Reviewing TS 10th Class Hindi Model Papers and TS 10th Class Hindi Question Paper June 2024 can help students identify areas where they need improvement.
TS 10th Class Hindi Question Paper June 2024
Parts – A & B
Time : 3 Hours
Max. Marks: 80
Instructions:
- Read and understand the Question Paper thoroughly.
- Answer all the questions as directed.
- Part-‘A’ questions are to be written in the separate answer booklet.
- Write the answers to the questions under Part-‘B’ on the Question Paper itself and attach it to the answer booklet of Part-‘A’:
Part – A
Time : 2.30 Hours
Marks : 60
Section -I ( अंक : 20)
I. प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार लिखिए। (5 × 1 = 5 M)
अ) निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक या दो पंक्तियों में लिखिए।
सन् 1923 में मुंबई के उच्च न्यायालय में आपने वकालत शुरु कर दी। अनेक कठिनाइयों के बावजूद आप आगे बढ़ते गये। एक मुकदमे में आपने अपने ठोस तर्कों से एक निर्दोष अभियुक्त को फाँसी की सज़ा से मुक्त करा दिया। इसके बाद वकालत की दुनिया में भी चार चाँद लग गए। आगे चलकर आप राजनीति की दुनिया में प्रविष्ट हुए। 8 अगस्त, 1930 में एक शोषित वर्ग के सम्मेलन के दौरान आपने भाषण देते हुए कहा, ‘हमें अपना रास्ता स्वयं बनाना होगा और स्वयं राजनीतिक शक्ति बने बिना शोषितों का निवारण नहीं हो सकता। उनका उध्दार समाज में उचित स्थान पाने में निहित है।’ ऐसे विचार आगे बढाने के लिए आपने सन् 1920 में ‘मूक नायक’ नामक पत्रिका भी निकाली। सन् 1932 में लंदन में आयोजित गोलमेज सम्मेलन में भी भाग लिया।
प्रश्न 1.
अंबेड्कर ने 1923 में क्या किया?
उत्तर:
डॉ. अंबेड्कर ने 1923 में मुंबई के उच्च न्यायालय में वकालत शुरु किया।
प्रश्न 2.
किसके आधार पर अंबेड्कर ने एक निर्दोष अभियुक्त को फाँसी से बचाया?
उत्तर:
डॉ. अंबेड्कर अपने ठोस तर्कों से निर्दोष अभियुक्त को फाँसी की सज़ा से मुक्त करा दिया।
प्रश्न 3.
अंबेड्कर ने शोषितों के निवारण का क्या उपाय बताया?
उत्तर:
डॉ. अंबेड्कर ने शोषितों के निवारण के लिए शोषितों को ही राजनीतिक शक्ति बनने का सुझाव दिया है।
प्रश्न 4.
गोलमेज सम्मेलन का आयोजन कहाँ हुआ था?
उत्तर:
लंदन में गोलमेज सम्मेलन का आयोजन हुआ है।
![]()
प्रश्न 5.
उपर्युक्त गद्यांश किस पाठ से लिया गया है?
उत्तर:
उपर्युक्त गद्यांश “हम सब एक है” उपवाचक पाठ से लिया गया है।
आ) निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखिए। (5 × 2 = 10 M)
ओलंपिक खलों का इतिहास बहुत पुराना है। प्राचीन ओलंपिक खेलों का आयोजन 1200 साल पूर्व योद्धा खिलाड़ियों के बीच हुआ था। पुराने समय मे शांतिपूर्ण समय अंतराल के दौरान योद्धाओं के बीच प्रतिस्पर्धा के साथ खेलों का विकास हुआ। शुरुआती दौर में दौड़, मुक्केबाजी, कुश्ती और रथों की दौड़ सैनिक प्रशिक्षण का हिस्सा हुआ करते थे। प्राचीन काल में यह ग्रीस यानी यूनान की राजधानी एथेंस में 1896 में आयोजित किया गया था। ओलंपिया पर्वत पर खेले जाने के कारण इसका नाम ओलंपिक पड़ा। ओलंपिक में राज्यों और शहरों के खिलाड़ी भाग लेते थे। इनकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि इनके आयोजन के दौरान लड़ाइयाँ तक स्थगित कर दी जाती थी। इन खेलों में विजेता को कविता और मूर्तियों के द्वारा सम्मानित किया जाता था। ओलंपिक खेलों की परंपरा वर्तमान तक कायम है।
प्रश्न 6.
प्राचीन ओलंपिक खेल किनके बीच खेले जाते थे?
उत्तर:
प्राचीन ओलंपिक खेल योद्धा खिलाड़ियों के बीच खेले जाते थे।
प्रश्न 7.
गद्यांश में आए खेलों के नाम लिखिए।
उत्तर:
गद्यांश में दौड़, मुक्केबाज़ी, कुश्ती, और रथों की दौड़, खेलों के नाम लिखे गए हैं।
प्रश्न 8.
ओलंपिक खेलों का नामकरण किसके आधार पर हुआ?
उत्तर:
ओलंपिक खेलो का आयोजन प्राचीन काल में “ओलंपिया पर्वत पर’ करने से, वहाँ इस खेल का आरंभ होने से खेलों का नाम ओलंपिक खेल” पड़ा। प्राचीन काल में ओलंपिक पर्वत पर खेले जाने के कारण खेलों का आयोजन होने के कारण पर्वत के नाम के आधार पर खेलों का नाम ओलंपिक खेल पड़ा।
प्रश्न 9.
कविता और मूर्तियों द्वारा किसे सम्मानित किया जाता था?
उत्तर:
प्राचीन काल में ओलंपिक खेल में विजय प्राप्त किये गये खिलाडियों को कविताओं और मूर्तियों द्वारा सम्मानित करते हैं।
प्रश्न 10.
गद्यांश का मुख्य विषय क्या है?
उत्तर:
गद्यांश का मुख्य विषय ओलंपिक खेल है।
![]()
इ) निम्नलिखित पद्यांश पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखिए। (5 × 1 = 5 M)
जिसने श्रम जल दिया उसे
पीछे मत रह जाने दो,
विजीत प्रकृति से पहले
उसको सुख पाने दो।
जो कुछ न्यस्त प्रकृति में है,
वह मनुज मात्र का धन है,
धर्मराज उसके कण कण का
अधिकारी जन जन है।।
प्रश्न 11.
श्रम जल देनेवाले को कहाँ रखना चाहिए ?
उत्तर:
श्रम – जल देनेवाले को इस समाज में सबसे पहले सुख भोगने के लिए रखना चाहिए। उनका श्रेष्ठ स्थान है।
प्रश्न 12.
कवि ने प्रकृति को क्या कहा है?
उत्तर:
इस वाक्य में प्रकृति का आशय उन लोगों, वर्गों या समूहों से हैं जो पीड़ि और शोषित जनता है। इन पंक्तियों में प्रकृति का आशय संपूर्ण, प्राकृतिक संसाधनों, पृथ्वी पर उपलब्ध सभी चीज़ों से है। जो भी प्रकृति में वह संपूर्ण मानव जाति की संपत्ति है।
प्रश्न 13.
मनुष्य का धन क्या है ?
उत्तर:
प्रकृति में उपलब्ध सभी प्राकृतिक संसाधन संपूर्ण मानव जाति की संपत्ति है। मानव का धन है। जो श्रम से प्राप्त है। अर्थात् श्रम ही मनुष्य का सच्चा धन है।
प्रश्न 14.
कण-कण का अधिकारी कौन है ?
उत्तर:
कण – कण का अधिकारी जनता है। (जन- जन है )
प्रश्न 15.
उपर्युक्त पद्यांश के कवि कौन हैं?
उत्तर:
उपर्युक्त पद्यांश के कवि डॉ. रामधारी सिंह दिनकर है।
Section – II ( अंक : 40 )
अ) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 3-4 पंक्तियों में लिखिए। (4 × 4 = 16 M)
प्रश्न 16.
कवयित्री मृदुल जोशी के जीवन और साहित्य के बारे में लिखिए।
उत्तर:
कवयित्री मृदुल जोशी का जन्म सन् 1960 में उत्तराखंड के काठगोदाम में हुआ। इनकी रचनाओं का मुख्य विषय ‘नारी चेतना’ व ‘समसमाज का निर्माण’ है। इनकी चर्चित रचनाएँ ‘समकालीन हिंदी काव्य में आम आदमी’, ‘गुम हो गये अर्थ की तलाश में’, ‘शब्दों के क्षितिज से’, ‘इन दिनों’ आदि हैं।
प्रश्न 17.
रहीम ने सच्चे मित्र के बारे में क्या कहा है?
उत्तर:
रहीम ने कहा है कि – जब हमारे पास संपत्ति होती है, तब हर कोई हमारा सगा संबंधी बन जाता है। इर्द-गिर्द रहने की कोशिश करता है। किंतु सच्चे मित्र को पहचाना मुश्किल हो जाता है। किंतु जब विपत्ति आती है तब सच्चा मित्र ही साथ रहकर सहायता करता है। बाकी सब साथ छोड़कर चले जाते हैं।
प्रश्न 18.
लोकगीतों की किन्हीं तीन विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
हमारी संस्कृति में लोकगीत और संगीत का अटूट संबंध है। मनोरंजन की दुनिया में आज भी लोकगीतों का महत्वपूर्ण स्थान है। गीत – संगीत के बिना हमारा मन रसा से नीरस हो जाता है। लोकगीत अपनी लोच, ताजगी और लोक प्रियता में शास्त्रीय संगीत से भिन्न हैं । लोकगीत सीधे जनता का संगीत है । ये घर, गाँव और नगर की जनता के गीत हैं इनके लिए साधना की जरूरत नहीं होती। त्यौहारों और विशेष अवसरों पर ये गाये जाते हैं।
स्त्री और पुरुष दोनों ही इनकी रचना में भाग लिये हैं। ये गीत बाजों, ढोलक, करताल, झाँझ और बाँसुरी आदि की मदद से गाये जाते हैं। लोकगीतों के कई प्रकार हैं। इनका एक प्रकार बडा ही ओजस्वी और सजीव है। यह इस देश के आदिवासियों का संगीत है। मध्यप्रदेश, दक्कन और छोटा नागपुर में ये फैले हुए हैं।
पहाडियों के अपने – अपने गीत हैं । वास्तविक लोकगीत देश के गाँवों और देहातों में हैं। सभी लोकगीत गाँवों और इलाकों की बोलियों में गाये जाते हैं। चैता, कजरी, बारहमासा, सावन आदि मीर्जापुर, बनारस और उत्तर प्रदेश के पूरवी जिलों में गाये जाते हैं। बाउल और भतियाली बंगला के लोकगीत हैं। पंजाब में महिया गायी जाती है। राजस्थानी में ढोला मारू आदि गीत गाते हैं। भोजपूर में बिदेसिया का प्रचार हुआ है।
इन गीतों में अधिकतर रसिकप्रियों और प्रियाओं की बात रहती हैं। इन गीतों में करूणा और बिरह का रस बरसता है। जंगली जातियों में भी लोकगीत गाये जाते हैं। एक दूसरे के जवाब के रूप में दल बाँधकर ये गाये जाते हैं। आल्हा एक लोकप्रिय गान है।
गाँवों और नगरों में गायिकाएँ होती हैं। स्त्रियाँ ढ़ोलक की मदद से गाती हैं। उनके गाने के साथ नाच का पुट भी होता है।
प्रश्न 19.
टेसी थॉमस के जीवन से क्या प्रेरणा मिलती हैं?
उत्तर:
टेसी थामस के जीवन से हमें यह प्रेरणा मिलता है कि अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प की बुलंदियों को प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही जो भी पढ़े ध्यान से पढ़े, मेहनत करें और लक्ष्य प्राप्त करने तक रुके नहीं। जो हमें पसंद है उसमें जी जान लगा दें। उसे प्राप्त करने के लिए कमर कसकर तैयार करें तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी । अध्यापकों से सहयोग और सच्ची लगन से सफलता की ऊँचाइयों को प्राप्त किया जा सकता है।
![]()
आ) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 8-10 पंक्तियों में लिखिए। (3 × 8 = 24 M)
प्रश्न 20.
‘बरसते बादल’ कविता के आधार पर प्रकृति के सौंदर्य का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
उत्तर:
“बरसते बादल” नामक कविता के कवि हैं श्री सुमित्रानंदन पंत । प्रस्तुत इस कविता पाठ में आप बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम उत्पन्न कराते हैं। इस कविता में प्रकृति का रमणीय तथा सुंदर चित्रण है। वर्ष ऋतु हमेशा से सबकी प्रिय ऋतु रही है। वर्षा के समय प्रकृति की सुंदरता देखने लायक। होती है। पेड़- पौधे, पशु- पक्षी, मनुष्य और यहाँ तक कि धरती भी खुशी से झूम उठती है। सावन (श्रावण) के मेघ आसमान में झम झम झम बरसते हैं। बूँदें छम छम पेडों पर गिरती हैं। चम चम बिजली चमक रही है। जिसके कारण अंधेरा होने पर भी उजाला है।
दादुर टर टर करते रहते हैं। झिल्ली झन झन बजती है मोर म्यव म्यव नाच दिखाते हैं। चातक के गण “पीउ” “पीउ” कहता मेघों की ओर देख रहे हैं। आर्द सुख से क्रंदन करते सोनबालक उड़ते हैं। मेघ गगन में गर्जन करते घुमड घुमड कर गिर रहे हैं। वर्षा की बूँदों से रिमझिम रिमझिम का स्वर निकल रहा है। उन्हें छूने पर किसी भेद के बिना सबके रोम सिहर उठते हैं। वर्षा की धाराओं पर धाराएँ धरती पर झरती हैं। इस कारण मिट्टी के कण – कण से तृण तृण (कोमल अंकुर) फूट रहे हैं।
कवि कहते हैं कि वर्षा की धाराओं को पकडने से उसका मन झूलता है। वह सबको संबोधित करते हुए कहते हैं कि उसे घेर ले और सावन के गीत गालें। इंद्रधनुष के झूले में सब मिलकर झूलें। अंत में कवि यह सावन जीवन में फिर फिर आकर मनभावन करने के लिए कहते हैं। इसलिए इस कविता के सारांश के आधार पर हम कह सकते हैं कि पंतजी प्रकृति सौंदर्य चित्रण में बेजोड कवि हैं।
(या)
मीराबाई की भक्ति भावना के बारे में अपने विचार लिखिए।
उत्तर:
मीरा भक्ति काल की कवइत्री है। वह कृष्णोपासिका है। वह भगवान श्रीकृष्ण को अपना पति मानकर पूजा करती है। उनकी भक्ति माधुर्य भक्ति है। प्रस्तुत पद में मीराबाई जी ने सत्गुरू की महिमा तथा कृपा के बारे में वर्णन किया है। मीराबाई कहता है कि “मैं राम रतन धन पायी हूँ। यह अमूल्यवान वस्तु है। मेरे सत्गुरु जी ने बहुत कृपा के साथ मुझे दी है। यह जन्म जन्म की पूँजी है। इसे प्राप्त करने मैंने जग में सभी खोया। जो पूँजी मैंने पायी वह खर्च नहीं होगी। इसे कोई चोर भी लूट नही सकेगा। यह दिन – दिन सवाये मूल्य की बढ़ती जाती है । मेरी नाव जो है वह सत्य की है। इसे खेनेवाला मेरे गुरु जो हैं वे सत्गुरु हैं। मैं सत्गुरु की कृपा से ही भवसागर को तर सकती हूँ । मेरे स्वामी (भगवान) तो गिरिधर नागर श्रीकृष्ण हैं। मैं खूब प्रसन्नता के साथ उनके यशो गीत गाऊँगी।”
प्रश्न 21.
जल का संरक्षण करना अत्यंत आवश्यक है। क्यों?
उत्तर:
- हमारे गाँव में जल संरक्षण बहुत अच्छी तरह किया जा रहा है।
- कुएँ के जल को दूषित होने से बचाने के लिए उन पर ढ़कने की व्यवस्था की गयी है।
- गाँव की तालाबों के पानी में कपडे धोने अथवा पशुओं को नहलाने का रोक लगा दिया गया है।
- कचरे को, ज़हरीले पदार्थों को जलाशयों में मिलाने पर रोक लगा दिया गया है।
- ब्लीचिंग, क्लोरिनेषन आदि क्रियाओं के द्वारा जलशुद्धि की जा रही है।
- हमारे गाँव की नदी में प्रदूषित न बनाने कूडे कचरें, ज़हरीले पदार्थों को डालना, पशुओं को नहाना आदि भी रोक दिये गये हैं।
कुछ सुझाव :
- एक जल संरक्षण समिति की स्थापना की जानी चाहिए।
- इस समिति के अध्यक्ष के रूप में गाँव के अध्यक्ष को चुनना चाहिए।
- हर सप्ताह में एक बार समिति का समावेश होनी चाहिए।
- जल संरक्षण संबंधी विषयों पर निर्णय तथा सूचनाएँ देनी चाहिए।
- यथा संभव जल का सदुपयोग करना चाहिए।
- जल को व्यर्थ नहीं करना चाहिए।
- बचे हुए पानी को सुरक्षित रखना चाहिए।
- जल को साफ रखने के लिए प्रयास करना चाहिए।
- जिन नदियों से पीने का पानी लिया जा रहा है उनमें कपडे धोने अथवा पशुओं को नहलाने पर रोक लगानी चाहिए।
(या)
हामिद और उसके साथियों के स्वभाव की तुलना कीजिए।
उत्तर:
उपन्यास सम्राट प्रेमचंद जी की सफल एवं असाधारण कहानी है ईदगाह। यह आदर्शयुक्त, यथार्थवादी भावनाओं से भरपूर है। मानव जीवन में नैतिक मूल्यों का विकास करना इस कहानी का खास आशय है। बडे बुजुर्गों के प्रति आदर भाव रखने पर ज़ोर दिया गया है।
हामिद चार – पाँच साल का दुबला-पलता भोला लडका है। उसके माँ – बाप चल बसे हैं। अपनी बूढ़ी दादी अमीना की देखभाल वह करने लगा है। हामिद एकदम अच्छा और आशावान लडका है। उसके पैरों में जूते तक नहीं है।
आज ईद का दिन है। सारा वातावरण सुंदर और सुखदायी है। महमूद, मोहसिन, नूरे, सम्मी, हामिद के दोस्त हैं। सब बच्चे अपने पिता के साथ ईदगाह जानेवाले हैं। हामिद भी ईद की खुशियाँ मना रहा है। हामिद भी ईदगाह जाना चाहता है तो अमीना उसे अकेले भेजने डरने लगती है। इस पर हामिद उसे जल्दी आने की बात कहकर उसे धीरज बँधांता है। तब अमीना उसे तीन पैसे देकर ईदगाह भेजने राजी होती है।
सब लडके तीन कोस की दूरी पर स्थित ईदगाह पैदल जाते हैं। वहाँ नमाज़ के समाप्त होते ही सब बच्चे अपने मनपसंद खिलौने और मिठाइयाँ खरीदकर खुश रहते हैं। हामिद तो मिठाइयों को ललचाई आँखों से देखता है, मगर चुप रह जाता है। बाद लोहे की दूकान में अनेक चीजों के साथ चिमटे भी रखे हुए हैं। चिमटे को देखकर हामिद को अपनी दादी का ख्याल आता है। क्योंकि दादी के पास चिमटा नहीं है इसलिए रोज़ तवे से रोटियाँ उतारते उसके हाथ जल जाते हैं। वह सोचता है कि चिमटा ले जाकर दादी को देगा तो वह बहुत प्रसन्न होगी और उसके हाथ भी नहीं जलेंगे।
ऐसा सोचकर वह दुकानदार को तीन पैसे देकर चिमटा खरीदता है। सब दोस्त उसका मजाक उड़ाते हैं। इसकी परवाह न करके वह गर्व के साथ घर आकर दादी को चिमटा देता है तो पहले दादी नाराज़ होती है मगर हामिद के तुम्हारी उंगलियाँ जलती थी न इसलिए मैं इसे लिवा लाया कहने पर उसका क्रोध प्रेम में बदल जाता है। हामिद के दिल के त्याग, सद्भाव और विवेकगुण से उसका मन गदगद होता है। खुशी के आँसू बहाती हामिद को दुआएँ देती हैं। इस तरह ईदगाह के मेले की इस घटना दृष्टि में रखकर हम कह सकते हैं कि हामिद छोटा है फिर भी विवेक में, प्रेम में अपने साथियों से अलग स्वभाव का लडका है।
प्रश्न 22.
यातायात की समस्या पर नियंत्रण करने का अनुरोध करते हुए यातायात अधिकारी के नाम पत्र लिखिए।
उत्तर:
प्रेषक का पता :
हेच. शिवा,
घर नं. 7-8-246/4C
माचवरम् डौन
दूसरा मोहल्ला
विजयवाडा।
प्रेषिती का पता:
सेवा में
यातायात अधिकारी
विजयवाडा।
सर्कल – 4
विषय : यातायात की समस्या पर नियंत्रण हेतु अनुरोध
माननीय महोदय,
सविनय निवेदन है कि हमारे क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से यातायात की स्थिति बहुत ख़राब होती जा रही है। वाहन जमा हो रहे हैं, वाहन अव्यवस्थित ढंग से चला रहे हैं। ऑटो रिक्षा वाले जहाँ चाहे वहाँ ऑटो रोक के रख रहे हैं। इस कारण जनता बहुत असुविधा हो रही है। ट्रैफिक सिग्नल भी ठीक तरह काम नहीं कर रहे हैं अवैध पार्किंग जिससे दुर्घटनाओं की संभावना अधिक बढ़ रही है। आपसे विनम्र अनुरोध है कि – उचित कदम उठाएँ और समस्या को सुलझाएँ । आपकी त्वरित कारवाई की आशा है।
धन्यवाद,
आपका विश्वास पक्ष
हेच शिवा संपर्क नं. xxxxx
पता …….
(या)
हिंदी भाषा के महत्व से संबंधित पाँच नारे लिखिए।
उत्तर:
- राष्ट्र भाषा की जगह हिंदी ही ले सकती है। – महात्मा गाँधी।
- हिंदी राष्ट्रीयता के मूल को सींचती और दृढ़ करती है।
- हिंदी हमारे राष्ट्र की अभिव्यक्ति का सरलतम श्रोत है- सुमित्रानंदन पंत।
- सरलता और शीघ्र सीखी जाने योग्य भाषाओं में हिंदी सर्वोपरि है। – लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक।
- राष्ट्रभाषा प्रचार को मैं अपनी राष्ट्रीयता का अंग मानता हूँ। डॉ. राजेंन्द्र प्रसाद।
- एक हृदय हो – भारत जाननी,
- हिंदी को अपनाओ, देश की मान बढ़ाओ,
- क देश एक भाषा एक राष्ट्र भाषा हिंदी है।
Part – B
Time : 30 Minutes
Marks: 20
Instructions :
i) Answer all the questions of Part – ‘B’ on the Question Paper itself and attach it to the Answer Booklet of Part – ‘A’.
ii) Candidates must write CAPITAL LETTERS (A, B, C or D) while answering the multiple choice questions.
I. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तरों के अक्षर सामने दिए गए कोष्ठक में लिखिए। (20 × 1 = 20)
प्रश्न 1.
पृथ्वी पर निरंतर पानी की कमी हो रही है। रेखांकित शब्द का समानार्थी है-
A) सामयिक
B) लगातार
C) कभी कभी
D) अनिवार्य
उत्तर:
B) लगातार
प्रश्न 2.
राजू सारी रात अपने पुराने स्कूल के बारे में सोचता रहा। रेखांकित शब्द का विलोमार्थक है –
A) नये
B) प्राचीन
C) अच्छे
D) बड़े
उत्तर:
A) नये
प्रश्न 3.
हम हमारी वीरता को कलंकित करना नहीं चाहते हैं। रेखांकित शब्द में प्रत्यय है –
A) कित
B) त
C) इत
D) कल
उत्तर:
C) इत
प्रश्न 4.
में छह छात्रों के नाम आगे आये। वाक्य की पूर्ति के लिए सही वर्तनी वाला शब्द है-
A) सरवेक्षण
B) सर्वेक्षण
C) सवेवेक्ष्ण
D) सर्वेक्षण
उत्तर:
D) सर्वेक्षण
प्रश्न 5.
लोकगीत और संगीत का संबंध अटूट है। रेखांकित शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है-
A) सन्
B) सम्
C) स
D) संग
उत्तर:
B) सम्
![]()
प्रश्न 6.
पैसे होते तो लौटते-लौटते सारी सामग्री झटपट खरीद लेती। वाक्य में पुनरुक्त शब्द है –
A) होते
B) झटपट
C) लौटते
D) सामग्री
उत्तर:
C) लौटते
प्रश्न 7.
हामिद के दोस्त मिठाई खा रहे थे। रेखांकित शब्द का बहुवचन है-
A) मिठाईयाँ
B) मीठाइएँ
C) मिठाइयों
D) मिठाइयाँ
उत्तर:
D) मिठाइयाँ
प्रश्न 8.
प्रौढ़ शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। रेखांकित शब्द का तद्भव रूप है –
A) सीख
B) परीक्षा
C) परख
D) सांझ
उत्तर:
A) सीख
प्रश्न 9.
युद्ध में हारने पर पेशवा की आँखें खुल गई। वाक्य में प्रयुक्त मुहावरे का भाव है-
A) नींद से जाग जाना
B) होश में न आना
C) वास्तविकता का ज्ञान होना
D) सचेत न होना
उत्तर:
C) वास्तविकता का ज्ञान होना
प्रश्न 10.
बेमेल पहचानिए
A) बस
B) मोटर
C) स्कूटर
D) रेलगाड़ी
उत्तर:
D) रेलगाड़ी
प्रश्न 11.
‘जो गाया जा सके।’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है.
A) गायक
B) गेय
C) संगीत
D) वादक
उत्तर:
B) गेय
प्रश्न 12.
राजमाता ही हितोपदेश दे सकती हैं। रेखांकित शब्द का सही संधि-विच्छेद है
A) हित + उपदेश
B) हितो + पदेश
C) हितोप + देश
D) हित + ओपदेश
उत्तर:
A) हित + उपदेश
प्रश्न 13.
चेन्नई से राजमहेंद्री जाते हुए बेजवाड़े से आगे सूर्योदय हुआ। रेखांकित शब्द का समास विग्रह है-
A) सूर्य से उदय
B) सूर्य और उदय
C) सूर्य पर उदय
D) सूर्य का उदय
उत्तर:
D) सूर्य का उदय
प्रश्न 14.
अंबेड्कर संविधान की रचना के लिए बनी
A) वर्तमान का-ल
B) भविष्यत काल
C) भूत काल
D) सामान्य
उत्तर:
C) भूत काल
प्रश्न 15.
हमने जल में घुले विषाणुओं को नष्ट कर दिया है ……..कर पाए हैं । रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सही शब्द है –
A) लेकिन
B) ताकि
C) कि
D) अगर
उत्तर:
A) लेकिन
![]()
प्रश्न 16.
शुद्ध वाक्य पहचानिए।
A) अचानक प्रो. विकास का नज़र एक वस्तु पर पड़ा।
B) अचानक प्रो. विकास की नज़र एक वस्तु पर पड़ी।
C) अचानक प्रो. विकास के नज़र एक वस्तु पर पड़े।
D) अचानक प्रो. विकास की नज़र एक वस्तु पर पड़ा।
उत्तर:
B) अचानक प्रो. विकास की नज़र एक वस्तु पर पड़ी।
प्रश्न 17.
राजू धीरे धीरे चलने लगा। यह वाक्य है
A) सरल
B) संयुक्त
C) मिश्र
D) इच्छार्थक
उत्तर:
A) सरल
प्रश्न 18.
हामिद ….. अपराधी भाव …… कहा। रिक्त स्थानों के लिए उचित कारक चिहन हैं –
A) से, में
B) के, से
C) ने, से
D) ने, के लिए
उत्तर:
B) के, से
प्रश्न 19.
ओह! यह तो कोई यान है। रेखांकित शब्द है
A) क्रिया विशेषण
B) विस्मयादि बोधक
C) संबंध बोधक
D) विशेषण
उत्तर:
B) विस्मयादि बोधक
प्रश्न 20.
आप वहाँ बैठिए। वाक्य को नकारात्मक वाक्य में बदलने के लिए उचित शब्द है –
A) मत
B) नहीं
C) मना
D) क्यों
उत्तर:
A) मत