TS 10th Class Hindi Question Paper March 2025

Reviewing TS 10th Class Hindi Model Papers and TS 10th Class Hindi Question Paper March 2025 can help students identify areas where they need improvement.

TS 10th Class Hindi Question Paper March 2025

Parts – A and B

Time : 3 Hours
Max. Marks : 80

Instructions:

  1. Read and understand the question paper thoroughly.
  2. Answer All the questions as directed.
  3. Part – A questions are to be written in the separate answer booklet.
  4. Write he answers to the questions under Part – B ondic question paper itself and attach it to the answer booklet of Part – ‘A’.

Part – A

Marks : 60
Time : 2.30 Hours.

Section – I (अंक : 20)

I. प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार लिखिए।
अ) निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखिए। (5 × 1 = 5)
मैं एक बार अपने अंगरक्षक के साथ इसी तरह उपवन में चर्चा कर रहा था। तभी मुझे राजमाता के पास ज़रूरी बात करने के लिए जाना पड़ा। मैंने अंगरक्षकों को अपने लौटने तक वहीं खड़े रहने का आदेश दिया था।

राजमाता से बात करते – करते रात हो गयी। वहीं पर मैंने भोजन किया। सो गया। अगले दिन सुबह उठकर देखा तो खूब बारिश हो रही थी! सेवकों ने बताया कि देर रात से बारिश हो रही है। जब मैंने उपवन लौटकर देखा तो अंगरक्षक उसी स्थान पर भीगते हुए खड़े हैं। मैं बातचीत में इतना निमग्न हो गया था कि अंगरक्षकों को जाने के लिए भी नहीं कह सका। यह मेरी भूल थी। अतः ऐसी। भूल करने वाले राजा को हितोपदेश देने का कोई अधिकार नहीं। मुझे क्षमा कीजिए।” राजा कुमारवर्मा ने महाराज सत्यसिंह की इस घटना को पूरे ध्यान से सुना।

प्रश्न :
प्रश्न 1.
राजा ने अंगरक्षकों को क्या आदेश दिया था?
उत्तर:
राजा ने अंगरक्षकों को अपने लौटने तक वहीं खड़े रहने का आदेश दिया था।

प्रश्न 2.
किसने राजमाता के पास भोजन किया?
उत्तर:
राजा ने राजमाता के पास भोजन किया।

प्रश्न 3.
अंगरक्षक बारिश में भीगते हुए क्यों खड़े थे?
उत्तर:
राजा बातचीत में इतने निमग्न हो गए थे कि अंगरक्षकों को जाने के लिए भी नहीं कह सके। इसीलिए अंगरक्षक बारिश में भीगते हुए खड़े थे।

प्रश्न 4.
किसे हितोपदेश देने का अधिकार नहीं है?
उत्तर:
भूल करनेवाले को हितोपदेश देने का कोई अधिकार नहीं है।

TS 10th Class Hindi Question Paper March 2025

प्रश्न 5.
उपर्युक्त गद्यांश किस पाठ से लिया गया है?
उत्तर:
उपर्युक्त गद्यांश ” अनोखा उपाय” पाठ से लिया गया है।

आ) निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखिए। (5 × 2 = 10)

रोज़ाना समाचार – पत्र पढ़ने की आदत डाल लेनी चाहिए। इससे विभिन्न विषयों की जानकारी तो
• मिलती ही है, साथ-साथ देश – विदेश में क्या कुछ घटित हो रहा है इसका भी भली-भाँति ज्ञान मिलता रहता है।
• रोम और चीन में हज़ारों साल पहले के हस्तलिखित समाचार-पत्रों के प्रमाण मिलते हैं। समाचार- पत्र दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक या छमाही भी होते हैं। भारत का पहला समाचार – पत्र ‘द बंगाल गजट’ था, जिसका प्रकाशन 1780 में शरू हुआ था। आज देश में लगभग डेढ़ लाख पत्र – पत्रिकाएँ प्रकाशित होती हैं।

30 मई, 1826 को हिंदी का पहला समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ प्रकाशित हुआ था, इसलिए प्रति वर्ष 30 मई को राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है। भारत के सर्वाधिक संख्या में प्रकाशित होने वाले समाचार – पत्रों में दैनिक भास्कर (हिंदी), मलयाला मनोरमा (मलयालम), द टाइम्स ऑफ इंडिया (अंग्रेजी) आदि हैं। आज के स्मार्ट फोन एवं सोशल मीडिया के दौर में भी समाचार पत्रों का महत्त्व कम नहीं हुआ है।

प्रश्न 6.
समाचार – पत्र पढ़ने की आदत क्यों डाल लेनी चाहिए?
उत्तर:
रोज़ाना समाचार – पत्र पढ़ने से विभिन्न विषयों की जानकारी तो मिलती ही है, साथ- साथ देश – विदेश में क्या कुछ घटित हो रहा है इसका भी भली-भाँति ज्ञान मिलता रहता है।

प्रश्न 7.
गद्यांश में किन देशों का उल्लेख है?
उत्तर:
गद्यांश में रोम और चीन देशों का उल्लेख है।

प्रश्न 8.
हिंदी के पहले समाचार पत्र का नाम लिखिए।
उत्तर:
हिंदी के पहले समाचार पत्र का नाम – उदन्त मार्तण्ड।

प्रश्न 9.
अधिक संख्या में प्रकाशित होनेवाले समाचार पत्रों के नाम लिखिए।
उत्तर:
भारत के सार्वाधिक संख्या में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में दैनिक भास्कर (हिंदी), मलयाला मनोरमा (मलयालम), द टाइम्स ऑफ इंडिया (अंग्रेजी) आदि हैं।

प्रश्न 10.
गद्यांश के लिए उचित शीर्षक क्या होगा?
उत्तर:
समाचार पत्र का महत्व

इ) निम्नलिखित पद्यांश पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखिए। (5 × 1 = 5)

दादुर टर-टर करते झिल्ली बजती झन-झन,
‘म्यव-म्यव’ रे मोर ‘पीउ’ ‘पीउ’ चातक के गण।
उड़ते सोनबालक, आर्द – सुख से कर क्रंदन,
घुमड़ – घुमड़ गिर मेघ गगन में भरते गर्जन ||

रिमझिम – रिमझिम क्या कुछ कहते बूँदों के स्वर,
रोम सिहर उठते छूते वे भीतर – अंतर।
धाराओं पर धाराएँ झरती धरती पर,
रज के कण-कण में तृण-तृण को पुलकावलि थर ||

प्रश्न 11.
पद्यांश में किन प्राणियों का उल्लेख है?
उत्तर:
पद्यांश में दादुर, मोर, चातक और सोन बालक जैसे प्राणियों का उल्लेख है।

प्रश्न 12.
उड़ते सोन बालक क्या करते हैं?
उत्तर:
उड़ते सोनबालक, आर्द सुख से क्रंदन करते हैं।

TS 10th Class Hindi Question Paper March 2025

प्रश्न 13.
बूँदों के स्वर कैसे होते हैं?
उत्तर:
बूँदों के स्वर रिमझिम रिमझिम होते हैं।

प्रश्न 14.
प्रस्तुत पंक्तियों में किस ऋतु का वर्णन है? धाराएँ कहाँ झरती हैं?
उत्तर:
प्रस्तुत पंक्तियों में वर्षा ऋतु का वर्णन है। धाराएँ धरती पर झरती हैं।

प्रश्न 15.
उपर्युक्त पद्यांश के कवि कौन हैं?
उत्तर:
उपर्युक्त गद्यांश के कवि सुमित्रानंदन पंत हैं।

Section – II ( अंक : 40 )

अ) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 34 पंक्तियों में लिखिए। (4 × 4 = 16)
प्रश्न 16.
रैदास का साहित्यिक परिचय लिखिए।
उत्तर:

  1. रैदास हिंदी साहित्य के भक्तिकाल के कवि है।
  2. वह ज्ञानमार्गी शाखा के प्रमुख कवि है। उसकी भक्ति दास्य भक्ति की है।
  3. रैदास भगवान को चंदन और अपने को पानी के रूप में वर्णन करते हैं।
  4. रैदास भगवान को घन बन और अपने को मोर के रूप में वर्णन के उन दोनों की बीच के संबंध को बताते हैं।

प्रश्न 17.
‘कण – कण का अधिकारी’ पाठ के माध्यम से कवि ने क्या संदेश दिया है?
उत्तर:
कण – कण का अधिकारी कविता से हमें ये संदेश मिलते हैं।

  1. श्रम और भुजबल नर समाज का भाग्य है। भाग्यवाद पर भरोसा मत रखना है।
  2. मेहनत ही सफलता की कुंजी है।
  3. मेहनत करनेवाला कभी नहीं हारता।
  4. काल्पनिक जगत को साकार रूप देनेवाला श्रामिक ही है।
  5. मेहनत करनेवाला ही कण कण का अधिकारी है।
  6. श्रम के सम्मुख पृथ्वी, विनीत नभ तल झुकते हैं।
  7. श्रम जल देनेवाले को पहले सुख पाने देना चाहिए।

TS 10th Class Hindi Question Paper March 2025

प्रश्न 18.
अमीना के स्थान पर आप होते तो हामिद द्वारा खरीदे गए चिमटे को देखकर क्या प्रतिक्रिया करते?
उत्तर:

  1. हामिद कितना बेसमझ लडका है।
  2. उसमें कितना विवेक, त्याग और बडों पर दया, ममता प्रेम है।
  3. उसके पास केवल तीन ही पैसे हैं।
  4. इनसे वह खुद न खाकर और कुछ न पीकर मेरे लिए ही चिमटा लाया है।
  5. हामिद में कितनी सद्भावना है?
  6. अब तो दुपहर हुआ इस समय तक वह खुद कुछ न खाया और प्रिया।
  7. उसके दोस्तों ने कई तरह के खिलौने, मिठाइयाँ खायें।
  8. उन्हें देखकर भी वह कुछ ललचाया नहीं।
  9. बडे बुजुर्गों पर उसे कितना प्रेम है ? मेले में भी यह बूढ़ी उसे याद आयी।
  10. हामिद में कितना समर्पण भाव है । मैं उसे पूर्ण रूप से दुआएँ देती हूँ ।

प्रश्न 19.
अब्दुल कलाम और टेसी थॉमस के जीवन में क्या समानता है?
उत्तर:
अब्दुल कलाम और टेसी थॉमस में मुख्य समानता यह है कि वे दोनों भारत के मिसाइल वैज्ञानिकों में अग्रणी थे और उन्होंने अग्नि मिसाइल कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिसे वह डॉ. कलाम का ही कार्य मानते हैं। टेसी थॉमस को भारत की मिसाइल महिला कहा गया है और कलाम जी को “मिसाइल मैन” दोनों में तकनीक और जोखिम उठाने की क्षमता।

आ) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 8-10 पंक्तियों में लिखिए। (3 × 8 = 24)
प्रश्न 20.
‘बालिका शिक्षा के बिना समाज की प्रगति की कल्पना नहीं की जा सकती।’ ‘माँ मुझे आने दे’ कविता के आधार पर अपने विचार व्यक्त कीजिए।
उत्तर:
स्त्री समाज का आधार होती है। समाज के निर्माण में स्त्री की मुख्य भूमिका होती है। समाज के विकास के लिए लडकियों का शिक्षित होना बहुत आवश्यक है। यदि एक स्त्री शिक्षित या स्वावलंबी होती है तो वह अपने पालन-पोषण के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं होती। शिक्षा से बालिकाएँ आत्मनिर्भर बनती हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। बालिका शिक्षा से समाज को कई लाभ होते हैं।

  1. बालिका शिक्षा पाने से आत्मनिर्भर बनती हैं। आर्थिक रूप से सशक्त होती है। ये अधिक आय कमा सकती हैं। और अपने परिवारों का जीवन स्तर सुधार सकती है।
  2. बालिका शिक्षा में अधिक रुचि होने का कारण अपने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करती है। बच्चों को पढ़ाकर सही मार्गदर्शन देती है।
  3. एक लडकी को शिक्षा मिलती है तो वह न केवल अपने जीवन को सुधारती है बल्कि समाज को भी आगे बढ़ाती है।
    कोई भी कार्य में सफलता तभी मिलती है, जब समाज में स्त्री- पुरुषों को समान मानते हैं और मिलजुलकर काम करते हैं। इससे हम कह सकते हैं कि बालिका शिक्षा के बिना समाज की प्रगति की कल्पना नहीं की जा सकती है।

(या)
रहीम और बिहारी के दोहों का भाव अपने शब्दों में लिखए।
उत्तर:
रहीम भावार्थ : कवि रहीम कहते हैं कि जब हमारे पास संपत्ति (याने धन) होती है, तब कितने ही लोग कहाँ-कहाँ से आकर नाते रिश्ते जोड़कर सगे बने रहते हैं। उन लोगों में हमारा सच्चा मित्र कौन है और पराया कौन है, इसका निर्धारण विपत्ति कर देती है। संकट के समय में झूठे लोग खिसक जाते हैं। अपने सच्चे मित्र, संबंधी ही हमारे साथ देते हैं।

विशेषता: संकट के समय में साथ देनेवाला मित्र ही सच्चा मित्र है।

भावार्थ : ‘पानी’ शब्द का विभिन्न अर्थों पर आधारित रहीम का चमत्कार पूर्ण कथन है यह दोहा। रहीम कहते हैं कि सब को ‘पानी’ रखना आवश्यकता है। ‘पानी’ के बिना सब व्यर्थ है। पानी चला गया तो मोती, मनुष्य और चूना बचते नहीं हैं। ‘पानी’ अर्थात् ‘चमक’ जाने से मोती बचता नहीं, व्यर्थ होता है। ‘पानी’ अर्थात् ‘प्रतिष्ठा’ के चले जाने से मनुष्य नहीं रहता। ‘पानी’ अर्थात् जल के न रहने से चूना व्यर्थ हो जाता है। विशेषता: हर हालत में पानी की रक्षा करने की प्रेरणा रहीम हमें देते हैं।

बिहारी भावार्थ : कवि बिहारी कहते हैं कि – सोना धतूरे की अपेक्षा सौ गुना अधिक नशीला होता है। क्योंकि धतूरे को तो खाने पर व्यक्ति उन्माद होता है। लेकिन सोने को तो पाकर ही मनुष्य उन्मत्त हो जाता है।

विशेषता: यहाँ कनक के दो अर्थ लिये गये हैं। दोनों नशीली चीजें हैं।

भावार्थ : कवि बिहारी कहते हैं कि मनुष्य की और नल के पानी की दशा एक ही प्रकार की है। देखो, ये जितने विनीत होकर चलते हैं, उतने ही ऊँचे पहुँचते हैं। नल नीर से मतलब है- फौव्वारे के पानी से। वह पानी जितना नीचे लाया जाता है, उतनी फुहार ऊँची छूटती है। यही हालत विनम्र मानव की है। विनम्रता मानव को उन्नति के सोपान पर बिठाती है।

प्रश्न 21.
लोकगीतों की लोकप्रियता के क्या कारण हो सकते हैं?
उत्तर:

  1. आजकल देश भर में या दुनिया भर में लोकगीतों की लोकप्रियता बढ़ रही है –
  2. इसका कारण निम्नलिखित है- लोकगीत त्यौहारों, जन्मदिन, विवाह आदि अवसरों पर गाये जाते हैं।
  3. ये शास्त्रीय संगीत से भिन्न हैं। ये सीधे जनता के संगीत हैं।
  4. ये ढोलक, झाँझ, करताल और बाँसुरी आदि की मदद से गाये जाते हैं।
  5. इन्हें रचनेवाले भी अधिकतर स्त्रियाँ हैं। ये नाच और गान के साथ आगे बढ़ते हैं।
  6. ये आनंद, उत्साह और उल्लास के प्रतीक हैं। ये ग्रामीण जनता के मनोरंजक साधन हैं।
  7. विभिन्न शुभ अवसरों पर, त्यौहारों पर, विवाह के मटकोड, ज्यौनार के आदि अवसरों पर गाए जाते हैं।
  8. ये विविध बोलियों में गाए जाते हैं गीतों का विषय रोजमर्रा के जीवन से लिया जाता है।
  9. लोकगीत बहुत मार्मिक होते हैं। ये घर गाँव और जनता के गीत हैं।
  10. ये हमारी संस्कृति से संबंधित होते हैं। लोकगीतों में आनंद के स्त्रोतों की कमी नहीं।

(या)
गोदावरी नदी को दक्षिणी गंगा क्यों कहा गया होगा ? काका कालेलकर के यात्रा वृत्तांत के आधार पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
दक्षिणी गंगा’ गोदावरी यात्रा वृत्तांत के लेखक श्री काका कालेलकर का जन्म सन् 1885 में और मृत्यु सन् 1991 में हुई। इन्होंने आजीवन गाँधीवादी विचार धारा का पालन किया था।

  1. भारतीय संप्रदाय में नदियों को माता या देवी मानकर पूजा करने की प्रथा है।
  2. जिस प्रकार उत्तर भारत में गंगा नदी को पवित्र एवं जीवनदी मानते हैं, उसी प्रकार दक्षिण भारत में भी गोदावरी को पवित्र एवं जीवनदी मानते हैं।
  3. गंगा एवं गोदावरी में कई तुलनात्मक लक्षण हैं। इसलिए गोदावरी को दक्षिणी गंगा मानते हैं।
  4. गंगा की उत्पत्ति हिमालय के गंगोत्री से हुयी। उसी प्रकार गोदावरी पश्चिमी घाट की पर्वत श्रेणी में त्रिम्बक पर्वत से हुई।
  5. गोदावरी नदी की लंबाई 1450 कि.मी. है और गंगा की तरह इस नदी का पाट बहुत बडा है। लाखों एकड की भूमि इस नदी के जल से सींची जा रही है।
  6. यह महाराष्ट्र, तेलंगाणा और आन्ध्रप्रदेश से बहते हुये राजमहेंद्री शहर के समीप बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है।
  7. गोदावरी के जल में अमोघ शक्ति है। इसमें नहाने से सारे पाप धुल जाते हैं। इस नदी के किनारे कई महापुरुषों का जन्म हुआ।

TS 10th Class Hindi Question Paper March 2025

प्रश्न 22.
बढ़ते हुए मच्छरों की समस्या से छुटकारा दिलाने का निवेदन करते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखिए।
उत्तर:

निजामाबाद,
दि : xxxxxxx.

प्रेषक :
विनय कुमार,
मेनेजर ऑफ स्टेट बैंक आफ इंडिया
निजामाबादा

सेवा में,
स्वास्थ्य अधिखारी
नगर – निगम कार्यालय
निजामाबाद।
मान्य महोदय,
सादर प्रणाम।

आपकी सेवा में नम्र निवेदन है कि कुछ महीनों से हमारे कॉलनी में सफाई ठीक ढंग से नहीं हो रही है। सडकों पर कूडा करकट जमा हुआ है। नालों का पानी सडकों पर बहता है। उनको साफ करने की ठीक व्यवस्था नहीं हैं। इसलिए मच्छर खूब बढ गये हैं। कई लोग मलेरिया के शिकार बन रहे हैं। इसलिए मैं आपसे प्रार्थना करता हूँ कि हर रोज़ सफाई कराने के आवश्यक कदम उठाएँ।

सधन्यवाद।

पता :
स्वास्थ्य अधिकारी,
नगर निगम का कार्यालय
निज़ामाबाद।

भवदीय,
नाम : ____________

(या)
पेड़ – पौधों का महत्व दर्शाते हुए एक पोस्टर का सृजन कीजिए।
उत्तर:
TS 10th Class Hindi Question Paper March 2025 - 1

Part – B

Time : 30 Minutes
Marks: 20

Marks : 20
i) Answer ALL the questions of Part – B on the question Paper itself and attach it to the Answer Booklet of Part – A.
ii) Candidates must write CAPITAL LETTERS (A, B, C or D) while answering the Multiple Choice Questions.

I. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तरों चुनकर सामने दिये गये कोष्ठक में लिखिए। (20 × 1 = 20)
प्रश्न 1.
हामिद ने चिमटा कंधे पर रखा और गर्व से चलने लगा। रेखांकित शब्द के सही पर्यायवाची पहचानिए।
1) गृह, गेह, घर
2) घट, कलश, कुम्भ
3) गऊ, गैया, गौ
4) अभिमान, दंभ, घमंड
उत्तर:
4) अभिमान, दंभ, घमंड

प्रश्न 2.
अंतरिक्ष यान से एक मानवाकृति बाहर आई जो आकर में बड़ी थी। रेखांकित शब्द का विलोम पहचानिए।
1) सुंदर
2) छोटी
3) विचित्र
4) अच्छी
उत्तर:
2) छोटी

प्रश्न 3.
छात्रों को हमेशा परिश्रमी बनने का प्रयास करना चाहिए। रेखांकित शब्द में प्रत्यय पहचानिए।
1 ) ई
2) मी
3) प
4) परि
उत्तर:
1 ) ई

प्रश्न 4.
लक्ष्मीबाई ने सच्चे अर्थों में देश की ………. की नींव रखी। रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सही वर्तनी वाला शब्द पहचानिए।
1) सवातानतरता
2) सवतनत्रता
3) स्वतंत्रता
4) स्वातंत्रता
उत्तर:
3) स्वतंत्रता

प्रश्न 5.
राज्य में छोटी छोटी नहरें बह रही थीं। पुनरुक्त शब्द पहचानिए।
1) राज्य
2) छोटी
3) नहरें
4) बहना
उत्तर:
2) छोटी

TS 10th Class Hindi Question Paper March 2025

प्रश्न 6.
अधिकतर गाँव के लोग ही लोकगीतों की रचना करते हैं। रेखांकित शब्द का तत्सम पहचानिए।
1) घर
2) ग्राम
3) गृह
4) ग्रामीण
उत्तर:
2) ग्राम

प्रश्न 7.
वकालत की दुनिया में भी चार चाँद लग गए। वाक्य में प्रयुक्त मुहावरे का भाव पहचानिए।
1) परेशान होना
2) आकाश में चार चाँद दिखाई देना
3) शोभा बढ़ जाना
4) महान बन जाना
उत्तर:
3) शोभा बढ़ जाना

प्रश्न 8.
बेमेल शब्द पहचानिए।
1) तोता
2) मैना
3) कबूतर
4) कुत्ता
उत्तर:
4) कुत्ता

प्रश्न 9.
‘जिसे कोई भय न हो।’ वाक्यांश के लिए एक शब्द पहचानिए।
1) भयानक
2) सभ्य
3) निर्भय
4) भय्या
उत्तर:
3) निर्भय

प्रश्न 10.
राजा के मन में कई सवाल उठ रहे थे। रेखांकित शब्द का समानार्थी पहचानिए।
1) समस्याएँ
2) शंकाएँ
3) पीडा
4) प्रश्न
उत्तर:
4) प्रश्न

प्रश्न 11.
मुझे विज्ञान की किताबों का अध्ययन करना पसंद है। रेखांकित शब्द का संधि विच्छेद कीजिए।
1) अध्या + यन
2) अद्य + ययन
3) अध्यय + अन
4) अधि + अयन
उत्तर:
4) अधि + अयन

प्रश्न 12.
विद्यालय के सभा भवन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ रेखांकित शब्द का समास विग्रह पहचानिए।
1) सभा के लिए भवन
3) भवन के भीतर सभा
2) सभा में भवन
4) सभा है जो भवन
उत्तर:
1) सभा के लिए भवन

प्रश्न 13.
अध्यापक ने राजू को कक्षा में सबसे पीछे बिठा दिया। काल पहचानिए।
1) भूतकाल
2) भविष्य काल
3) वर्तमान काल
4) अपूर्ण वर्तमान काल
उत्तर:
1) भूतकाल

प्रश्न 14.
वे देश के ही नहीं …….
पूरी दुनिया के आदर्श हैं। रिक्त स्थान के लिए सही शब्द पहचानिए।
1) और
2) बल्कि
3) इसलिए
4) कि
उत्तर:
2) बल्कि

प्रश्न 15.
शुद्ध वाक्य पहचानिए।
1) शुद्ध भैंस के दूध का घी यहाँ मिलता है।
2) भैंस के घी का शुद्ध दूध यहाँ मिलता है।
3) भैंस के दूध का शुद्ध घी यहाँ मिलता है।
4) भैंस के दूध के शुद्ध घी यहाँ मिलते हैं।
उत्तर:
3) भैंस के दूध का शुद्ध घी यहाँ मिलता है।

TS 10th Class Hindi Question Paper March 2025

प्रश्न 16.
वे दक्षिण अफ्रीका का के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति थे। रेखांकित शब्द का शब्द भेद पहचानिए।
1) क्रिया
3) सर्वनाम
2) क्रिया – विशेषण
4) संज्ञा
उत्तर:
3) सर्वनाम

प्रश्न 17.
वास्तव …. युद्ध …… कभी शांति स्थापित नहीं हो सकती। रिक्त स्थानों के लिए सही कारक चिह्न पहचानिए।
1) में, से
2) से, में
3) से, के
4) का, पर
उत्तर:
1) में, से

प्रश्न 18.
तारा पृथ्वी की ओर आ रहा था । वाक्य को प्रश्नवाचक बनाने के लिए किस शब्द का प्रयोग होगा?
1) कब
2) क्यों
3) कैसे
4) कहाँ
उत्तर:
4) कहाँ

प्रश्न 19.
आप सब यह संकल्प लें कि सदैव ईमानदार रहेंगे। रचना के आधार पर वाक्य का प्रकार पहचानिए।
1) साधारण
2) सरल
3) संयुक्त
4) मिश्र
उत्तर:
4) मिश्र

प्रश्न 20.
वैज्ञानिक अपने दोस्तों के साथ बगीचे में बेठे पानी की समस्या पर चर्चा कर रहे थे। वाक्य स्त्रीलिंग शब्द पहचानिए।
1) दोस्त
2) बगीचा
3) समस्या
4) पानी
उत्तर:
3) समस्या

Leave a Comment