Andhra Pradesh BIEAP AP Inter 2nd Year Hindi Study Material Pdf and Intermediate 2nd Year Hindi Grammar काल Questions and Answers.
AP Intermediate 2nd Year Hindi Grammar काल
1. निम्न लिखित वाक्यों को वर्तमान काल में बदलकर लिखिए ।
प्रश्न 1.
राम बाजार जायेगा ।
जवाब.
राम बाजार जाता है ।
प्रश्न 2.
गोपाल ने क्रिकेट खेला ।
जवाब.
गोपाल क्रिकेट खेलता है ।
प्रश्न 3.
सोहना रेल में जायेगी ।
जवाब.
सोहना रेल में जाती है ।
प्रश्न 4.
वंशी ने मुरली बजायी ।
जवाब.
वंशी मुरली बजाता है
प्रश्न 5.
सीता ने फूल खरीदी ।
जवाब.
सीता, फूल खरीदती है ।
प्रश्न 6.
रहीम ने गेंद फेंका ।
जवाब.
रहीम गेंद फेंकता है ।
प्रश्न 7.
मोहन कुत्ता पालेगा |
जवाब.
मोहन कुत्ता पालता है ।
प्रश्न 8.
वे फिल्म देखेंगे ।
जवाब.
वे फ़िल्म देखते हैं ।
प्रश्न 9.
रेखा कल मंदिर गयी थी ।
जवाब.
रेखा कल मंदिर जाती है ।
प्रश्न 10.
अध्यापक जी आनेवाले हैं ।
जवाब.
अध्यापक जी आते हैं ।
![]()
2. निम्न लिखित वाक्यों को भूत काल में बदलकर लिखिए ।
प्रश्न 1.
रहीम हैदराबाद में रहता है ।
जवाब.
रहीम हैदराबाद में रहा । / रहा है । / रहा था ।
प्रश्न 2.
वह गाँव जाता है ।
जवाब.
वह गाँव गया / गया है / गया था ।
प्रश्न 3.
गोपाल पानी पी रहा है ।
जवाब.
गोपाल पानी पी रहा था ।
प्रश्न 4.
मल्लिका गीत गाएगी ।
जवाब.
मल्लिका ने गीत गाया ।
प्रश्न 5.
विमला हिन्दी सीखती है ।
जवाब.
विमला ने हिंदी सीखी।
प्रश्न 6.
श्याम क्रिकेट खेलेगा |
जवाब.
श्याम ने क्रिकेट खेला / खेला है / खेला था ।
प्रश्न 7.
सुनार सोने के आभूषण बनाता है ।
जवाब.
सुनार ने सोने के आभूषण बनाए | बनाए हैं । बनाए थे ।
प्रश्न 8.
कल वर्षा होगी ।
जवाब.
कल वर्षा हुई ।
प्रश्न 9.
सीता आम खायेगी ।
जवाब.
सीता ने आम खाया ।
प्रश्न 10.
कुमार कपड़ा बेचेगा |
जवाब.
कुमार ने कपड़ा बेचा ।
![]()
3. निम्न लिखित वाक्यों को भविष्यत काल में बदलकर लिखिए ।
प्रश्न 1.
सुहासिनी घोडे पर चढ़ गयी ।
जवाब.
सुहासिनी घोड़े पर चढ़ जाएगी ।
प्रश्न 2.
विशाल ने रोटी खायी ।
जवाब.
विशाल रोटी खाएगा ।
प्रश्न 3.
किरण आम खरीदता है ।
जवाब.
किरण आम खरीदेगा ।
प्रश्न 4.
कुशल पाठ लिख चुका ।
जवाब.
कुशल पाठ लिखेगा |
प्रश्न 5.
सूरज पूरब से उगता है ।
जवाब.
सूरज पूरब से उगेगा ।
प्रश्न 6.
मैं सिनेमा देखता हूँ ।
जवाब.
मैं सिनेमा देखूँगा ।
प्रश्न 7.
तुम कहाँ जा रहे हो ?
जवाब.
तुम कहाँ जाओगे ?
प्रश्न 8.
सुशीला गाना गाती है ।
जवाब.
सुशीला गाना गाएगी ।
प्रश्न 9.
विष्णु ने हॉकी खेला ।
जवाब.
विष्णु हॉकी खेलता है ।
प्रश्न 10.
कृष्ण मक्खन खा चुका ।
जवाब.
कृष्ण मक्खन खाएगा ।
![]()
4. निम्नलिखित वाक्यों में दिये गये क्रिया रूपों के काल पहचानकर लिखिए ।
प्रश्न 1.
राम पाठ पढ़ता है ।
जवाब.
वर्तमान काल
प्रश्न 2.
सुरेश गीत गा रहा था ।
जवाब.
भूतकाल
प्रश्न 3.
बस छूट गई थी ।
जवाब.
भूतकाल
प्रश्न 4.
मैं ने चाय बनाई थी ।
जवाब.
भूतकाल
प्रश्न 5.
माँ खाना बनाती है ।
जवाब.
वर्तमान काल
प्रश्न 6.
राम ने रावण को मारा था ।
जवाब.
भूतकाल
प्रश्न 7.
मोहन दूध पियेगा |
जवाब.
भविष्यत् काल
प्रश्न 8.
विष्णु कविता लिखता है ।
जवाब.
वर्तमान काल
प्रश्न 9.
सुरेश मद्रास जाएगा ।
जवाब.
भविष्यत् काल
प्रश्न 10.
गौतम परीक्षा लिखता है ।
जवाब.
वर्तमान काल
प्रश्न 11.
सीता हिन्दी बोलती है ।
जवाब.
वर्तमान काल
प्रश्न 12.
तुमने खाना खाया था ।
जवाब.
भूतकाल
प्रश्न 13.
हम अगले सप्ताह छुट्टियों पर जाएंगे ।
जवाब.
भविष्यत् काल
प्रश्न 14.
वे खेल रहे हैं ।
जवाब.
वर्तमान काल
![]()
प्रश्न 15.
उसने पत्र लिखा था ।
जवाब.
भूतकाल
प्रश्न 16.
वह कल दिल्ली जाएगा ।
जवाब.
भविष्यत्
प्रश्न 17.
मैं उस समय घर पर नहीं था ।
जवाब.
भूतकाल
प्रश्न 18.
हम कल फिल्म देखेंगे ।
जवाब.
भविष्यत् काल
प्रश्न 19.
वह बहुत अच्छा गाता है ।
जवाब.
वर्तमान काल
प्रश्न 20.
वह कल आएगा ।
जवाब.
भविष्यत् काल
प्रश्न 21.
विजय पाठ पढ़ाता है ।
जवाब.
वर्तमान काल
प्रश्न 22.
गोपाल पानी पी रहा है ।
जवाब.
वर्तमान काल
प्रश्न 23.
हम अक्सर समुद्र तट पर जाते हैं ।
जवाब.
वर्तमान काल
प्रश्न 24.
विराट क्रिकेट खेलता है ।
जवाब.
वर्तमान काल
प्रश्न 25.
सुरेश सिनेमा देखता है ।
जवाब.
वर्तमान काल
प्रश्न 26.
हम कल गणतंत्र दिवस मनाएँगे ।
जवाब.
भविष्यत् काल
प्रश्न 27.
मैं तुमसे मिलूँगा ।
जवाब.
भविष्यत् काल
प्रश्न 28.
वे तैरने गये थे ।
जवाब.
भूतकाल
प्रश्न 29.
तुम कब आओगे ?
जवाब.
भविष्यत् काल
![]()
प्रश्न 30.
मैं कार्यालय जाऊँगा ।
जवाब.
भविष्यत् काल