबूतर का मन क्या हुआ?
A) फिसल गया
B) खिसक गया
C) निकल गया
D) ललचा गया
उत्तर:
D) ललचा गया

5. सारे कबूतर नीचे आकर क्या करने लगे?
A) तैरने लगे
B) दाना चुगने लगे
C) पानी पीने लगे
D) खाना खाने लगे
उत्तर:
B) दाना चुगने लगे

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 9 गुसाडी

II. एक छोटी सी लडकी गुडिया से खेल रही थी। अचानक गुडिया उसके हाथ से गिर गई। उसे ऐसा | लगा मानो उसके पैर में चोट आ गई हो, क्योंकि नीचे गिरने के कारण उस गुडिया की टांग मुड गई | थी। उसने गुडिया को पट्टी बाँधी और अपनी चारपाई पर लिटा दिया।
प्रश्न:
1. छोटी लडकी किससे खेल रही थी?
A) गेंद से
B) बल्ले से
C) गुड़िया से
D) खिलौने से
उत्तर:
C) गुड़िया से

2. अचानक क्या हुआ?
A) गुड़िया गिर गई
B) चोट आई
C) रोने लगी
D) टाँग मुड गई
उत्तर:
A) गुड़िया गिर गई

3. किसने पट्टी बाँधी?
A) गीता ने
B) गुडिया ने
C) लडकी ने
D) माँ ने
उत्तर:
C) लडकी ने

4. उसने गुडिया को क्या बांधी?
A) सूत्र
B) पट्टी
C) रस्सी
D) धागा
उत्तर:
B) पट्टी

5. लडकी गुडिया को कहाँ लिटा दिया?
A) गद्दे पर
B) खाट पर
C) पलंग पर
D) चारपाई पर
उत्तर:
D) चारपाई पर

III. गीता सातवीं कक्षा में पढ़ती है। वह पढने में बहुत तेज़ है। एक दिन उसे भूगोल की कक्षा में रात और दिन के बारे में पढ़ाया गया, किंतु वह इसे ठीक प्रकार समझ न सकी। घर जाकर उसने यह बात अपनी माँ से पूछी। माँ ने समझाया ‘बेटी गीता, हम धरती यानी पृथ्वी पर रहते हैं और यह पृथ्वी घूमती रहती है।
प्रश्न:
1. गीता कौनसी कक्षा में पढ़ती है?
A) नवीं
B) सातवीं
C) आठवीं
D) छठवीं
उत्तर:
B) सातवीं

2. गीता कैसी लडकी है?
A) बहुत तेज़
B) चालाक
C) आलसी
D) तेज़
उत्तर:
A) बहुत तेज़

3. एक दिन भूगोल की कक्षा में क्या पढ़ाया गया?
A) रात के बारे में
B) दिन के बारे में
C) रात और दिन के बारे में
D) भूताप के बारे में
उत्तर:
C) रात और दिन के बारे में

4. घर जाकर उसने किससे पूछी?
A) अपनी माँ से
B) बहन से
C) भाई से
D) पिता से
उत्तर:
A) अपनी माँ से

5. सातवीं कक्षा पढने वाली लडकी का नाम क्या है?
A) श्वेता
B) नीता
C) सीता
D) गीता
उत्तर:
D) गीता

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 9 गुसाडी

IV. कबीर का जन्म काशी में हुआ था और मृत्यु मगहर में हुई थी। कबीर स्वयं पढ़े – लिखे न थे। लेकिन उनके विचार बड़े ही महान थे। इनकी भाषा सधुक्कडी, अर्थात सभी भाषाओं की मिली जुली भाषा है। कबीर अपनी कविता दोहे के रूप में लिखते थे।
प्रश्न:
1. कबीर का जन्म कहाँ हुआ?
A) हैदराबाद में
B) काशी में
C) मगहर में
D) शिवनेर में
उत्तर:
B) काशी में

2. कबीर की मृत्यु कहाँ हुई?
A) काशी में
B) भोपाल में
C) हैदराबाद में
D) मगहर में
उत्तर:
D) मगहर में

3. कबीर के विचार कैसे थे?
A) महान
B) घटिया
C) बढ़िया
D) तेज़
उत्तर:
C) बढ़िया

4. कबीर की भाषा क्या है?
A) सधुक्कडी
B) ब्रज
C) संस्कृत
D) तेलुगु
उत्तर:
A) सधुक्कडी

5. कबीर अपनी कविता किस रूप में लिखते थे?
A) दोहा
B) पद
C) गद्य
D) कविता
उत्तर:
A) दोहा

व्याकरण कार्य

सूचना के अनुसार उत्तर दीजिए।

1. सही कारक चिह्नों से ख़ाली जगहें भरिए।(సరియైన విభక్తులతో ఖాళీలను పూరించండి)
अ. (के, से, के, में)
जंगु आदिलाबाद …1…. गोंड जनजाति का युवक है | वह गोंडी भाषा …2… बात करता है। जंगु नये शब्द आसानी …3….सीख सकता है। वह कोई भी शब्द बिना किसी कठिनाई …4…बोल सकता है।
उत्तर:
1) के
2) में
3) से
4) के

आ. (का, से, के, में)
हम जंगल …1…. रहते हैं । यहाँ …2… शहर बहुत दूर है । हम तक पहुँचने …….. लिए सडकों व ___ बसों की सुविधाएँ बहुत कम हैं । अब सरकार सुविधाएँ देने …4…. प्रयास कर रही है।
उत्तर:
1) में
2) से
3) के
4) का

2. सही क्रिया शब्दों से ख़ाली जगहें भरिएI (సరియైన క్రియా శబ్దములతో ఖాళీలు నింపండి .)

1) गोंडी भाषा बहुत मीठी ……… है। (रहती / होती)
उत्तर:
होती

2) मैं नये शब्द आसानी से ………. सकता हूँ। (लिख / सीख)
उत्तर:
सीख

3) हम विविध उत्सवों पर नृत्य …………. हैं। (करते / कराते)
उत्तर:
करते

4) जंगुदाई हमें संकटों से ………. है। (बनाती / बचाती)
उत्तर:
बचाती

5) पुरुष ढोल ………… हैं। (बजाते | बनाते)
उत्तर:
बजाते

3. रेखांकित शब्दों की वर्तनी शुद्ध करके पूरा वाक्य लिखिए।

1) गोंडी बाषा बहुत मीठी होती है।
उत्तर:
भाषा

2) मैं कोई भी शब्द बिना किसी कटिनाई के बोल सकता हूँ।
उत्तर:
कठिनाई

3) हमारी भी एक विशेष संसकृति है।
उत्तर:
संस्कृति

4) हम मोर पंकों से बनी पगडी पहनते हैं।
उत्तर:
पंखों

5) हमारे गीत की परसिद्ध पंक्ति रेला-रेला है।
उत्तर:
प्रसिद्ध

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 9 गुसाडी

4. रेखांकित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए। (పర్యాయవాచీ శబ్దములు)
1) हमारी भी एक विशेष संस्कृति है।
उत्तर:
प्रत्येक

2) हम भी उत्सव पर नृत्य करते हैं।
उत्तर:
पर्व

3) स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ रहना ज़रूरी है।
उत्तर:
तन्दुरुस्त

4) हमारे गीत की प्रसिद्ध पंक्ति रेला-रेला है।
उत्तर:
विख्यात

5) सरकार सुविधाएँ देने का प्रयास कर रही है।
उत्तर:
कोशिश

5. रेखांकित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए। (వ్యతిరేక పదములు)

1) यह भाषा बहुत मीठी होती है।
उत्तर:
कडुवी

2) मैं नये शब्द आसानी से सीख सकता हूँ।
उत्तर:
मुश्किल

3) हमारी भी एक विशेष संस्कृति है।
उत्तर:
साधारण

4) यहाँ से शहर बहुत दूर है।
उत्तर:
गाँव

5) ऐसी सुविधा कहीं नहीं मिलती है।
उत्तर:
असुविधा

6. रेखांकित शब्दों के लिंग बदलकर वाक्य फिर से लिखिए।

1) मैं एक युवक हूँ|
उत्तर:
मैं एक युवती हूँ।

2) वह हमारी देवी है।
उत्तर:
वह हमारा देव है।

3) हम मोर के पंखों से बनी पगडी पहनते हैं।
उत्तर:
हम मोरनी के पंखों से बनी पगडी पहनते हैं।

4) पुरुष ही यह काम कर सकता है।
उत्तर:
स्त्री ही यह काम कर सकती है।

7. रेखांकित शब्दों के वचन बदलकर वाक्य फिर से लिखिए।

1) मैं गोंड जाति का युवक हैं।
उत्तर:
हम गोंड जाति के युवक हैं।

2) यह भाषा बहुत मीठी होती है।
उत्तर:
ये भाषाएँ बहुत मीठी होती हैं।

3) इसमें कठिनाई तो बनी रहती है।
उत्तर:
इसमें कठिनाइयाँ तो बनी रहती हैं।

4) हम इनकी विशेष पूजा करते हैं।
उत्तर:
हम इनकी विशेष पूजाएँ करते हैं।

5) यहाँ तो सुविधाएँ कम हैं।
उत्तर:
यहाँ तो सुविधा कम है।

7th Class Hindi 9th Lesson गुसाडी 1 Mark Bits

निर्देश के अनुसार उत्तर दीजिए।

1. “आसानी” शब्द का समानार्थक शब्द क्या है?
A) कठिनता
B) सरलता
C) दृढ़
D) कमज़ोरी
उत्तर:
B) सरलता

2. “प्रयास” शब्द का पर्यायवाची शब्द क्या है?
A) कोशिश
B) अनायास
C) सुविधा
D) विशेष
उत्तर:
A) कोशिश

3. त्यौहार, पर्व, मेला ये किसके पर्याय शब्द हैं?
A) उत्सव
B) विशेष
C) मा र्ग
D) सामूहिक
उत्तर:
A) उत्सव

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 9 गुसाडी

4. “सुविधा’ शब्द का विलोम शब्द क्या है?
A) नसुविधा
B) असुविधा
C) सुविधाएँ
D) ससुविधा
उत्तर:
B) असुविधा

5. मैं जनजाति का युवक हूँ। (रेखांकित शब्द का लिंग बदलने से)
A) युवकी
B) युवती
C) युवा
D) युवी
उत्तर:
B) युवती

6. “संस्कृति” शब्द का बहुवचन रूप यह है
A) संस्कृतें
B) संस्कृतियाँ
C) संस्कृतों
D) संस्कृत
उत्तर:
B) संस्कृतियाँ

7. “सरल” शब्द का विपरीतार्थक शब्द क्या है?
A) बेसरल
B) नसरल
C) कठिन
D) निस्सरल
उत्तर:
C) कठिन

8. हमारी भी एक विशेष संस्कृति है। (वाक्य में विशेषण पहचानो)
A) हमारी
B) भी
C) विशेष
D) संस्कृति
उत्तर:
C) विशेष

9. हमारा मानना है ……. वे हमें संकटों से बचाती हैं। (रिक्त स्थान को सही शब्द से भरो)
A) की
B) कि
C) का
D) के
उत्तर:
B) कि

10. हम जंगल में रहते हैं। (वाक्य में सर्वनाम शब्द पहचानो)
A) हम
B) जंगल
C) में
D) रहते
उत्तर:
A) हम

11. शुद्ध वर्तनी वाले शब्द को पहचानो।
A) समस्क्रती
B) संस्कृती
C) संस्कृति
D) समस्क्रुति
उत्तर:
C) संस्कृति

12. निम्न में से वाद्ययंत्र को पहचानो।
A) मेज
B) किताब
C) गिलास
D) ढोल
उत्तर:
D) ढोल

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 9 गुसाडी

13. सही वाक्य पहचानो
A) अपनी मुझे संस्कृति बहुत पसंद है।
B) अपनी संस्कृति मुझे बहुत पसंद है।
C) मुझे अपनी संस्कृति बहुत पसंद है।
D) मुझे बहुत पसंद अपनी संस्कृति है।
उत्तर:
C) मुझे अपनी संस्कृति बहुत पसंद है।

14. पुरुष ढोल बजाते हैं। (रेखांकित शब्द स्त्रीलिंग में बदलने से)
A) स्त्री ढोल बजाती हैं।
B) स्त्रियाँ ढोल बजाती हैं।
C) स्त्रीयाँ ढोल बजाती है।
D) स्त्रीयाँ ढोल बजाते हैं।
उत्तर:
B) स्त्रियाँ ढोल बजाती हैं।

15. सडकों व बसों ……… सुविधाएँ बहुत कम हैं। (रिक्त स्थान सही शब्द से भरो)
A) की
B) कि
C) के
D) का
उत्तर:
A) की

16. अब सरकार सुविधाएँ देने का ……….. है। (सही क्रिया से रिक्त स्थान भरो)
A) प्रयास कर रहा
B) प्रयास कर रही
C) प्रयास कर रहे
D) प्रायास
उत्तर:
B) प्रयास कर रही

17. वाक्य का असली रूप क्या है?
A) जंगु है मेरा नाम
B) नाम मेरा है जंगु
C) जंगु नाम मेरा है
D) मेरा नाम जंगु है।
उत्तर:
D) मेरा नाम जंगु है।

18. जैसा हम गाते हैं …………. ही नृत्य भी करते हैं।
A) ऐसा
B) वैसा
C) वैसे
D) वैसी
उत्तर:
B) वैसा

19. हम मोर …….. पंखों ………. बनी पगडी पहनते हैं। (सही शब्दों से रिक्तस्थान भरो)
A) के, से
B) से, के
C) की, से
D) के, में
उत्तर:
A) के, से

20. “जनजाति” किन दो शब्दों से बना है?
A) ज + नजाति
B) जन + जाति
C) जनज + ति
D) जन + आजति
उत्तर:
B) जन + जाति

21. मेरा नाम जंगू है। रेखांकित शब्द का शब्द भेद क्या है?
A) संज्ञा
B) सर्वनाम
C) क्रिया
D) विशेषण
उत्तर:
A) संज्ञा

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 9 गुसाडी

22. जंगुदाई हमारी देवी है। रेखांकित शब्द को पहचामिए।
A) सर्वनाम
B) क्रिया
C) विशेषण
D) संज्ञा
उत्तर:
D) संज्ञा

23. हम जंगल में रहते हैं। इस वाक्य में संज्ञा शब्द को पहचानिए।
A) हम
B) जंगल
C) रहना
D) कोई नहीं
उत्तर:
B) जंगल

24. गुसाडी हमारी संस्कृति का प्रमुख नृत्य है। इस वाक्य में संज्ञा शब्द क्या है?
A) गुसाडी
B) हमारी
C) प्रमुख
D) नृत्य
उत्तर:
A) गुसाडी

25. मैं आदिलाबाद के गोंड जन जाति का युवक हूँ। इस वाक्य में सर्वनाम शब्द को पहचानिए।
A) आदिलाबाद
B) गोंड
C) युवक
D) मैं
उत्तर:
D) मैं

26. हम विविध उत्सवों पर नृत्य करते हैं। इस वाक्य में सर्वनाम शब्द को पहचानिए।
A) हम
B) नृत्य
C) विविध
D) उत्सव
उत्तर:
D) उत्सव

27. मुझे अपनी संस्कृति बहुत पसंद है। इस वाक्य में रेखांकित शब्द क्या है?
A) उत्तम पुरुषवाचक
B) मद्यम पुरुषवाचक
C) अव्य पुरुषवाचक
D) विच्छयवाचक सर्वनाम
उत्तर:
A) उत्तम पुरुषवाचक

28. वे हमें संकटों से बचाती हैं। इस वाक्य में सर्वनाम शब्द पहचानिए।
A) वे
B) संकट
C) बचाती
D) से
उत्तर:
A) वे

29. अब सरकार सुविधाएँ देने का प्रयास कर रही है। रेखांकित शब्द का विलोम पहचानिए।
A) असुविधाएँ
B) सुसुविधाएँ
C) न सुविधाएँ
D) सुविध
उत्तर:
A) असुविधाएँ

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 9 गुसाडी

30. हमारे गीत की प्रसिद्ध पंक्ति “रेला – रेला” है। रेखांकित शब्द का विलोम पहचानिए।
A) मुश्किल
B) सामान्य
C) अप्रसिद्ध
D) सुप्रसिद्ध
उत्तर:
C) अप्रसिद्ध

31. हमारी भी एक विशेष संस्कृति है। रेखांकित शब्द का विलोम शब्द पहचानिए।
A) प्रत्येक
B) प्रसिद्ध
C) सामान्य
D) अलग
उत्तर:
C) सामान्य

32. मैं आदिलाबाद के गोड जनजाति का युवक हूँ। रेखांकित शब्द का अर्थ पहचानिए।
A) आदिवासी
B) शहर में रहने वाले
C) गाँव में रहने वाले
D) जन में रहने वाले
उत्तर:
A) आदिवासी

33. हमारे गीत की प्रसिद्ध पंक्ति रेला – रेला। रेखांकित शब्द का वचन बदलकर लिखिए।
A) पंक्तियाँ
B) पंक्तियें
C) पंक्तियों
D) पंक्तों
उत्तर:
A) पंक्तियाँ

34. हमारी भी एक विशेष संस्कृति है। रेखांकित शब्द का वचन बदलकर लिखिए।
A) संस्कृतएँ
B) संस्कृतियों
C) संस्कृतियाँ
D) संस्कृतों
उत्तर:
C) संस्कृतियाँ

35. मैं गोंडी भाषा में बात करता हूँ। रेखांकित शब्द का वचन बदलकर लिखिए।
A) भाषों
B) भाषाओं
C) भाषे
D) भाषाएँ
उत्तर:
D) भाषाएँ

36. हम मोर के पंखों से बनी पगडी पहनते हैं। रेखांकित शब्द का वचन बदलकर लिखिए।
A) पगडीएँ
B) पगडे
C) पगड़ियाँ
D) पगडों
उत्तर:
C) पगड़ियाँ

37. मैं गोंड जनजाति का युवक हूँ। रेखांकित शब्द का लिंग बदलकर लिखिए।
A) युवति
B) बलक
C) लडकी
D) औरत
उत्तर:
A) युवति

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 9 गुसाडी

38. पुरुष ढोल बजाते हैं। रेखांकित शब्द का लिंग बदलकर लिखिए।
A) स्त्री
B) युवती
C) बलक
D) युवक
उत्तर:
A) स्त्री

39. “जंगुदाई हमारी देवी हैं। रेखांकित शब्द का लिंग बदलकर लिखिए।
A) भगवान
B) देव
C) पिता
D) माता
उत्तर:
B) देव

40. हम मोर के पंखों से बनी पगडी पहनते हैं। रेखांकित शब्द का लिंग बदलकर लिखिए।
A) मोरा
B) मोरनी
C) मोरी
D) मोर
उत्तर:
B) मोरनी

41. स्त्रियाँ गाना गाती हैं। रेखांकित शब्द का पर्यायवाची शब्द पहानिए।
A) औरत
B) युवति
C) युवक
D) बालिका
उत्तर:
A) औरत

42. सड़कों व बसों की सुविधाएँ बहुत कम है। रेखांकित शब्द का पर्याय शब्द पहचानिए।
A) शहर
B) गाँव
C) घर
D) रास्ते
उत्तर:
D) रास्ते

43. हम विविध उत्सवों पर नृत्य करते हैं। रेखांकित शब्द का पर्याय पहचानिए।
A) पर्व
B) शादी
C) जन्मदिन
D) परिक्षा
उत्तर:
A) पर्व

44. सरकार सुविधाएँ देने का प्रयास कर रहा है। रेखांकित शब्द का पर्याय पहचानिए।
A) प्रयत्न
B) प्रसन्न
C) पालन
D) प्रत्यक्ष
उत्तर:
A) प्रयत्न

45. यह भाषा बहुत मीठी होती है। इस वाक्य में विशेषण को पहचानिए।
A) भाषा
B) बहुत
C) यह
D) मीठी
उत्तर:
D) मीठी

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 9 गुसाडी

46. गुसाडी हमारी संस्कृति का प्रमुख नृत्य है। इस वाक्य में विशेषण को पहचानिए।
A) गुसाडी
B) संस्कृति
C) नृत्य.
D) प्रमुख
उत्तर:
D) प्रमुख

47. हमारे गीत की प्रसीद्ध पंक्ति – रेला – रेला हैं? इस वाक्या में विशेषण को पहचानिए।
A) गीत
B) पंक्ति
C) प्रसिद्ध
D) रेला – रेला
उत्तर:
C) प्रसिद्ध

48. हम मोर के पंखों से बनी पगडी पहनते हैं। इस वाक्य में क्रिया शब्द को पहचानिए।
A) मोर
B) पंखों
C) पगडी
D) पहनता
उत्तर:
D) पहनता

49. पुरुष ढोल बजाते हैं। इस वाक्य में रेखांकित शब्द का शब्द भेद पहचानिए।
A) संज्ञा
B) सर्वनाम
C) क्रिया
D) विशेषण
उत्तर:
C) क्रिया

50. मैं गोंडी भाषा में बात करता हूँ। इस वाक्य में क्रिया शब्द को पहचानिए।
A) मैं
B) गोंडी
C) बात करता
D) भाषा
उत्तर:
C) बात करता

51. स्त्रियाँ गाना गाती हैं। इस वाक्य में क्रिया शब्द को पहचानिए।
A) स्त्रियाँ
B) गाना
C) हैं
D) गाती
उत्तर:
D) गाती

52. बहुत मीठी है होती भाषा यह। इस वाक्य को सही क्रम में लिखिए।
A) भाष होती यह बहुत मीठी हैं।
B) मीठी यह भाषा बहुत है होती
C) यह भाषा बहुत मीठी होती है।
D) यह भाषा मीठी बहतु होती है।
उत्तर:
C) यह भाषा बहुत मीठी होती है।

53. बजाते हैं ढोल पुरुष (इस वाक्य को सही क्रम में लिखिए।)
A) ढोल बजाते पुरुष हैं।
B) पुरुष बजाते हैं ढोल
C) पुरुष ढोल बजाते हैं।
D) ढोल पुरुष हैं बजाते।
उत्तर:
C) पुरुष ढोल बजाते हैं।

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 9 गुसाडी

54. संस्कृति प्रमुख है नृत्य गुसाडी का हमारी। इस वाक्य का सही क्रम को पहचानिए।
A) संस्कृति गुसाडी है प्रमुख हमारी का नृत्य
B) हमारी प्रमुख संस्कृति है गुसाडी का नृत्य
C) हमारी संस्कृति का प्रमुख नृत्य गुसाडी है।
D) गुसाडी संस्कृति का प्रमुख नृत्य हमारी है।
उत्तर:
C) हमारी संस्कृति का प्रमुख नृत्य गुसाडी है।

55. दिवाली, क्रिसमस, होली, संस्कृति में बेमेले शब्द को पहचानिए?
A) दिवाली
B) होली
C) क्रिसमस
D) संस्कृति
उत्तर:
C) क्रिसमस

56. स्त्री, पुरुष, युवक, देवी, बेमेल शब्द को पहचानिए।
A) स्त्रि
B) पुरुष
C) युवक
D) देवी
उत्तर:
D) देवी

57. उत्सव, मेला, गुसाडी, पर्व में बेमेल शब्द पहचानिए।
A) उत्सव
B) मेला
C) गुसाडी
D) पर्व
उत्तर:
C) गुसाडी

58. अब सरकार सुविधाएँ देने का प्रयास कर रही है। इस वाक्य का काल पहचानिए।
A) भूत काल
B) वर्तमान काल
C) भविष्यत काल
D) पूर्ण भूत काल
उत्तर:
B) वर्तमान काल

AP 7th Class Hindi Important Questions Chapter 9 गुसाडी

59. गोंडी भाषा मीठी होती है। (रेखांकित शब्द का विलोम शब्द पहचानिए।)
A) नमकीन
B) कसैली
C) खट्टी
D) कडुवी
उत्तर:
D) कडुवी

Leave a Comment