AP Inter 1st Year Hindi Grammar शुद्ध वर्तनी

Andhra Pradesh BIEAP AP Inter 1st Year Hindi Study Material Intermediate 1st Year Hindi Grammar शुद्ध वर्तनी Questions and Answers.

AP Intermediate 1st Year Hindi Grammar शुद्ध वर्तनी

वर्तनी का अंग्रेजी अर्थ स्पेल्लिंग है। लिखित भाषा के सुव्यवस्थित रूप के लिए वर्तनी की शुद्धता पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इसलिए वर्तनी के दोषों पर विचारकर शुद्ध भाषा लिखने के लिए छात्र को प्रथत्नशील रहना चाहिए ।

हिन्दी देवनागरी लिपि में लिखी जाती हैं। इस लिपि में स्वर और व्यंजनों का मेल है। स्वर और व्यंजनों के द्वारा लिखित भाषा का रूप प्रकट होता हैं । इसलिए वर्तनी संबंधी विभिन्न प्रकार की त्रुटियों को जानकर शुद्ध भाषा का प्रयोग करना चाहिए ।

हिन्दी भाषा लिखते समय छात्र वर्तनी के कुछ दोष करते रहते हैं । इन्हें सुधारने के लिए आवश्यक नियमों की जानकारी प्राप्त करना अनिवार्य है ।
अच्चारण करते समय शब्द के हस्व और दीर्घ रूप को जानकर उस ध्वनि की मात्रा के अनुसार शब्द का शद्ध रूप लिखना चाहिए ।

वर्तनी संबंधी अशुद्धियों के कारण :

  1. उच्चारण का दोष
  2. शीघ्ररता और असावधानी
  3. मातृ भाषा का प्रभाव

वास्तव में शुद्ध वर्तनी के लिए निरंतर अभ्यास की आवश्यकता होती है । हिन्दी भाषा में वर्तनी संबंधी अशुद्धियाँ मुख्यतः निम्न प्रकार की होती हैं ।

  1. स्वर – व्यंजन संबंधी
  2. महाप्राण और अल्पप्राण संबंधी
  3. हलंत संबंधी
  4. लिंग संबंधी
  5. प्रत्यय संबंधी

AP Inter 1st Year Hindi Grammar शुद्ध वर्तनी

शुद्ध वर्तनी के लिए नियम

भाषा उच्चारण पर आधारित है। वह जैसी बोली जाती है वैसे ही लिखी जाती है और जैसी लिखी जाती है वैसी ही बोली या पढ़ी जाती है।

  1. भाषा के उच्चारण की सही स्पष्टता । शब्दों के उच्चारण में ध्वनियों का उचित प्रयोग होना चाहिए ।
  2. निरंतर सुनते-पढ़ते-लिखते हुए अभ्यास करने से भाषा का इंगित रूप मालूम होगा । उस रूप को अपनाने से शुद्ध भाषा लिख सकते हैं ।
  3. स्वर, व्यंजन, हलंत, लिंग, वचन, प्रत्यय, संधि, समास आदि के प्रयोग में निरंतर अभ्यास की जरूरत है ।
  4. उच्चारण और लिखावट में साम्य के लिए परीक्षाण की उपयोगिता होनी चाहिए ।

मूल्यांकन हेतु

अशुद्ध – शुद्ध
1) अज – आज
2) अणू – अणु
3) परीचय – परिचय
4) पती – पति
5) कूछ – कुछ
6) सामाग्री – सामग्री
7) रचइता – रचयिता
8) मरन – मरण
9) कृष्ण – कृष्ण
10) नर्क – नरक
11) स्त्रीयाँ – स्त्रियाँ
12) केल – खेल
13) प्रस्न – प्रश्न
14) पूल – फूल
15) उज्वल – उज्जवल
16) श्रेष्ट – श्रेष्ठ
17) रात्री – रात्रि
18) प्रनाम – प्रणाम
19) विध्यालय – विद्यालय
20) ईनाम – इनाम
21) मुनी – मुनि
22) चात्र – छात्र
23) आँसु – आँसू
24) समिक्षा – समीक्षा
25) चांद – चाँद
26) लेकक – लेखक
27) ग्यान – ज्ञान
28) धम्र – धर्म
29) नीती – नीति
30) इसाई – ईसाई

Leave a Comment