AP Board 7th Class Hindi Solutions Chapter 3 हिंदी दिवस

SCERT AP Board 7th Class Hindi Solutions 3rd Lesson हिंदी दिवस Textbook Questions and Answers.

AP State Syllabus 7th Class Hindi Solutions 3rd Lesson हिंदी दिवस

7th Class Hindi 3rd Lesson हिंदी दिवस Textbook Questions and Answers

सोचो-बोलो
AP Board 7th Class Hindi Solutions Chapter 3 हिंदी दिवस 1
प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1.
चित्र में क्या – क्या दिखाई दे रहे हैं? (చిత్రంలో ఏమేమి కనపడుతూ ఉన్నవి?)
उत्तर:
चित्र में एक मंच पर एक आदमी खडा कोई भाषण दे रहा है | मंच पर की कुर्सियों में दो आदमी बैठे भाषण सुन रहे हैं । मंच के सामने भी लोग बैठे भाषण सुन रहे हैं ।

प्रश्न 2.
बाजू देख रहा लडका किसके बारे में क्या पूछ रहा होगा? (ప్రక్కకు చూస్తున్న బాలుడు దేని గురించి ఏమి అడుగుతూ ఉండవచ్చు?)
उत्तर:
बाजू देख रहा लडका मंच पर आसीन व्यक्तियों के बारे में, पूछ रहा होगा कि हिन्दी प्रचार में उनका क्या योगदान है?

AP Board 7th Class Hindi Solutions Chapter 3 हिंदी दिवस

प्रश्न 3.
मंच पर खडा आदमी क्या बोल रहा होगा? (వేదిక మీద నిలబడ్డ వ్యక్తి ఏమి మాట్లాడుతూ ఉండవచ్చు?)
उत्तर:
मंच पर खडा हुआ आदमी हिन्दी भाषा का महत्व बोल रहा होगा । साथ ही हिन्दी दिवस मनाने की ज़रूरत भी स्पष्ट कर रहा होगा।

Improve Your Learning

सुनो बोलो

प्रश्न 1.
विद्यालय में हिन्दी दिवस के कार्यक्रम में क्या – क्या हुआ होगा? (విద్యాలయంలో హిందీ దినోత్సవ కార్యక్రమంలో ఏమేమి జరిగి ఉండవచ్చు?)
उत्तर:
विद्यालय में हिन्दी दिवस के कार्यक्रम के अंतर्गत (संदर्भ) एक सभा का आयोजन हुआ होगा | उसमें प्रधानाध्यापक अध्यक्ष रहे होंगे | मान्य अतिथि गण और छात्र – छात्राएँ भाग लिये होंगे । प्रार्थना गीत के साथ सभा आरंभ हुयी होगी । प्रधानाध्यापक और अन्य लोगों ने हिन्दी के महत्व पर भाषण दिये होंगे। इस संदर्भ में प्रतियोगिताओं में भाग लिये हुए छात्रों को पुरस्कार भी दिये गये होंगे | सब लोगों ने राष्ट्र भाषा और राजभाषा हिन्दी का महत्व जान लिया होगा | हिन्दी ज़रूर सीखने का प्रण किया होगा।

प्रश्न 2.
हिन्दी सीखने से क्या – क्या लाभ हैं? (హిందీ నేర్చుకోవటం వలన ఏమేమి లాభాలు ఉన్నాయి?)
उत्तर:
संपूर्ण राष्ट्र की मान्यता प्राप्त करनेवाली भाषा राष्ट्रभाषा कहलाती है । भारत की राष्ट्रभाषा हिन्दी है। हिन्दी हमारे देश की भाषा है । हिन्दी सीखना और पढना बहुत आसान है | सारे भारत में आसानी से घूम सकते हैं । इस भाषा का साहित्य बहुत पुराना और विशिष्ट है । हिन्दी भाषा के माध्यम से हमारे देश की संस्कृति और सभ्यता का ज्ञान हमें मिलता है । भाईचारे की भावना बढ़ सकती है । देश की एकता और अखंडता बनी रहती है । इसकी लिपि देवनागरी है । इसकी विशेषता है कि जो लिखा जाता है वही पढा जाता है।

AP Board 7th Class Hindi Solutions Chapter 3 हिंदी दिवस

प्रश्न 3.
तुम अपने विद्यालय में हिन्दी दिवस कैसे मनाओगे? (నీవు మీ విద్యాలయంలో హిందీ దినోత్సవము ఎలా జరుపుకుంటావు?)
उत्तर:
मैं हिन्दी भाषा का महत्व जानता हूँ | इसलिए सितंबर 14 को हिन्दी दिवस मनाने का एक योजना की तैयारी करूँगा । इस संदर्भ में अध्यापकों की राय लेकर हिन्दी संबंधी कुछ प्रतियोगिताओं का आयोजन करूँगा । सितंबर 14 को हिन्दी दिवस मनाने का आयोजन करूँगा | प्रार्थना गीत के साथ सभा का आरंभ करूँगा । देश भक्ति संबंधी गीतों का गायन होगा । छात्रों से हिन्दी सीखने का प्रण कराऊँगा। प्रतियोगिताओं में भाग लिये हुए छात्रों को पुरस्कार दिलाऊँगा । अंत में राष्ट्र गान के साथ सभा का समापन करूँगा । प्रधानाध्यापक और अन्य हिन्दी अध्यापक हिन्दी सीखने की ज़रूरत पर भाषण देंगे |

पढ़ो

अ. किसने क्या कहा? लिखो। (ఎవరు ఏమి అన్నారు? వ్రాయుము.)

1. मैं तुम्हें सुनाती हूँ।
उत्तर:
सरिता 14 सितंबर के दिन हिन्दी गीत गाना चाहती है । इसलिए रोज़ी से कहने पर रोज़ी सरिता से कहती है – मैं तुम्हें सुनाती हूँ । ध्यान से सुनो और सीख लो ।

2. लेकिन तुम भी तो बताओ, तुम भाषण में क्या कहोगी?
उत्तर:
सरिता हिन्दी दिवस की सभा में बोलना चाहती है । इसलिए रोज़ी, सरिता से पूछती है – तुम भी तो बताओ तुम भाषण में क्या कहोगी?

3. कल एक विशेष कार्यक्रम है।
उत्तर:
रोज़ी सरिता से पूछती है कि क्या बात है सरिता? तुम आज बड़ी खुश हो । कहाँ से आ रही हो? सरिता कहती है – अपने विद्यालय में कल एक विशेष कार्यक्रम है।

4. हिन्दी सीखो, हिन्दी बोलो, हिन्दी को अपनाओ।
उत्तर:
रोज़ी से सरिता हिन्दी दिवस के कार्यक्रम में गीत गाना चाहती है। तब रोज़ी गीत सिखाती कहती है हिन्दी सीखो, हिन्दी बोलो, हिन्दी को अपनाओ।

5. क्या बात है सरिता?
उत्तर:
सरिता और रोज़ी दोनों सहेलियाँ हैं | रास्ते में मिलती हैं । बातचीत करते चलती हैं | सरिता बडी खुश नज़र आती है । इसलिए रोज़ी सरिता से पूछती है – क्या बात है सरिता? तुम आज बडी खुश हो।

6. उसी की तैयारी चल रही है।
उत्तर:
रोज़ी सरिता को खुश नज़र आते देखकर पूछती है कि क्या बात है सरिता ? इस.पर सरिता कहती है – अपने विद्यालय में कल एक विशेष कार्यक्रम है । उसी की तैयारी चल रही है।

7. कहाँ से आ रही हो?
उत्तर:
सरिता अपने विद्यालय से आ रही है । रास्ते में रोज़ी मिलती है। दोनों बातचीत करते चलती हैं । तब रोज़ी सरिता से पूछती है – क्या बात है सरिता? तुम आज बडी खुश हो । कहाँ से आ रही हो?

AP Board 7th Class Hindi Solutions Chapter 3 हिंदी दिवस

आ) रोज़ी ने सरिता को हिंदी के बारे में क्या-क्या बताया? (రోజీ, సరితకి హిందీ గురించి ఏమేమి చెప్పింది?)
उत्तर:
सरिता ने रोज़ी को बताया कि कल हमारे विद्यालय में हिन्दी दिवस मनाया जा रहा है। कल 14 सितंबर है। उसी दिन हमारे भारत की संविधान ने हिन्दी को राजभाषा के रूप में घोषित किया। क्योंकि भारत देश में हिन्दी बोलनेवालों की संख्या अधिक है। हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा और राजभाषा है। इसे सीखना बहुत ज़रूरी है। इसलिए हिन्दी सीखो, हिन्दी बोलो और हिन्दी को अपनाओ।

लिखो

अ) नीचे दिये प्रश्नों के उत्तर लिखो।

1. हिन्दी सीखने के लिए तुम क्या – क्या करोगे? (హిందీ నేర్చుకోవటానికి నీవు ఏమేమి చేస్తావు?)
(या)
हिन्दी सीखने के लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर:
मैं एक विद्यार्थी हूँ | मुझे मालूम है कि हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है और राजभाषा भी । इसलिए मैं हिन्दी सीखना ज़रूरी समझता हूँ। इसे सीखने मैं रोज़ नियमपूर्वक विद्यालय जाऊँगा। हिन्दी अध्यापक के बताये विषयों को मन लगाकर सुनूँगा और पढूँगा | मित्रों से सहपाठियों से हिन्दी में बोलने की कोशिश करूँगा। हिन्दी के बारे में और भी जानकारी पाने हिन्दी संबंधी परीक्षाएँ लिखने की तैयारी करूँगा। इसके लिए हिन्दी सीलूँगा, बोलूँगा और हिन्दी को अपनाऊँगा।

2. हिन्दी कार्यक्रम किन – किन चैनलों पर देख सकते हैं? (హిందీ కార్యక్రమాలు ఏయే ప్రసార మాధ్యమాల ద్వారా చూడగలుగుతాము?)
उत्तर:
आजकल हिन्दी का प्रचार व प्रसार बहुत बढ़ गया है । अख़बार, पत्रिका, विज्ञापन, किताब आदि अनेक रूपों में हिन्दी का प्रचार बढ़ रहा है । इनके साथ दूरदर्शन में भी अनेक चैनलों द्वारा हिन्दी कार्यक्रम प्रसारित हो रहे हैं | उनमें ज़ी न्यूस, जी.टि.वी., स्टार प्लस, सोनी माक्स, एन.डी.टि.वि, आज तक, नेशनल, मेट्रो आदि चैनलों पर हम कार्यक्रम देख सकते हैं ।

शब्द भंडार

अ) वर्गपहेली में कुछ भाषाओं के नाम दिये गये हैं । चुनकर लिखो।
AP Board 7th Class Hindi Solutions Chapter 3 हिंदी दिवस 2
जैसे : तेलुगु हिन्दी मलयालम सिंधी उर्दू गुजराती पंजाबी कन्नड

भाषा की बात

रेखांकित शब्द पढ़ो और समझो । (గీత గీసిన శబ్దములు చదువు అర్థం చేసుకో.)

इधर आओ बच्चो!
(ఇటురండి పిల్లల్లారా !)
बच्चों ने रेल यात्र की।
(పిల్లలు రైతు యాత్ర చేశారు.)
भाइयो ! यह हमारा अधिकार है।
(సోదరులారా ! ఇది మన హక్కు.)
उसके भाइयों ने सहायता की ।
(అతని / ఆమె సోదరులు సహాయం చేశారు.)
बहनो! यह देश तुम्हारा ऋणी है |
(సోదరీమణులారా! ఈ దేశము మీకు ఋణపడి ఉన్నది.)
उसकी बहनों ने रंगोली बनायी ।
(అతని / ఆమె సోదరీమణులు ముగ్గులు వేశారు.)

इसी प्रकार के तीन – तीन वाक्य लिखो | ( ఇదే విధమైన మూడు – మూడు వాక్యాలు వ్రాయుము.)
उत्तर:

मन लगाकर पढो बच्चो !
(మనసు పెట్టి చదవండి పిల్లల్లారా!)
बच्चों ने खूब मेहनत की।
(పిల్లలు బాగా కష్టపడ్డారు.)
भाइयो ! बेटी बचाओ।
(సోదరులారా ! ఆడపిల్లను కాపాడండి.)
उनके भाइयों ने अच्छा काम किया।
(వారి సోదరులు మంచి పని చేశారు.)
बहनो ! पढो। आगे बढो।
(సోదరీమణులారా! చదవండి ! ముందడుగు వేయండి.)
मेरी बहनों ने मीठी भात बनायी।
(నా సోదరీమణులు పరమన్నాం వండారు.)

सृजनात्मक अभिव्यक्ति । “तेलुगु भाषा दिवस” के लिए एक छोटा सा भाषण लेख लिखिए। (“తెలుగు భాషా దినోత్సవం” కోసం ఒక చిన్న ఉపన్యాస వ్యాసము వ్రాయండి.)
उत्तर:
आन्ध्र प्रांत की मातृभाषा तेलुगु है। आन्ध्र प्रांतवालों का इतिहास 2500 वर्षों का प्राचीन और महोन्नत है। आज 15 करोड लोगों की मातृभाषा तेलुगु है। हमारे पवित्र भारत देश में इसका स्थान दूसरा है। सरकारी भाषाओं में तो इसका स्थान पंद्रहवाँ है।

तेलुगु भाषा मधुर, सुस्वर और प्रभावशाली है। ऐसी महोन्नत भाषा की उन्नति व प्रचार में अनेक महान व्यक्तियों का योगदान प्रशंसनीय रहा। प्रचलित सार्थक बात है कि तेलुगुवाले का जन्म लेना, तेलुगु भाषा बोलना, महान तपस्या करने से ही मिलनेवाला फल है। काकतीय प्रतापी राजा श्रीकृष्णदेवराय ने ही गौरवान्वित किया कि ‘देश भाषालंदु तेलुगु लेस्सा’। यह प्रभावशाली वाक्य से ही तेलुगु भाषा संस्कृति की महोन्नती एकदम याद में आकर मन प्रफुल्ल हो जाता है।

ऐसी तेलुगु भाषा दिवस 29 अगस्त के दिन मनाया जाता है। यह दिवस व्यावहारिक भाषोद्यम पितामह गिडुगु राममूर्ति जी की जयंति के सिलसिले में मनाया जाता है। राममूर्ति जी का सहयोग तेलुगु भाषा की उन्नति में प्रशंसनीय रहा है। सारे आंध्रप्रदेश में यह दिवस बडे वैभव से अनेक प्रधान आशयों को साकार करके महान लक्ष्य सिद्धि प्राप्त के लिए मनाया जाता है। यह तो मुनासिब ही है।

परियोजना कार्य

हिन्दी सीखने हेतु कुछ नारे कागज़ पर लिखो । कक्षा में चिपकाओ। ‘(హిందీ నేర్చుకోవడానికిగాను కొన్ని నినాదాలు కాగితంపై రాయి. తరగతి గదిలో అతికించు.)
जैसे : हिन्दी में बोलिए । देश को जोडिए | (హిందీలో మాట్లాడండి, దేశాన్ని ఒకటి చేయండి.)
(या)
हिंदी दिवस पर बच्चे नारे लगाते हैं। हिंदी भाषा संबंधी नारे लिखिए।
उत्तर:

  1. हिन्दी से मन जोडो | दिल से भेदभाव भगाओ।
  2. हिन्दी को अपनाओ | दिल में एकता बढाओ।

शब्दार्थ (అర్థాలు) (Meanings)

दिवस = దినము / రోజు, particular day
सहेलियाँ = స్నేహితురాళ్ళు, female friends
बातचीत = సంభాషణ, conversation
अपना = తన / తమ, one’s own
कल = నిన్న / రేపు, yesterday / tomorrow
विशेष = ప్రత్యేక, special
मनाया जाना = జరుపుకొనబడును, to celebrate
बुलाना = పిలుచుట, to call
सिखाना = నేర్పించుట, make to learn
ठीक = సరే, true / correct
ध्यान से = శ్రద్ధగా, attentively
अपनाना = స్వీకరించుట, to adopt
संविधान = రాజ్యాంగము, constitution
राजभाषा = రాజభాష, state/administrative language
इसलिए = ఎందువలన, therefore
हर साल = ప్రతి సంవత్సరము, every year
चुनना = ఎన్నుకొనుట, to elect
क्योंकि = ఎందుకంటే, because
सबसे = అందరితో, with all
भाषण = ఉపన్యాసము, speech
अभिनय करना = నటించుట, to act
एवं = మరియు, thus/so
हार्दिक = హృదయపూర్వక, heartful
बधाई = congratulations
बहुत = చాలా, many
ज़रूरी = అవసరము, necessary

AP Board 7th Class Hindi Solutions Chapter 3 हिंदी दिवस

हिंदी दिवस తెలుగు సారాంశం

हिंदी दिवस తెలుగు సారాంశం

(సరిత, రోజీ ఇరువురు స్నేహితురాళ్ళు. దారిలో కలిసి మాట్లాడుకుంటూ నడుస్తున్నారు.)

రోజీ : ఏంటి సంగతి సరిత? నీవు ఈ రోజు చాలా సంతోషంగా ఉన్నావు? ఎక్కడనుంచి వస్తూ

సరిత : మా విద్యాలయం నుండి. రేపు ఒక ప్రత్యేకమైన కార్యక్రమము ఉన్నది. దాని ఏర్పాటు జరుగుతూ ఉన్నది.

రోజ : అలాగా, అయితే మీ విద్యాలయంలో కూడ హిందీ దినోత్సవము జరుపబడుతూ ఉన్నదా?

సరిత : అవును. రేపు సెప్టెంబరు 14 కదా, అందువలననే నేను నిన్ను పిలుస్తూ ఉన్నాను. నాకు కూడ పాట నేర్పించవా………………

రోజ : అలాగే, నేను నీకు వినిపిస్తాను. శ్రద్ధగా విను, నేర్చుకో. హిందీ నేర్చుకో, హిందీ మాట్లాడు, హిందీని నీదిగా చేసుకో. రండి, అందరు కలిసి పాడండి, హిందీ దినోత్సవం జరుపుకోండి.

సరిత : హిందీ దినోత్సవాన్ని సెప్టెంబరు 14 ననే ఎందుకు జరుపుకుంటారు?

రోజీ : సెప్టెంబరు 14, 1949 న రాజ్యాంగములో హిందీ రాజభాషగా స్వీకరించబడినదని మా ఉపాధ్యాయులు చెప్పియున్నారు.

సరిత : అర్థమయింది. ఇందువల్లనే ప్రతి సంవత్సరము ఈ రోజున హిందీ దినోత్సవము జరుపబడుతుంది. కాని హిందీయే దేశపు రాజభాషగా ఎందుకు ఎన్నుకొనబడినది?

రోజ : ఎందుకంటే హిందీ మాట్లాడేవారు మనదేశంలో చాలా ఎక్కువమంది ఉన్నారు. కాని నీవు కూడా చెప్పు, నీవు ఉపన్యాసములో ఏం చెబుతావు?

సరిత : అయితే విను (అభినయిస్తూ చెపుతుంది) ప్రధానోపాధ్యాయులు మరియు గురుజనులు, సోదర ……….. సోదరీమణులారా మీకందరికీ హిందీ దినోత్సవ హృదయపూర్వక అభినందనలు. హిందీ మన దేశపు రాజభాష. దీనిని నేర్చుకోవడం మనందరికి చాలా అవసరం. (సరిత ఉపన్యాసములో ఇంకా ఏమేమి చెప్పి ఉండవచ్చు?)

Leave a Comment