Reviewing TS 10th Class Hindi Model Papers and TS 10th Class Hindi Question Paper June 2025 can help students identify areas where they need improvement.
TS 10th Class Hindi Question Paper June 2025
Parts A and B.
Time: 3 Hours
Max. Marks: 80
Instructions:
- Read and understand the question paper thoroughly.
- Answer All the questions as directed.
- Part – A questions are to be written in the separate answer booklet.
- Write the answers to the questions under Part – ‘B’ on the question paper itself and attach it to the answer booklet of Part – ‘A’.
Part – A
Time : 2.30 Hours.
Marks : 60
Section – I (अंक : 20)
I. प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार लिखिए।
अ) निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखिए। (5 × 1 = 5)
रंगभेद विरोधी संघर्ष के कारण उन्होंने 27 वर्ष रॉबेन द्वीप के कारागार में बिताए। उन्हें कोयला खनिक का काम करना पड़ा था। सन् 1990 में श्वेत सरकार से हुए एक समझौते के बाद उन्होंने नये दक्षिण अफ्रीका का निर्माण किया। वे दक्षिण अफ्रीका एवं समूचे विश्व में रंगभेद का विरोध करने के प्रतीक बन गए। संयुक्त राष्ट्र संघ ने उनके जन्मदिन को “नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस” के रूप में मनाने का निर्णय लिया। दक्षिण अफ्रीका के लोग मंडेला को व्यापक रूप से “राष्ट्रपिता’ मानते हैं। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के लोकतंत्र के प्रथम संस्थापक और उद्धारकर्ता के रूप में देखा जाता था। दक्षिण अफ्रीका में प्रायः उन्हें “मदीबा” कहकर बुलाया जाता है। यह शब्द बुजुर्गों के लिए सम्मान का सूचक है। उन्हें अब तक 250 से भी अधिक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। सन् 1993 में नोबेल शांति पुरस्कार, भारत रत्न पुरस्कार और सन् 2000 में गाँधी शांति पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
प्रश्न 1.
अ) 1. नेल्सन मंडेला को कौनसे कारागार में रखा गया?
उत्तर:
नेल्सन मंडेला को रॉबेन द्वीप के कारागार में रखा गया।
प्रश्न 2.
नेल्सन मंडेला किसके प्रतीक थे?
उत्तर:
नेल्सन मंडेला दक्षिण आफ्रीका एवं समूचे विश्व में रंग भेद का विरोध करने के प्रतीक थे।
प्रश्न 3.
संयुक्त राष्ट्र संघ नेल्सन मंडेला का जन्मदिन किस रूप में मनाता है?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ नेल्सन मंडेला के जन्म दिन को ‘नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाता है।
प्रश्न 4.
बुजुर्गों के लिए सम्मान का सूचक शब्द कौनसा है?
उत्तर:
बुजुर्गों के लिए सम्मान का सूचक शब्द ‘मदीबा’ है।
प्रश्न 5.
उपर्युक्त गद्यांश कौनसे पाठ से लिया गया है?
उत्तर:
उपर्युक्त गद्यांश ‘शांति की राह में ‘ पाठ से लिया गया है।
![]()
आ) निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखिए। (5 × 2 = 10)
उत्तम स्वास्थ्य के लिए संतुलित पौष्टिक भोजन, शुद्ध जलवायु, संयमित जीवन, स्वच्छता आदि आवश्यक हैं, परंतु इनमें सर्वोपरि है- व्यायाम। व्यायाम के अभाव में पौष्टिक भोजन पूरी तरह से प्रभावी नहीं हो पाता है। व्यायाम हमारे शरीर की पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। व्यायाम हमारे शरीर का रक्त संचार भी ठीक रखता है। इससे शारीरिक ही नहीं, मानसिक स्वास्थ्य भी उत्तम बनता है। व्यायाम इस तरह करना चाहिए कि शरीर के सभी अंगों का सही ढंग से व्यायाम हो। व्यायाम करते समय सदा नाक से साँस लेनी चाहिए, मुँह से कदापि नहीं। इसके अलावा व्यायाम ऐसी जगह पर करना चाहिए जहाँ पर्याप्त वायु और प्रकाश हो। व्यायाम उत्तम स्वास्थ्य पाने की मुफ्त औषधि है। इसके लिए बस इच्छाशक्ति और लगन की आवश्यकता होती है।
प्रश्न 6.
उत्तम स्वास्थ्य के लिए क्या सर्वोपरि है?
उत्तर:
उत्तम स्वास्थ्य के लिए सर्वोपरि व्यायाम है।
प्रश्न 7.
व्यायाम करने से पाचन क्रिया कैसी होती है?
उत्तर:
व्यायाम हमारे शरीर की पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है।
प्रश्न 8.
व्यायाम शरीरिक स्वास्थ्य के साथ- साथ किसे उत्तम बनाता है?
उत्तर:
व्यायाम शरीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी उत्तम बनाता है।
प्रश्न 9.
व्यायाम कैसे स्थान पर करना चाहिए?
उत्तर:
व्यायाम ऐसी जगह पर करना चाहिए जहाँ पर्याप्त वायु और प्रकाश होता है।
प्रश्न 10.
व्यायाम के लिए किसकी आवश्यकता होती है?
उत्तर:
व्यायाम के लिए इच्छाशक्ति और लगन की आवश्यकता होती है।
इ) निम्नलिखित पद्यांश पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखिए। (5 x 1 = 5)
रिमझिम रिमझिम क्या कुछ कहते बूँदों के स्वर,
रोम सिहर उठते छूते वे भीतर – अंतर।
धाराओं पर धाराएँ झरती धरती पर,
रज के कण-कण में तृण-तृण को पुलकावलि थर ॥
पकड़ वारे की धार झूलता है मेरा मन,
आओ रे सब मुझे घेरकर गाओ सावन ।
इंद्रधनुष के झूले में झूलें मिल सब जन,
फिर-फिर आये जीवन में सावन मनभावन ॥
प्रश्न 11.
बूँदों के स्वर क्या कहते हैं?
उत्तर:
बूँदों के स्वर रिमझिम रिमझिम कहते हैं।
प्रश्न 12.
धरती पर क्या गिर रही हैं?
उत्तर:
धरती पर वर्षा गिर रही है।
प्रश्न 13.
वर्षा से कौन प्रसन्न है?
उत्तर:
वर्षा से कवि सुमित्रानंदन पंतजी प्रसन्न है।
प्रश्न 14.
कवि का मन कैसे झूलता है?
उत्तर:
कवि का मन इंद्रधनुष के झूले में झूलता है।
प्रश्न 15.
उपर्युक्त पंक्तियाँ कौनसे पाठ से ली गई हैं?
उत्तर:
उपर्युक्त पंक्तियाँ “बरसते बादल” पाठ से ली गई है।
Section – II ( अंक : 40 )
अ) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 3-4 पंक्तियों में लिखिए।
प्रश्न 16.
डॉ. रामधारी सिंह दिनकर का परिचय अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर:
डॉ. रामधारी सिंह दिनकर हिंदी के प्रसिद्ध कवियों में एक हैं। आपका जन्म सन् 1908 में बिहार के मुंगेर में हुआ। आप हिंदी के राष्ट्र कवि कहे जाते हैं। उर्वशी, रेणुका, कुरुक्षेत्र, रश्मिरथी, परशुराम की प्रतीक्षा, रसवंती आदि उनकी रचनाएँ हैं। आपको उर्वशी काव्य ग्रंथ पर ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ।
प्रश्न 17.
बिहारी ने नर और नल की गति को एकसमान क्यों कहा है?
उत्तर:
बिहारी के अनुसार नर और नल नीर की गति नीचे होनी चाहिए। यहाँ नर के लिए नीचे का अर्थ है –
विनम्रता। बिहारी का कहना है कि मनुष्य और नल के पानी की स्थिति समान है। नल का पानी जितना ही नीचे जाता है पुनः उतना ही अधिक ऊपर उठता है। उसी प्रकार मनुष्य जितना अधिक विनम्र होता है उतना ही विकास करता है, वह उतना ही अधिक यश प्राप्त करता है। इसलिए हमें विनम्र रहना चाहिए।
प्रश्न 18.
टेसी थॉमस की शिक्षा के बारे में लिखिए।
उत्तर:
टेसी थॉमस की शिक्षा दीक्षा केरल प्रांत के अलप्पुझा में हुई। यहीं पर उनका जन्म हुआ था। उन्हें ‘हाथी वाला स्मारक’ भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के समय कॉलेज की ओर से दिया गया था। उन्हें बचपन से ही कुछ अलग करने की चाह थी। वे अंतरिक्ष के सपने देखती थीं। यही कारण रहा कि उन्होंने गणित और विज्ञान विषय को अपने तन मन में बसा लिया। इसमें उनकी पाठशाला (अलप्पुझा) और अध्यापकों का बहुत बड़ा योगदान रहा।
प्रश्न 19.
हिंदी को विश्व की भाषा क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
हिन्दी विश्वभाषा है। क्योंकि आज अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी की माँग बढती ही जा रही है। विदेशों में भी हिन्दी की रचनाएँ लिखी जा रही हैं। जिनमें वहाँ के साहित्यकारों का योगदान हमारे लिए गर्व की बात है। विदेशों में भारतीयों से आपसी व्यवहार करने के लिए वहाँ के लोग भी हिंदी सीख रहे हैं।
भारत के अलावा अन्य देशों में भी अनेक संस्थाएँ हिन्दी की प्रचार व प्रसार में जुटी हुई हैं। आज विश्वभर में करीब 150 से अधिक विश्व विद्यालय हिन्दी संबंधी कोर्सों का संचालन कर रहे हैं। सारा विश्व हिन्दी का महत्व जान चुका है। इसका प्रमाण यह कह सकते हैं कि सारे विश्व में 10 जनवरी विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है।
![]()
आ) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 8-10 पंक्तियों में लिखिए। (3 × 8 = 24)
प्रश्न 20.
‘कण – कण का अधिकारी ‘ पाठ के आधार पर कवि के विचार बताइए।
उत्तर:
श्रमिक अपने भुजबल पर विश्वास करता है। वह पसीना बहाकर श्रम करता है। सफलता प्राप्त करने की चेष्टा (प्रयत्न) करता है। वह अनुचित तरीके से धन कमाने की बजाय श्रम करके निरंतर श्रम करते हुए असंभव कार्य को संभव में बदल देता है। असफलता को सफलता में बदलने का सामर्थ्य रखता है। अपनी मेहनत से हर प्रकार की सुख सुविधाओं के साधनों को उपलब्ध कराता है। इसलिए श्रमिक को। ही सबसे पहले सुख भोगने का अधिकार है। उसे ही सबसे पहले संपत्ति संचित करने का अधिकार मिलना चाहिए।
हर क्षेत्र में सफलता पाने और प्रगति करने का अधिकार मिलना चाहिए। कार्य सिद्धि के लिए निरंतर प्रयास करने का अधिकार मिलना चाहिए। पृथ्वी में न्यस्त हर वस्तु पर अधिकार मिलना चाहिए। चूँकि हर प्रकार के सुख-सुविधाओं के साधनों को उपलब्ध कराने वाला सिर्फ और सिर्फ ( मज़दूर) श्रमिक ही है। इसलिए ऐसे श्रमिक के प्रति हमें प्रेम, सहानुभूति और स्नेह के साथ साथ उनकी सहायता भी करने की आवश्यकता है।
(या)
मीराबाई की भक्ति भावना के बारे में लिखिए।
उत्तर:
मीरा कहती है कि मैंने रामरतन (भगवान नाम रूपी) धन पाया है। इस अनमोल वस्तु को उन्होंने सत्गुरु की कृपा से ही पाया है। गुरु के मार्गदर्शन से ही यह जन्म जन्म की पूँजी है। इसे पाने के लिए उन्होंने संसार में ( सब कुछ) सभी को खोया है। यह ऐसा धन है जिसे न तो खर्च किया जा सकता है और न ही चोर लूट सकता है। यह धन जितना खर्च करो उतना ही बढ़ता चला जाता है। इस धन में दिन – ब- दिन वृद्धि होती ही रहती है। सत्य रूपी नाव के केवट स्वयं सत्गुरु हैं जो उन्हें इस संसार रूपी भवसागर से पार लगाते हैं । मीरा कहती है कि मीरा के प्रभु गिरिधर नागर हैं। मैं बार- बार उनके यश. का गान करूँगी।
प्रश्न 21.
लक्ष्मीबाई ने सच्चे अर्थों में देश की स्वतंत्रता की नींव रखी थी। अपने शब्दों में स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
वीरांगना लक्ष्मीबाई एक साहसी, कर्मपरायण, देशप्रेमी नारी थी। उसने झाँसी, कालपी, ग्वालियर राज्यों के लिए अंग्रेजों से खूब लड़ाई लड़ी थी। उसने अंग्रेजों की नींद हराम कर दी थी। वह अंग्रेजों की कूट नीति को सफल नहीं होने दे रही थी। वह नूपुरों की झंकार की अपेक्षा तोपों की गर्जना सुनना चाहती थी। उन्होंने यह सिद्ध कर दिखाया था कि आवश्यकता पड़ने पर अबला भी सबला बन सकती है। अंग्रेज़ झाँसी, कालपी, ग्वालियर आदि राज्यों को हस्तगत कर लेना चाहते थे। रानी लक्ष्मीबाई ने इसका डटकर विरोध किया। उन्होंने विलासिता को छोड़ दिया। राज्य में ऊँच नीच और छुआछूत की भावनाओं को मिटाना सेवा, तपस्या, बलिदान से स्वराज्य प्राप्त करने के हर संभव प्रयास किये। राज्य में अनुशासन युक्त सेना तैयार की। युद्ध के लिए आवश्यक सामग्री संचित की। साथ ही आवश्यक योजनाएँ बनाकर अमल में लाया। अंग्रेजों से वीरतापूर्वक युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुई। इस प्रकार स्वराज्य की नींव स्थापित करने के लिए रानी लक्ष्मी को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
(या)
लोकगीतों से ग्रामीण जनता का मनोरंजन होता है। कैसे?
उत्तर:
हमारी संस्कृति में लोकगीत और संगीत का अटूट संबंध हैं। मनोरंजन की दुनिया में आज भी लोकगीतों का महत्वपूर्ण स्थान है। गीत संगीत के बिना हमारा मन रसा से नीरस हो जाता है। ये लोकगीत घर, गाँव और जनता के गीत हैं। इनके लिए कोई साधना की ज़रूरत नहीं होती। त्यौहारों और विशेष अवसरों पर ये गाये जाते हैं। ये गाँवों और इलाकों की बोलियों में गाये जाते हैं। ये बड़े आह्लादकर और आनंददायक होते हैं। इसलिए हम कह सकते हैं कि ये ग्रामीण जनता के मनोरंजक साधन हैं।
- त्यौहारों और विशेष अवसरों पर लोकगीत गाये जाते हैं। ये गाँवों और देहातों में गाये जाते हैं।
- इसलिए इन लोकगीतों में मुख्यतः ग्रामीण जनता की मार्मिक भावनाएँ हैं।
- लोकगीतों को गाने वाले भी अधिकतर गाँवों की स्त्रियाँ ही हैं। इसलिए इन लोकगीतों में मुख्यतः ग्रामीण जनता की मार्मिक भावनाएँ हैं।
- इनके लिए कोई साधना की ज़रूरत भी नहीं होती है।
- इसलिए इनमें मुख्यतः ग्रामीण जनता की मार्मिक भावनाएँ हैं।
- इन देहाती गीतों के रचयिता कोरी कल्पना को मान न देकर अपने गीतों के विषय रोजमर्रा के बहते जीवन से लेते हैं। जिससे वे सीधे मर्म को छू लेते हैं।
- इनके राग भी साधारणतः पीलू, सारंग, दुर्गा, सावन, सोरठ आदि हैं। इसलिए भी इन गीतों में ग्रामीण जनता की मार्मिक भावनाएँ हैं।
- इन लोकगीतों की भाषा के संबंध में कहा जा चुका है कि ये सभी लोकगीत गाँवों और इलाकों की बोलियों में गाये जाते हैं।
![]()
प्रश्न 22.
किसी खिलाड़ी से साक्षात्कार लेने के लिए प्रश्नावली तैयार कीजिए।
उत्तर:
पीवी सिन्धु का साक्षात्कार लेने के लिए एक प्रश्नावली
- आपका पूरा नाम क्या है?
- बैडमिंटन खेलने की प्रेरणा आपको कैसे मिली ?
- आप पहले पहल किस पर जीत पाये थे ?
- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आपने पहले पहल कहाँ खेला है? और किस पर खेला है ?
- अब तक आपको कितने पदक मिले ?
- रियो ओलंपिक्स में रजत पदक पाने से आपको कैसा लगा?
- बैडमिंटन के अलावा आप किन – किन खेलों को पसंद करती हैं?
- आप इस खेल के बारे में हमें जानकारी दे सकेंगी?
- आपके गुरु के बारे में क्या बता सकेंगी?
हमारे छात्रों के लिए क्या सुझाव देना चाहेंगी।
(या)
अपने पास पड़ोस में फैली गंदगी की सफाई के लिए निवेदन करते हुए संबंधित अधिकारी को पत्र लिखिए।
उत्तर:
हैदराबाद,
दि : xxxxxx
प्रेषक :
xxxx
मेहदीपटनम, हैदराबाद।
सेवा में,
श्री कमीश्नर,
हैदराबाद नगर निगम,
हैदराबाद।
विषय : नगर की सफाई का प्रबंध।
महोदय,
आपके जैसा कुशल कमीश्नर पाकर नगरवासी बड़े प्रसन्न हैं। आपने आम जनता की बड़ी सेवा की है। इधर कुछ दिनों से नगर में भारी वर्षा हो रही है। कई दिनों से मोहल्ले में कूड़ा करकट भर गया है। सफाई ठीक रूप से नहीं हो पा रही है। सड़कों पर गंदगी भरी है। गलियों से बदबू आ रही है। कई बीमारियों के फैलने की आशंका है।
आपसे निवेदन है कि यथा शीघ्र सफाई का प्रबंध करें।
भवदीय,
xxxxxx
Part – B
Time : 30 Minutes
Marks : 20
Instructions :
i) Answer ALL the questions of Part B on the question Paper itself and attach it to the Answer Booklet of Part – A.
ii) Candidates must write CAPITAL LETTERS (A, B, C or D) while answering the Multiple Choice Questions.
I. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर चुनकर सामने दिये गये कोष्ठक में लिखिए। (20 × 1 = 20)
प्रश्न 1.
मेरी किलक और ठुमकते कदमों में घर का सन्नाटा बिखर जाएगा। रेखांकित शब्द के पर्यायवाची क्या है?
1) पग, पैर
2) प्राण, कद
3) कब, क्या
4) ऊँचाई, कर
उत्तर:
1) पग, पैर
प्रश्न 2.
प्राचीन काल से ही नैतिक मूल्य भारतीय जीवन के प्रतिबिंब रहे हैं। रेखांकित शब्द में प्रत्यय क्या है?
1 ) ने
2) नीति
3) इक
4) तिक
उत्तर:
3) इक
प्रश्न 3.
आज हिंदी नए नए रोज़गारों का आधार बन चुकी है। वाक्य में इस शब्द की पुनरुक्ति हुई है।
1) आज
2) नए
3) का
4) हिंदी
उत्तर:
2) नए
प्रश्न 4.
शुद्ध वाक्य पहचानिए।
1) लोकगीत प्रकार के कई हैं।
2) लोकगीत हैं प्रकार के कई।
3) लोकगीत प्रकार कई के हैं।
4) लोकगीत के कई प्रकार हैं।
उत्तर:
4) लोकगीत के कई प्रकार हैं।
प्रश्न 5.
शुद्ध वर्तनीवाला शब्द पहचानिए।
1) महतवपूर्ण
2) माहत्वपूर्ण
3) महत्वपूर्ण
4) माहत्वपूणा
उत्तर:
3) महत्वपूर्ण
![]()
प्रश्न 6.
डॉ. अंबेड्कर ने 1920 में ‘मूक नायक’ नामक पत्रिका निकाली । रेखांकित संख्या को अक्षरों में किस प्रकार लिखेंगे?
1) एक हज़ार नौ सौ बीस
3) उन्नीस हज़ार बीस
2) एक सौ बीस
4) उन्नीस सौ दो
उत्तर:
1) एक हज़ार नौ सौ बीस
प्रश्न 7.
जल के बिना जीवन असंभव है। रेखांकित शब्द में उपसर्ग पहचानिए।
1) अ
2) आ
3) व
4) अस
उत्तर:
1) अ
प्रश्न 8.
राजू गाँव गया था। वाक्य को प्रश्नवाचक बनाने के लिए सही शब्द क्या होगा?
1) कैसे
2) क्यों
3) कब
4) कहाँ
उत्तर:
4) कहाँ
प्रश्न 9.
इन्होंने आजीवन गाँधीवादी विचारधारा का पालन किया। रेखांकित शब्द कौनसे समास का उदाहरण है?
1) तत्पुरुष
2) बहुव्रीहि
3) अव्ययीभाव
4) द्वंद्व
उत्तर:
3) अव्ययीभाव
प्रश्न 10.
दूर दूर तक पहाडियों की श्रेणियाँ नज़र आईं। वाक्य को नकारात्मक में बदलने के लिए सही शब्द पहचानिए।
1) ना
2) नहीं
3) मना
4) मत
उत्तर:
1) ना
प्रश्न 11.
मोहसिन भिश्ती खरीदता है। रेखांकित शब्द क्या है?
1) संज्ञा
2) सर्वनाम
3) विशेषना
4) क्रिया
उत्तर:
1) संज्ञा
प्रश्न 12.
बेमेल शब्द पहचानिए।
1) घर :
2) गाँव
3) नगर
4) त्यौहार
उत्तर:
4) त्यौहार
प्रश्न 13.
राज्य हरा भरा था। वाक्य किस काल में है?
1) भूत काल
2) वर्तमान काल
3) विशेषण
4) क्रिया
उत्तर:
1) भूत काल
प्रश्न 14.
ये सभी लोकगीत गाँवों में गाये जाते हैं। रेखांकित शब्द का एकवचन क्या होगा ?
1) गाँवों
2) गाँव
3) गाँवें
4) गाँवा
उत्तर:
2) गाँव
प्रश्न 15.
‘मन को मोहनेवाला’ इस वाक्यांश के लिए एक शब्द पहचानिए ।
1) मनभावन
2) मनमोहक
3) मोही
4) मनमोहा
उत्तर:
2) मनमोहक
![]()
प्रश्न 16.
सन् 1947 ______ भारत स्वतंत्र हुआ। रिक्त स्थान के लिए उचित कारक चिह्न पहचानिए।
1) से
2) के
3) में
4) ने
उत्तर:
3) में
प्रश्न 17.
राजमाता ने हितोपदेश दिया। रेखांकित शब्द का संधि विच्छेद पहचानिए।
1) हि + तोप + देश
2) हितो + पदेश
3) हितोप + देश
4) हित + उपदेश
उत्तर:
4) हित + उपदेश
प्रश्न 18.
राजू ने परीक्षा फल देखा। रेखांकित शब्द का विग्रह पहचानिए।
1) परीक्षा का फल
2) परीक्षा और फल
3) परीक्षा की फल
4) परीक्षा ने फल
उत्तर:
1) परीक्षा का फल
प्रश्न 19.
अमीना का मन गद्गद् हो गया। वाक्य में प्रयुक्त मुहावरे का अर्थ क्या है?
1) दुःखी होना
2) बहुत प्रसन्न होना
3) नाराज़ होना
4) डर जाना
उत्तर:
2) बहुत प्रसन्न होना
प्रश्न 20.
स्त्रियाँ ढोलक बजाती हैं। वाक्य का कर्मवाच्य रूप क्या है?
1) स्त्रियाँ ढोलक के द्वारा बजाती है।
2) स्त्रियों के द्वारा ढोलक बजाया जाता है।
3) स्त्रियों से ढोलक बजता जाता है।
4) रित्रयों ने ढोलक बजाती है।
उत्तर:
2) स्त्रियों के द्वारा ढोलक बजाया जाता है।