These AP 9th Class Hindi Important Questions Sparsh 8th Lesson गीत-अगीत will help students prepare well for the exams.
गीत-अगीत AP Board 9th Class Hindi Sparsh 8th Lesson Important Questions and Answers
भाग- I Q.No.1-12
1. तत्सम / तद्भव
* रेखांकित शब्द का सही तत्सम तद्भव रूप लिखिए।
1. दीप शब्द का तद्भव रूप लिखिए।
उत्तर:
दीया
2. गायक शब्द का तद्भव रूप लिखिए।
उत्तर:
गवैया
3. गिनती शब्द का तत्सम रूप लिखिए।
उत्तर:
गणन
4. चाँद शब्द का तत्सम रूप लिखिए।
उत्तर:
चंद्र
5. छाँह शब्द का तद्भव शब्द लिखिए।
उत्तर:
छाया
6. जन्म शब्द का तद्भव शब्द लिखिए।
उत्तर:
जनम
7. तृण शब्द का तद्भव शब्द लिखिए।
उत्तर:
तिनका
2. क्रिया विशेषण
* निम्न लिखित वाक्यों में से क्रिया विशेषण शब्द चुनकर लिखिए।
8. चीता दुनिया का सबसे तेज दौडनेवाला जानवर है।
उत्तर:
तेज़
9. यह कार्य शाम तक हो जाना चाहिए।
उत्तर:
शाम तक
![]()
10. तुम्हें कलकत्ता अभी जाना पडेगा।
उत्तर:
अभी
11. वह निरंतर राम नाम का जप करता
उत्तर:
निरंतर
12. दरवाजे पर दो लडके खडे हैं।
उत्तर:
दो लडके
13. दिनकर की कविता सरल होती है।
उत्तर:
सरल
14. दिनकर ओज के कवि माने जाते हैं।
उत्तर:
ओज के
15. शुक घनी डाल पर बैठा है।
उत्तर:
घनी डाल
16. सफेद गाडी में बैठकर वह चला गया।
उत्तर:
सफेद
3. हिंदी अक्षरों में लिखना
17. 1584 ………. हिंदी अक्षरों में लिखिए।
उत्तर:
पंद्रह सौ चौरासी
18. 1677 ………. हिंदी अक्षरों में लिखिए।
उत्तर:
सोलह सौ सतहत्तर
19. 1694 ………. हिंदी अक्षरों में लिखिए।
उत्तर:
सोलह सौ चौरानवे
20. 1998 ………. हिंदी अक्षरों में लिखिए।
उत्तर:
उन्नीस सौ अट्टानवे
21. 1897 ………. हिंदी अक्षरों में लिखिए।
उत्तर:
अठारह सौ सत्तानवे
4. कारक चिह्न
* निम्न लिखित वाक्यों में से सही कारक चिह्न पहचानकर लिखिए।
22. इनकी कुछ कृतियों में प्रेम और सौंदर्य …. भी चित्तण है। (का, के सी)
उत्तर:
का
23. कवि का नदी बहावे में गीत का सृजन …. होता है। (क, के, की)
उत्तर:
के
24. दिनकर ओज …. कवि मानते हैं। (क, के, की)
उत्तर:
के
25. तट …. एक गुलाब सोचता है। (मे, पर, से)
उत्तर:
पर
![]()
26. मैं भी जग …. गीत सुनाता है। (में, को, से)
उत्तर:
को
27. नीच खोते …. शुकी बैठ अंडे हैं सेती। (पर, से, में)
उत्तर:
में
28. गूंज रहा शुक …. स्वर वन में। (का, की, के)
उत्तर:
का
29. खडी नीम …. छाया में छिपकर सुनती है। (की, के, से)
उत्तर:
की
5. समास
30. इतिहास विधाता कौन सा समास है?
उत्तर:
तत्पुरुष समास
31. पतझड़ कौन सा समास है?
उत्तर:
बहुव्रीहि समास
32. जलमग्न कौन सा समास है?
उत्तर:
तत्पुरुष समास
33. वनवास कौन सा समास है?
उत्तर:
तत्पुरुष समास
34. जीवन मरण कौन सा समास है?
उत्तर:
द्वंद्व समास
35. नीलगगन कौन सा समास है?
उत्तर:
कर्मधारय समास
36. पंचवटी कौन सा समास है?
उत्तर:
द्विगु समास
37. पशुधन कौन सा समास है?
उत्तर:
कर्मधारय समास
6. संधि विच्छेद
* निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित शब्दों का संधिविच्छेद कीजिए।
38. सदानन्द किन दो शब्दों से बना है?
उत्तर:
सत् + आनंद
39. सुरेन्द्र किन दो शब्दों से बना है?
उत्तर:
सुर + इन्द्र
![]()
40. पुष्पावली किन दो शब्दों से बना है?
उत्तर:
पुष्प + अवली
41. सूक्ति किन दो शब्दों से बना है?
उत्तर:
सु + उक्ति
42. चंद्रोदय संधि विच्छेद कीजिए।
उत्तर:
चंद्र + उदय
43. सदैव संधि विच्छेद कीजिए।
उत्तर:
सदा + एव
44. स्वागत संधि विच्छेद कीजिए।
उत्तर:
सु + आगत
45. पावक संधि विच्छेद कीजिए।
उत्तर:
पौ + अक
46. दिगम्बर का संधि विच्छेद कीजिए।
उत्तर:
दिक् + अम्बर
47. उन्मत्त संधि विच्छेद कीजिए।
उत्तर:
उत् + मत्त
7. एक शब्द में लिखना
48. जहाँ जाना कठिन हो।
उत्तर:
दुर्गम
49. जिसकी उपमा न हो।
उत्तर:
अनुपम
50. जो नया जन्म हुआ हो।
उत्तर:
नवजात
51. जो वेदों से संबंध रखता हो।
उत्तर:
वैदिक
![]()
52. जो थोडा जानता हो।
उत्तर:
अल्पज्ञ
53. जिसका आचरण अच्छा हो।
उत्तर:
सदाचारी
54. जो मन को हर ले।
उत्तर:
मनोहर
55. जो सुनने योग्य हो।
उत्तर:
श्रव्य
56. जल में रहने वाले जीव
उत्तर:
जलचर
57. जहाँ आबादी न हो।
उत्तर:
निर्जन
8. मुहावरे
* मुहावरों के अर्थ लिखिए।
58. सुरेश अपने बेटे पर अंकुश लगाया। रेखांकित मुहावरे का अर्थ क्या है?
उत्तर:
नियंत्रण करना
59. सभी लोग अपने पैरों पर खडे होने का प्रयास करना चाहिए।
उत्तर:
स्वावलंबी होना
60. व्यापार में घाटा होना से उसकी कमर टूट गई।
उत्तर:
दुःख दायक स्थिति प्राप्त होना।
61. द्रौपदी को लखित होना देखकर भीम का खून खौल उठा।
उत्तर:
बहुत क्रोधित होना।
62. चोर पुलिस को देखकर चकमा देकर भाग गया।
उत्तर:
धोका देना
![]()
63. छोटे मुँह बडी बात करना समझदारी का काम नहीं है।
उत्तर:
अपनी मर्यादा से अधिक बोलना।
9. लिंग बदलिए
* लिंग बदलकर वाक्य फिर से लिखिए।
64. दिन भर बैल भोज ढ़ोने लगा।
उत्तर:
दिन भर गाय भोज ढोने लगी।
65. मैं आपका पुराना शिष्य हूँ।
उत्तर:
मैं आपका पुरानी शिष्या हूँ।
66. उसने दोनों लडकों को बुलाया।
उत्तर:
उसने दोनों लडकियों को बुलाया।
67. लडकियाँ विद्यालय जा रही हैं।
उत्तर:
लडके विद्यालय जा रहे हैं।
68. नायक उससे बातचीत कर रहा है।
उत्तर:
नायिका उससे बातचीत कर रही है।
69. आज श्रीमति बाजार गई।
उत्तर:
आज श्रीमान बाज़ार गये।
10. वचन बदलिए
* वचन बदलकर वाक्य फिर से लिखिए।
70. धागे से माला बनती हैं।
उत्तर:
धागे से मालाएँ बनती हैं।
71. मैं ठीक हूँ।
उत्तर:
हम ठीक है।
72. मैं ने कविता लिखी।
उत्तर:
हमने कविताएँ लिखीं।
73. यह मेरी किताब है।
उत्तर:
ये मेरी किताबें हैं।
![]()
74. जरा हमें भी बताइए।
उत्तर:
जरा मुझे भी बताइए।
75. वे जमीन पर लेट गये।
उत्तर:
वह जमीन पर लेट गया।
76. वृक्ष हमें फल देता है।
उत्तर:
वृक्ष हमें फल देते हैं।
77. मेघ गगन में गर्जन करता है।
उत्तर:
मेघ गगन में गर्जन करते हैं।
78. मैं खूब पढूँगा।
उत्तर:
हम खूब पढ़ेंगे।
11. काल बदलिए
* सूचना के अनुसार काल बदलकर लिखिए।
79. मोनिका विद्यालय जाती है। भविष्यत काल में लिखिए।
उत्तर:
मोनिका विद्यालय जायेगी।
80. वह मेधावी छात्रा है। भूतकाल में काल में लिखिए।
उत्तर:
वह मेधावी छात्रा थी।
81. वह एक शरारती छात्रा थी। भविष्यत काल में बदलिए।
उत्तर:
वह एक शरारती छात्रा होगी।
82. माँ तीर्थ यात्रा पर जाएगी।
उत्तर:
माँ तीर्थ यात्रा पर जाती है।
83. इस खबर से सभी चौकन्ने हो जाएँगे।
उत्तर:
इस खबर से सभी चौकन्ने हुये थे।
84. मैंने मनोरंजन के लिए टी. वि. आन किया।
उत्तर:
मैं मनोरंजन के लिए टी.वी. आन करता हूँ।
12. शुद्ध रूप में लिखना
* वाक्यों को शुद्ध रूप में लिखिए।
85. दिनकर ओज के कवि माना जाता है।
उत्तर:
दिनकर ओज के कवि माने जाते हैं।
86. दिनकर का जन्म सिमरिया गाँव में हुई।
उत्तर:
दिनकर का जन्म सिमरिया गाँव में हुआ।
![]()
87. इन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित दिया गया।
उत्तर:
इन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
88. चार दशरथ के पुत्र थे।
उत्तर:
दशरथ के चार पुत्र थे।
89. आप वहाँ अवश्य जाओ।
उत्तर:
आप वहाँ अवश्य जाइए।
90. मेरे को घर जाना है।
उत्तर:
मुझे घर जाना है।
91. दस लडकी पढ़ रही हैं।
उत्तर:
दस लडकियाँ पढ़ रही है।
92. राम और राम का पुत्र बाजार गया।
उत्तर:
राम और उसका पुत्र बाजार गये।
93. वो तो कल आयेगा।
उत्तर:
वह तो कल आयेगा।
94. अब तक आप कहाँ पर थे?
उत्तर:
अब तक आप कहाँ थे?
95. मैं गुरुवार के दिन तुम्हारे घर आऊँगा।
उत्तर:
मैं गुरुवार को तुम्हारे घर आऊँगा।
96. हर एक को दो दो पुस्तक दीजिए।
उत्तर:
हर एक को दो पुस्तक दीजिए।
97. हम ने कल लंदन जाना हैं।
उत्तर:
हमें कल लंदन जाना है।
98. उसने पुस्तक पढ़ेगा।
उत्तर:
वह पुस्तक पढ़ेगा।
99. लडकि पाठ पढ रही हैं।
उत्तर:
लडकियाँ पाठ पढ़ रही हैं।
![]()
100. मैं आप से कहा था। इस वाक्य को शुद्ध रूप में लिखिए।
उत्तर:
मैं ने आप से कहा था।
भाग – II Q.No. 13-16
Q.No. 14
पठित पद्यांश
* निम्नलिखित पद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए।
1. गाकर गीत विरह के तटिनी
वेगवती बहती जाती है,
दिल हलका कर लेने को
उपलों से कुछ कहती जाती है।
तट पर एक गुलाब सोचता,
“देते स्वर यदि मुझे विधाता,
अपने पतझर के सपनों का
मैं भी जग को गीत सुनाता।”
प्रश्न:
अ) तटिनी कौन से गीत गाती है? (B)
A) सुख
B) विरह
C) खुशी
D) संतोष
उत्तर:
B) विरह
आ) वह उपलों से क्यों करती है? (A)
A) दिल हलका करने
B) दिल खुश करने
C) दिल बहलाने
D) दिल बारी करने
उत्तर:
A) दिल हलका करने
इ) तट पर कौन खडा है? (C)
A) तटिनी
B) फूल
C) गुलाब
D) पत्थर
उत्तर:
C) गुलाब
ई) गुलाब विधाता से क्या माँगता है? (A)
A) स्वर
B) माना
C) पानी
D) सुंदरता
उत्तर:
A) स्वर
उ) वह जग को कौन से गीत सुनाता? (D)
A) सपनों के
B) सावन के
C) पतझर के
D) पतझर के सपनों के
उत्तर:
D) पतझर के सपनों के
2. बैठा शुक उस घनी डाल पर
जो खोंते पर छाया देती।
पंख फुला नीचे खेते में
की बैट अंडे है सेती|
गाता शुक जब किरण वसंती
छूती अंग पर्ण से छनकर।
किंतु, शुकी के गीत उमड़कर
रह जाते सनेह में सनकर।
प्रश्न:
अ) तोता कहाँ बैठा है? (B)
A) पेड पर
B) डाली पर
C) पत्थर पर
D) छाया में
उत्तर:
B) डाली पर
आ) शुकी क्या कर रही है? (B)
A) अंडे देती है
B) अंडे सेती है
C) बैसी है
D) गाती है
उत्तर:
B) अंडे सेती है
इ) शुक को क्या छूता है? (D)
A) शुकी
B) पते
C) डाल
D) किरण
उत्तर:
D) किरण
ई) शुकी के गीत किसमें सनकर उमड मये? (C)
A) प्रेम में
B) द्वेष में
C) स्नेह में
D) क्रोध में
उत्तर:
C) स्नेह में
उ) शुकी क्या सुनकर खुश होती है? (B)
A) आवाज
B) गाना
C) बात
D) शब्द
उत्तर:
B) गाना
![]()
* निम्न लिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए।
3. गाकर गीत विरह के तटिनी
वेगवती बहती जाती है,
दिल हलका कर लेने को
प्रश्न:
अ) इस कविता में किसका वर्णन किया है? (A)
A) नदी
B) पक्षी
C) पेड
D) पत्थर
उत्तर:
A) नदी
आ) नदी किससे कहती हुई जाती है? (B)
A) किसान
B) उपलों से
C) किरणे
D) किनारों
उत्तर:
B) उपलों से
इ) गीत गाते हुए बडी तेजी से बह रही है। (A)
A) क्रिया
B) सर्वनाम
C) क्रिया विशेषण
D) संज्ञा
उत्तर:
A) क्रिया
ई) नदी किसी के बिछडने के … में गीत गाते हुए जा रही है। (C)
A) स्नेह
B) मिलन
C) विरह
D) राग
उत्तर:
C) विरह
उ) तटिनी शब्द का अर्थ क्या है? (B)
A) दूध
B) नदी
C) सागर
D) नहीं
उत्तर:
B) नदी
4. तट पर एक गुलाब सोचता,
“देते स्वर यदि मुझे विधाता,
अपने पतझर के सपनों का
मैं भी जग को गीत सुनाता।”
प्रश्न:
अ) इस पद्यांश में कवि किसके बारे में कहा है? (B)
A) सागर
B) गुलाब
C) विधाता
D) तट
उत्तर:
B) गुलाब
आ) किनारे के पास कौन चुप चाप सब देख रहा है? (C)
A) फल
B) पानी
C) गुलाब
D) तट
उत्तर:
C) गुलाब
इ) गुलाब को बोलने की शक्ति कौन देने के लिए चाहता है? (A)
A) भगवान
B) लेखक
C) मनुष्य
D) नदी
उत्तर:
A) भगवान
ई) विधाता शब्द का अर्थ क्या है? (A)
A) ईश्वर
B) मानव
C) राक्षस
D) लेखक
उत्तर:
A) ईश्वर
उ) इस पद्यांश किस कविता पाठ से ली गयी है? (C)
A) गीत – नदी
B) पानी – अगीत
C) गीत – अगीत
D) नदी – पानी
उत्तर:
C) गीत – अगीत
5. मैं भी जग को गीत सुनाता।”
गा- गाकर बह रही निर्झरी,
पाटल मूक खड़ा तट पर है।
गील, अगीत, कौन सुंदर है?
प्रश्न:
अ) कौन गा गाकर बह रही है? (B)
A) तटिनी
B) झरना
C) प्रकृति
D) गाना
उत्तर:
B) झरना
आ) कौन किनारे पर चुप चाप खडा है? (D)
A) नदी
B) किनारा
C) गीत
D) गुलाब
उत्तर:
D) गुलाब
इ) मैं भी जग को गीत सुनाता इस वाक्य में ‘मैं’ माने कौन है? (A)
A) गुलाब
B) लेखक
C) नदी
D) प्रकृति
उत्तर:
A) गुलाब
ई) किसके द्वारा गा सकने वाला अगीत सुन्दर हैं? (B)
A) प्रकृति
B) गुलाब
C) झरना
D) सपना
उत्तर:
B) गुलाब
उ) इस पद्यांश किस कविता पाठ से ली गयी है? (C)
A) गीत – नदी
B) पानी – अगीत
C) गीत – अगीत
D) नदी – पानी
उत्तर:
C) गीत – अगीत
6. बैटा शुक उस घनी डाल पर
जो खोंते पर छाया देती।
पंख फुला नीचे खोते में
शुकी बैठ अंडे है सेती।
प्रश्न:
अ) कवि तोता मादा तोता के … का वर्णन किया है? (B)
A) घृणा
B) प्रेम
C) द्वेष
D) ईष्या
उत्तर:
B) प्रेम
आ) तोता कहाँ बैठा हुआ है? (C)
A) पेड पर
B) घोसले पर
C) डाल पर
D) गुलाब पर
उत्तर:
C) डाल पर
इ) पेड के घोसलें पर कौन हैं? (C)
A) शुक
B) विघाता
C) शुकी
D) फूल
उत्तर:
C) शुकी
ई) मादा तोता पंखों को फैलाकर किस पर बैठी है? (D)
A) पेड
B) नदी
C) फूल
D) अंडे
उत्तर:
D) अंडे
उ) पेड का डाल घोसले को क्या देती है? (A)
A) छाया
B) पत्ता
C) खाना
D) पानी
उत्तर:
A) छाया
![]()
7. गाता शुक जब किरण वसंती
छूती अंग पर्ण से छनकर।
किंतु, शुकी के गीत उमड़कर
रह जाते सनेह में सनकर।
प्रश्न:
अ) किसकी किरणें पत्तों से छनकर आती है? (B)
A) चन्द्रमा
B) सूर्य
C) भगवान
D) बिजली
उत्तर:
B) सूर्य
आ) सूर्य की किरणें किसके पंखों का स्पर्श करती है? (A)
A) तोता
B) मादा तोता
C) गुलाब
D) नदी
उत्तर:
A) तोता
इ) तोता क्या करने लगता है? (C)
A) खेल खेलना
B) लिख लिखने
C) गाना गाने
D) सोच सोचने
उत्तर:
C) गाना गाने
ई) तोता का गाना सुनकर कौन माना चाहता है? (D)
A) गुलाब
B) नदी
C) तोता
D) मादा तोता
उत्तर:
D) मादा तोता
उ) इस कविता का लेखक कौन है? (A)
A) रामधारी सिंह दिनकर
B) प्रेमचन्द
C) सुमित्रानंदन पंत
D) महादेवी वर्मा
उत्तर:
A) रामधारी सिंह दिनकर
भाग- III Q.No.17-18
Q.No.17
कवि परिचय
* निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर चार पंक्तियों में लिखिए।
प्रश्न 1.
कवि रामधारी सिंह दिनकर के बारे में लिखिए।
उत्तर:
- दिनकर जी का जन्म बिहार के मुंगेर जिले के सिमरिया गाँव में 30 सितंबर, 1908 को हुआ।
- सन् 1942 में राज्यसभा के सदस्य मनोनीत किए गए।
- भारत सरकार ने दिनकर को पद्मभूषण अलंकरण से अलंकृत किया।
- संस्कृति के चार अध्याय पुस्तक पर साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला।
- ऊर्वशी, काव्यकृति पर “ज्ञानपीठ पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।
- इनकी भाषा अत्यन्त प्रवाहपूर्ण, ओजस्वी और सरल है।
- इनकी कुछ कृतियों में प्रेम और सोंदर्य का भी चित्रण है।
- प्रमुख रचनाएँ : कुरुक्षेत्र, रश्मिरथी, उर्वशी आदि।
भाग – IV Q.No.19-26
Q.No.19-20
* निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन या चार वाक्यों में लिखिए।
प्रश्न 1.
शुक (तोता) कब गाता है?
उत्तर:
जब शुक वसंत आने की खुशी में पेड की ऊपर वाली डाली पर बैठकर गीत गाता है और पूरा वन उसके गीत से गूंज उठता है, तब अपने घोंसले में अंडे सेती शुकी का हृदय भी शुक के प्रेम में मग्न होकर उसके साथ गाने को विचलित होता है। परन्तु अपने प्रेम की वजह से वह विवश होती है और गीत गाकर अपना प्रेम उमडकर आगे जाना नहीं चाहती है।
प्रश्न 2.
गीत और अगीत में क्या अंतर है?
उत्तर:
इस कविता में कवि ने गीत- अगीत में यह अंतर दिखाता है कि जब मन में उमडनेवाले भावों को स्वर कहते हैं, तो वह गीत बन जाता है। जब भावनाओं को स्वर नहीं मिल पाते वह अगीत कहलाता है।
प्रश्न 3.
गीत – अगीत कविता का मूल भाव क्या है?
उत्तर:
गीत-अगीत कविता में प्रकृति के सौंदर्य के अतिरिक्त जीव जन्तुओं के ममत्व, मानवीय राग और प्रेमभाव का भी सजीव चित्रण किया है। कवि को नदी के बहाव में गीत का सृजन होना जान पड़ता है, तो शुक शुकी के कार्यकलापों में भी गीत सुनाई देता है। यह था इस कविता का मूल भाव।
![]()
प्रश्न 4.
गीत – अगीत में कौन सुन्दर है? व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
गीत और अगीत में सूक्ष्म अन्तर है। जो मुखर है, जो प्रकट है, जो सस्वर है, वह गीत है। इसके विपरीत अगीत वह है, जो मन ही मन विचार करते हैं।
प्रश्न 5.
तोते का गीत सुनकर शुकी की क्या दशा हुई?
उत्तर:
पेड के डाल पर बैठा तोता वसंत की किरणों के स्पर्श से पुलकित होकर गाने लगा। उसी पेड पर घोंसलें बैठी की अंडे से रही थी। शुक का गीत सुनकर शुकी का हृदय प्रसन्न हो गया । उसके पंख फूल गए। तोते के प्यार में मादा तोते को मुँह से कुछ नहीं निकला।
प्रश्न 6.
कवि के अनुसार अगीत क्या है?
उत्तर:
कवि के अनुसार यह गीत प्रकृति द्वारा पाया जाता है या जिसे सुना नहीं जा सकता महसूस किया जाता है| उसे कवि ने अगीत कहा है, जैसे नदी का बहना, गुलाब की चुप्पी, तोती का अपने तोते के स्वर को सुनकर खुश होना, युवती का अपने प्रेमी का गीत सुनकर भाव विभोर होना सब में अगीत है।
प्रश्न 7.
नदी विरह के गीत क्यों गा रही है?
उत्तर:
नदी के तट पर अकेला खडा गुलाब सोचता है कि उसके अन्दर भी कोमल भावनाएं हैं। यदि विधाता उसे वाणी (बात) देता तो वह दुनिया को अपने गीत के माध्यम से अपनी कथा सुना पाता। इस प्रकार उसका अगीत गीत बन गया।
भाग- V Q.No.27-28
Q.No.27
* निम्नलिखित निबंधात्मक प्रश्नों के उत्तर दस पंक्तियों में लिखिए।
प्रश्न 1.
गीत अगीत कविता का सारांश लिखिए।
उत्तर:
गीत अगीत नामक कविता के कवि श्री रामधारी सिंह दिनकर ओज के कवि माने जाते हैं। इनकी भाषा अत्यन्त प्रवाहपूर्ण ओजस्वी और सरल है। प्रस्तुत कविता में कवि ने प्रकृति के सौंदर्य के अतिरिक्त जीव – जन्तुओं के ममत्व, मानवीय राग और प्रेमभाव का भी सजीव चित्रण है। कवि को नदी के प्रवाह के तट के विरह का गीत का सृजन हुआ है। शुक शुकी क्रिया कलापों में भी गीत सुनाई देता है। आल्हा गाता। प्रेमी तो गीत गान में निमग्न दिखाई देता ही है। कवि का मानना है कि नदी और शुक गीत सृजन या गीत गान भले ही न कर रहे हो, वहाँ गीत का सृजन और गान भी हो रहा है वे यह नहीं समझ पा रहे हैं कौन ज्यादा सुन्दर हैं प्रकृति के द्वारा किए जा रहे कार्य या फिर मनुष्य द्वारा गाया जाने वाला गीत।
![]()
प्रश्न 2.
शुक कब गाता है? शुकी के हृदय पर क्या प्रभाव पडता है?
उत्तर:
शुक वसन्त आने की खुशी में पेड की ऊपरवाली डाली पर बैठकर गीत गाता है और पूरा वन उसके गीत से गूँज उठता है, तब अपने घोंसले में अंडे सेती शुकी का हृदय भी शुक के प्रेम में मग्न होकर उसके साथ गाने को विचलित होता है। परन्तु अपने प्रेम की कारण से वह विवश होती है और गीत गाकर अपना प्रेम दिखाई दे न पाती।
शुक गाता है तो शुकी का हृदय प्रसन्नता से फूल जाता है, शुकी के हृदय में भी गीत उमडता है, पर वह स्नेह में सनकर ही रह जाता है। शुकी अपने गीत को अभिव्यक्ति नहीं कर पाती वह शुक के प्रेम में डूबकर गीत गाकर उत्तर नहीं दे पाती है।