AP 7th Class Hindi Important Questions 9th Lesson साहसी बालक

These AP 7th Class Hindi Important Questions 9th Lesson साहसी बालक will help students prepare well for the exams.

AP Board 7th Class Hindi 9th Lesson Important Questions and Answers साहसी बालक

व्याकरण कार्य

सूचना के अनुसार उत्तर लिखिए।

1. रेखांकित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए।

1. डर पर विजय पाना चाहिए।
उत्तर:
भय

2. धैर्य से काम लेना चाहिए।
उत्तर:
धीरज

3. वह बचपन से ही साहस के लिए प्रसिद्ध था।
उत्तर:
विख्यात

4. रास्ते में नदी बहती है।
उत्तर:
मार्ग

5. नाव से जाने उसके पास पैसे नहीं।
उत्तर:
पोत/जहाज

2. रेखांकित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।

1. उसका स्कूल गाँव से दूर था।
उत्तर:
पास

2. सर्दी के दिन थे।
उत्तर:
गर्मी

3. बालक बड़ा बुद्धिमान है।
उत्तर:
वृद्ध/बूढा

4. इतना छोटा इतना साहसी।
उत्तर:
बडा

5. उन्होंने देश को जय-जवान जय-किसान का नारा दिया।
उत्तर:
विदेश

AP 7th Class Hindi Important Questions 9th Lesson साहसी बालक

3. रेखांकित शब्दों के अर्थ अपनी प्रांतीय भाषा में लिखिए।

1. लालबहादुर शास्त्री बचपन से ही अपने साहस के लिए प्रसिद्ध था।
उत्तर:
బాల్యము

2. वे अपनी नाव बालक के पास ले गए।
उत्तर:
పడవ

3. बालक के चेहरे पर कोई डर या घबराहट नहीं थी।
उत्तर:
ముఖము

4. सारा संसार उसे जानता है।
उत्तर:
ప్రపంచము

5. उन्होंने जय-जवान जय – किसान का नारा दिया।
उत्तर:
నినాదము

6. डर पर विजय पाना चाहिए।
उत्तर:
భయము

4. नीचे दिये गये शब्दों को अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए।

1. प्रतिदिन : मैं प्रतिदिन पैदल ही स्कूल जाता हूँ।
2. संसार : इस संसार में कई देश हैं।
3. गाँव : गाँव का वातावरण शांत होता है।
4. घबराहट : उसके चेहरे पर घबराहट नहीं थी।
5. साहस : कभी भी ऐसा साहस नहीं करना चाहिए।

5. अंकों को अक्षरों में लिखिए।

1. 15 = पंद्रह
2. 40 = चालीस
3. 27 = सत्ताईस
4. 62 = बासठ
5. 36 = छत्तीस
6. 51 = इक्कावन

6. रेखांकित शब्दों के वर्तनी शुद्ध कीजिए।

1. सर् रदी के दिन थे।
उत्तर:
सर्दी

2. उसे कीच कर नाव में बिठा लिया।
उत्तर:
खींच

3. ऐसा शाहस नहीं करना चाहिए।
उत्तर:
साहस

4. यही साहसी बालक आगे चलकर भारत का परदानमतरी बना।
उत्तर:
प्रधानमंत्री

5. उन्होंने जय – जवान जय – किसान का णारा दिया।
उत्तर:
नारा

7. अंकों में लिखिए।

1. ग्यारह = 11
2. बाईस = 22
3. तैंतीस = 33
4. चौंतालीस = 44
5. पचपन = 55
6. छियासठ = 66

AP 7th Class Hindi Important Questions 9th Lesson साहसी बालक

8. सही कारक चिह्नों से खाली जगहें भरिए।

1. मैं स्कूल रोज नदी …….. तैरकर ही जाता हूँ।
2. उस ….. स्कूल गाँव से दूर था।
3. वे अपनी नाव बालक ……. पास ले गये।
4. यात्री नाव ……….. सवार कर रहे थे।
5. वह बचपन ……. ही अपने साहस के लिए प्रसिद्ध था।

9. सही क्रिया शब्दों से खाली जगहें भरिए।

1. सभी लोग चकित रह ………। (गए/जाए)
उत्तर:
गए

2. बालक नदी में कूद ……….। (बैठा/पडा)
उत्तर:
पडा

3. उसे खींचकर नाव में बिठा ………..। (गया/लिया)
उत्तर:
लिया

4. बडे – बड़े काम कैसे ………. सकूँगा। (किया/कर)
उत्तर:
कर

5. साहस करना ही ………. है। (पडता/गिरता)
उत्तर:
पडता

10. अशुद्ध वर्तनीवाले कोष्ठक में ‘×’ लगाइए।

1. अ) गाँव ( ) आ) नाव ( ) इ) पैदल ( ) ई) सकूल ( )
उत्तर:
ई) ×

2. अ) कुछ ( ) आ) झानता ( ) इ) देश ( ) ई) जवान ( )
उत्तर:
आ) ×

3. अ) सरधी ( ) आ) बहती ( ) इ) ढूँढ़ ( ) ई) रोज ( )
उत्तर:
अ) ×

4. अ) तैरकर ( ) आ) समय ( ) इ) ढूब ( ) ई) जय ( )
उत्तर:
इ) ×

5. अ) डर ( ) आ) भिटा ( ) इ) बालक ( ) ई) स्कूल ( )
उत्तर:
आ) ×

11. रेखांकित शब्दों के लिंग बदलकर वाक्य फिर से लिखिए।

1. बालक नदी में तैरता है।
उत्तर:
बालिका नदी में तैरती है।

2. उस बच्चे में साहस दिखाई देता।
उत्तर:
उस बच्ची में साहस दिखाई देता।

3. प्रधानाध्यापक भाषण देता है।
उत्तर:
प्रधानाध्यापिका भाषण देती है।

4. युवक साइकिल सवारी करता है।
उत्तर:
युवती साइकिल सवारी करती है।

5. लड़की रस्सी कूदती है।
उत्तर:
लडका रस्सी कूदता है।

AP 7th Class Hindi Important Questions 9th Lesson साहसी बालक

12. उचित शब्दों से खाली जगह भरिए।

1. उसका स्कूल ……… से दूर था। (शहर/गाँव)
उत्तर:
गाँव

2. वह …. चलकर स्कूल जाता था। (घोडे पर/पैदल)
उत्तर:
पैदल

3. सर्दी के ………. थे। (साल/दिन)
उत्तर:
दिन

4. वह नदी में ……… पडा। (कूद/डूब)
उत्तर:
कूद

5. ऐसा ……. नहीं करना चाहिए। (साहस/डरपोक)
उत्तर:
साहस

13. रेखांकित शब्दों का भाषा भाग पहचानकर लिखिए।

1. वह चौथी कक्षा में पढ़ता था।
उत्तर:
सर्वनाम

2. बालक के चेहरे पर डर नहीं था।
उत्तर:
संज्ञा

3. इतना छोटा इतना साहसी।
उत्तर:
विशेषण

4. उसे खींचकर नाव में बिठा लिया
उत्तर:
क्रिया

5. सर्दी के दिन थे।
उत्तर:
संज्ञा

AP 7th Class Hindi Important Questions 9th Lesson साहसी बालक

14. रेखांकित शब्दों के वचन बदलिए।

1. मैं कल स्कूल जाता हूँ।
उत्तर:
हम

2. उस कुर्सी को लाओ।
उत्तर:
कुर्सियाँ

3. मैंदान में एक घोड़ा है।
उत्तर:
घोडे

4. वह मिठाई खाता है।
उत्तर:
मिठाइयाँ

5. दुर्गुण को जीतना चाहिए।
उत्तर:
दुर्गुण

पठित – गद्यांश

निम्न लिखित गद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए।

I. एक बालक था। वह चौथी कक्षा में पढ़ता था। उसका स्कूल गाँव से दूर था। वह प्रतिदिन पैदल चलकर स्कूल जाता था। रास्ते में नदी बहती थी। नाव से जाने के लिए उसके पास पैसे नहीं होते थे। वह रोज़ तैरकर ही स्कूल जाता था।
प्रश्न :
1. बालक किस कक्षा में पढ़ता था?
उत्तर:
बालक चौथी कक्षा में पढ़ता था।

2. वह प्रतिदिन स्कूल कैसे जाता था?
उत्तर:
वह प्रतिदिन स्कूल पैदल चलकर जाता था।

3. रास्ते में क्या बहती थी?
उत्तर:
रास्ते में नदी बहती थी।

4. वह रोज स्कूल कैसे जाता था?
उत्तर:
वह रोज स्कूल नदी में तैरकर जाता था।

5. ‘गाँव’ शब्द का अर्थ लिखिए।
उत्तर:
‘गाँव’ शब्द का अर्थ है “ग्राम”।

II. सर्दी के दिन थे। बालक स्कूल जाने के लिए नदी में कूद पडा। तैरते – तैरते नदी के बीच जा पहुँचा। उसी समय कुछ यात्री नाव पर सवार कर नदी पार कर रहे थे। उन्होंने सोचा कि बालक नदी में डूब जाएगा। वे अपनी नाव बालक के पास ले गए। उसे खींचकर नाव में बिठा लिया।
प्रश्न :
1. बालक नदी में क्यों कूद पडा?
उत्तर:
बालक तैरकर स्कूल जाने के लिए नदी में कूद पडा।

2. वे कैसे दिन थे?
उत्तर:
वे सर्दी के दिन थे।

3. यात्रियों ने क्या सोचा?
उत्तर:
यात्रियों ने सोचा कि बालक नदी में डूब जाएगा।

4. उन्होंने क्या किया?
उत्तर:
वे अपनी नाव बालक के पास ले गए। उसे खींचकर नाव में बिठा लिया।

5. उपर्युक्त गद्यांश किस पाठ से दिया गया है?
उत्तर:
उपर्युक्त गद्यांश ‘साहसी बालक’ पाठ से दिया गया है।

AP 7th Class Hindi Important Questions 9th Lesson साहसी बालक

III. बालक के चेहरे पर कोई डर या घबराहट नहीं थी। सभी लोग चकित रह गए। इतना छोटा, इतना साहसी ! वे बोले तू ! डूब मरोगे क्या? कभी भी ऐसा साहस नहीं करना चाहिए।”
प्रश्न: 1. किसके चेहरे पर डर या घबराहट नहीं थी?
उत्तर:
बालक के चेहरे पर डर या घबराहट नहीं थी।

2. कौन चकित रह गये?
उत्तर:
सभी लोग चकित रह गये।

3. वे क्या बोले?
उत्तर:
वे बोले तू ! डूब मरोगे क्या ? कभी भी ऐसा साहस नहीं करना चाहिए।

4. ‘घबराहट’ शब्द का अर्थ क्या है?
उत्तर:
घबराहट शब्द का अर्थ है ‘भय’।

5. सभी लोग क्यों चकित हो गये?
उत्तर:
सभी लोग इसलिए चकित हो गये कि वह लडका छोटा होने पर भी बडा साहसी है’।

IV. तब बालक बोला – “साहस करना ही पड़ता है जी, अब साहस नहीं करूँगा तो आगे चलकर मैं बड़े – बड़े काम कैसे कर सकूँगा? मैं रोज स्कूल नदी में तैरकर ही जाता हूँ” लोग उसकी बात सुन कर दंग रह गये। यही साहसी बालक आगे चलकर भारत का प्रधानमंत्री बना। इन्हें सारा संसार लाल बहादुर शास्त्री के नाम से जानता है। इन्होंने ही देश को जय – जवान जय-किसान का नारा दिया।
प्रश्न :
1. बालक रोज़ स्कूल कैसे जाता है?
उत्तर:
बालक रोज़ स्कूल नदी में तैरकर जाता है।

2. प्रधान मंत्री कौन बना?
उत्तर:
यह साहसी बालक (लालबहादुर शास्त्री) ही आगे चलकर प्रधान मंत्री बना।

3. उस बालक को सारी दुनिया किस नाम से जानती है?
उत्तर:
उस बालक को सारी दुनिया शास्त्री नाम से जानती है।

4. जय – जवान, जय – किसान का नारा किसने दिया?
उत्तर:
जय – जवान जय – किसान का नारा लाल बहादुर शास्त्री जी ने दिया।

5. “दंग रह जाना” – इस शब्द का अर्थ क्या है?
उत्तर:
‘दंग रह जाना’ इस शब्द का अर्थ है – “आश्चर्यचकित होना”।

अपठित – गद्यांश

निम्न लिखित गद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए।

I. हमारे झंडे में तीन रंग हैं। सबसे ऊपर केसरी बीच में सफेद और नीचे हरा रंग। इन तीनों रंगों के कारण इसे तिरंगा भी कहते हैं। इसके मध्यभाग में 24 तीलियों वाला एक चक्र है। झंडे का यह रूप सन् 1931 में भारतीय कांग्रेस द्वारा स्वीकार किया गया था।
प्रश्न :
1. हमारे झंडे में कितने रंग हैं?
A) चार
B) दो
C) तीन
D) कई
उत्तर:
C) तीन

2. तीन रंग क्रम में क्या – क्या हैं?
A) केसरी, सफ़ेद, हरा
B) हरा, केसरी, सफ़ेद
C) सफ़ेद, हरा, केसरी
D) केसरी, हरा, सफ़ेद
उत्तर:
A) केसरी, सफ़ेद, हरा

3. हमारे झंडे को क्या कहते हैं?
A) सतरंगा
B) तिरंगा
C) द्विरंगा
D) इंद्रधनुष
उत्तर:
B) तिरंगा

4. मध्यभाग के चक्र में कितने तीलियाँ हैं?
A) बीस
B) तीस
C) चौंतीस
D) चौबीस
उत्तर:
D) चौबीस

5. झंडे के रूप को कब भारतीय कांग्रेस द्वारा स्वीकार किया गया?
A) सन् 1928 में
B) सन् 1930 में
C) सन् 1931 में
D) सन् 1947 में
उत्तर:
C) सन् 1931 में

AP 7th Class Hindi Important Questions 9th Lesson साहसी बालक

II. मिजोराम जंगल में एक बारहसींगा रहता था। एक दिन वह तालाब के किनारे खडा स्वच्छ जल में अपनी परछाई देख रहा था। उसने मन ही मन सोचा – “मेरे सींग कितने सुंदर हैं। अन्य किसी जानवर के ऐसे सुंदर सींग नहीं है”। किंतु अपने टांगों को देखकर मुझे बडा दुःख होता है ये कितनी पतली और कमजोर है। उसी समय उसने एक बाघ की गुर्राहट सुनी वह उससे कुछ ही दूर पर था।
प्रश्न :
1. बारहसींगा कहाँ रहता था?
A) कान्हा जंगल
B) मदुमलाई जंगल
C) काजीरंगा जंगल
D) मिजोराम जंगल में
उत्तर:
D) मिजोराम जंगल में

2. बारह सींगा अपनी परछाई कहाँ देख रहा था?
A) धूप में
B) दर्पण में
C) जल में
D) चांदनी में
उत्तर:
C) जल में

3. बारह सींगा अपने सींगों के बारे में क्या सोचा?
A) सुंदर हैं
B) कुरूप हैं
C) तेज़ हैं
D) छोटे हैं
उत्तर:
A) सुंदर हैं

4. उसके टाँग कैसे हैं?
A) कमज़ोर
B) मज़बूत
C) सुंदर
D) लंबे हैं
उत्तर:
A) कमज़ोर

5. उसी समय उसने किसकी गुर्राहट सुनी?
A) शेर की
B) बाघ की
C) चीता की
D) भालू की
उत्तर:
B) बाघ की

III. छोटी – सी इंदिरा उन दिनों इलाहाबाद में अपने आनंद भवन नामक बड़े घर में रहती थीं। घर में क्रांतिकारी आते – जाते रहते थे। देश को आजाद कराने के लिए नई – नई योजनाएं बनाती रहती | थीं। सभी लोग देश के लिए कुछ – न – कुछ कार्य करना चाहते थे। इंदिरा ने भी छोटे – छोटे बच्चों की टोली बनाई। उसे वह वानर सेना कहती थी।
प्रश्न :
1. छोटी सी इंदिरा कहाँ रहती थी?
A) दिल्ली में
B) हैदराबाद में
C) इलाहाबाद में
D) चेन्नै में
उत्तर:
C) इलाहाबाद में

2. घर में कौन आते – जाते रहते थे?
A) क्रांतिकारी
B) मज़दूर
C) नेता
D) भक्त
उत्तर:
A) क्रांतिकारी

3. नयी – नयी योजनाएँ क्यों बनाती रहती थी?
A) आज़ादी के लिए
B) गुलामी के लिए
C) लूटने के लिए
D) मारने के
उत्तर:
A) आज़ादी के लिए

4. सभी लोग किसके लिए कुछ न कुछ कार्य करना चाहते थे?
A) अपने लिए
B) दूसरों के लिए
C) रिश्तेदार के लिए
D) देश के लिए
उत्तर:
D) देश के लिए

5. बच्चों की टोली को वह क्या कहती थी?
A) वाय सेना
B) नर सेना
C) वानर सेना
D) देव सेना
उत्तर:
C) वानर सेना

बहुविकल्पीय प्रश्न

निम्न लिखित प्रश्नों के सही उत्तर विकल्पों से चुनकर कोष्ठक में लिखिए।

1. डर पर विजय पाना चाहिए। (रेखांकित शब्द का विलोम शब्द लिखिए।)
A) जीत
B) पराजय
C) जय
D) कामयाब
उत्तर:
B) पराजय

AP 7th Class Hindi Important Questions 9th Lesson साहसी बालक

2. हमें साहस और धैर्य से काम करना चाहिए। (रेखांकित शब्द का पर्यायवाची शब्द लिखिए।)
A) बहादुर
B) डरपोक
C) डर
D) भय
उत्तर:
A) बहादुर

3. उन्होंने जय – जवान, जय – किसान का नारा दिया। (रेखांकित शब्द अर्थ पहचानिए।)
A) घोषणा
B) शोषण
C) पोषण
D) ये सब
उत्तर:
A) घोषणा

4. वे अपनी नाव बालक के पास ले गये। (इस | वाक्य में सर्वनाम शब्द पहचानिए।)
A) वे
B) बालक
C) लगाये
D) पास
उत्तर:
A) वे

5. एक बालक था। (रेखांकित शब्द का भाषा भाग क्या है?)
A) संज्ञा
B) सर्वनाम
C) विशेषण
D) क्रिया
उत्तर:
A) संज्ञा

6. मैं नदी में तैरकर ही जाता हूँ। (वाक्य में क्रिया शब्द पहचानिए।)
A) नदी
B) जाता
C) मैं
D) हूँ
उत्तर:
B) जाता

7. इतना छोटा, इतना साहसी। (रेखांकित शब्द का भाषा – भाग क्या है?)
A) सर्वनाम
B) संज्ञा
C) विशेषण
D) क्रिया
उत्तर:
C) विशेषण

8. तैरते-तैरते नदी के ……. जा पहुँचा। (उचित क्रिया शब्द से खाली जगह भरिए।)
A) पास
B) बीच
C) ज़्यादा
D) पडा
उत्तर:
B) बीच

9. इन्होंने जय – जवान जय – किसान का नारा …….। (उचित क्रिया शब्द से खाली जगह भरिए।)
A) गिरा
B) गया
C) पडा
D) दिया
उत्तर:
D) दिया

10. बेमेल शब्द पहचानिए।
A) भूमि
B) आकाश
C) पृथ्वी
D) ज़मीन
उत्तर:
B) आकाश

AP 7th Class Hindi Important Questions 9th Lesson साहसी बालक

11. बेमेल शब्द पहचानिए।
A) गेहूँ
B) गन्ना
C) चावल
D) बाजरा
उत्तर:
B) गन्ना

12. अशुद्ध वर्तनी पहचानिए।
A) ढर
B) साहस
C) दया
D) बीच
उत्तर:
A) ढर

13. शुद्ध वर्तनी वाला शब्द पहचानिए।
A) फार
B) चेहरा
C) धिन
D) नधी
उत्तर:
B) चेहरा

14. सही क्रम वाला वाक्य पहचानिए।
A) क्या मरोगे डूब?
B) क्या डूब मरोगे?
C) डूब मरोगे क्या?
D) डूब क्या मरोगे?
उत्तर:
B) क्या डूब मरोगे?

15. शुद्ध वाक्य पहचानिए।
A) मैं जाता हूँ।
B) वह जाता हो।
C) सीता गाती हूँ!
D) वे पढ़ते हो।
उत्तर:
A) मैं जाता हूँ।

16. वह साहसी बालक है। रेखांकित शब्द का स्त्री लिंग रूप पहचानिए।
A) बालकी
B) बालका
C) लडका
D) बालिका
उत्तर:
D) बालिका

17. गंगा पवित्र नदी है। रेखांकित शब्द का बहुवचन रूप पहचानिए।
A) नदें
B) नदों
C) नदियाँ
D) नदी
उत्तर:
C) नदियाँ

18. 80 – हिंदी अक्षरों में पहचानिए।
A) सत्तर
B) अस्सी
C) नब्बे
D) साठ
उत्तर:
B) अस्सी

AP 7th Class Hindi Important Questions 9th Lesson साहसी बालक

19. तिरानवे ….. इसे अंकों में पहचानिए।
A) 93
B) 60
C) 70
D) 81
उत्तर:
A) 93

20. लोग उस ……. बात सुनकर दंग रह गये। (उचित कारक चिहन से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।)
A) का
B) के
C) को
D) की
उत्तर:
D) की

21. बालक सो रहा है। (रेखांकित शब्द का पर्यायवाची शब्द पहचानिए।)
A) लडका
B) लडकी
C) बच्ची
D) युवती
उत्तर:
A) लडका

22. तब बालक बोला … (इस वाक्य का काल पहचानिए।)
A) भूत
B) भविष्यत
C) वर्तमान
D) संधिकाल
उत्तर:
A) भूत

23. सर्दी के दिन थे। (रेखांकित शब्द का भाषा भाग पहचानिए।)
A) सर्वनाम
B) क्रिया
C) संज्ञा
D) विशेषण
उत्तर:
C) संज्ञा

24. वह नदी में तैर रहा है। (व्याकरण की दृष्टि से रेखांकित शब्द को पहचानकर लिखिए।)
A) संज्ञा
B) क्रया
C) विशेषण
D) सर्वनाम
उत्तर:
D) सर्वनाम

AP 7th Class Hindi Important Questions 9th Lesson साहसी बालक

25. वह पैदल चलकर स्कूल जाता था। (इस वाक्य में क्रिया शब्द पहचानिए)
A) वह
B) स्कूल
C) चलकर
D) ये सब
उत्तर:
C) चलकर

26. बेमेल शब्द पहचानिए।
A) मंदिर
B) घर
C) मकान
D) झोपडी
उत्तर:
A) मंदिर

27. बेमेल शब्द पहचानिए।
A) नदी
B) तालाब
C) कुआ
D) झरनी
उत्तर:
C) कुआ

28. सारा संसार ही दुःखमय है। (विशेषण शब्द पहचानिए।)
A) संसार
B) सारा
C) दुख
D) मय
उत्तर:
B) सारा

29. 76 – इसे अक्षरों में पहचानिए।
A) छहत्तर
B) अडहत्तर
C) अट्टासी
D) नवासी
उत्तर:
A) छहत्तर

30. अठ्ठानवे – इसे अंकों में पहचानिए।
A) 86
B) 98
C) 90
D) 68
उत्तर:
B) 98

31. त्रास शब्द का अर्थ पहचानिए।
A) भय
B) नींद
C) सोच
D) हाँस
उत्तर:
A) भय

AP 7th Class Hindi Important Questions 9th Lesson साहसी बालक

32. उसी समय कुछ यात्री …. पर सवार कर नदी पार कर रहे थे। (उचित शब्द से रिक्त स्थान भरिए।)
A) रेल
B) बस
C) कार
D) नाव
उत्तर:
D) नाव

33. वह साहसी बालक है। (इस वाक्य में विशेषण शब्द पहचानिए।)
A) वह
B) बालक
C) साहसी
D) है
उत्तर:
C) साहसी

34. बालक छोटा है। (व्याकरण की दृष्टि से रेखांकित शब्द पहचानिए।)
A) संज्ञा
B) सर्वनाम
C) क्रिया
D) विशेषण
उत्तर:
D) विशेषण

35. मोटा आदमी गीत गाता है।
(क्रिया शब्द पहचानिए।)
A) गाता
B) मोटा
C) आदमी
D) गीत
उत्तर:
A) गाता

36. सही क्रम वाला वाक्य पहचानिए।
A) पढ़ता था चौथी कक्षा में वह
B) वह चौथी कक्षा में पढता था।
C) चौथी पढता कक्षा में वह था।
D) वह चौथी पढ़ता में कक्षा।
उत्तर:
B) वह चौथी कक्षा में पढता था।

37. शुद्ध वाक्य पहचानिए।
A) मैं जाता है।
B) वह जाता हूँ।
C) तुम जाते हो।
D) वे जाते हूँ।
उत्तर:
C) तुम जाते हो।

38. शुद्ध वर्तनीवाला शब्द पहचानिए।
A) तैरना
B) नधी
C) भालख
D) ये सब
उत्तर:
A) तैरना

39. अशुद्ध वर्तनी वाला शब्द पहचानिए।
A) स्कूल
B) पैधल
C) रोज़
D) तैर
उत्तर:
B) पैधल

AP 7th Class Hindi Important Questions 9th Lesson साहसी बालक

40. यह लाल आम है। (वाक्य में विशेषण शब्द पहचानिए।)
A) यह
B) लाल
C) आम
D) है
उत्तर:
B) लाल

Leave a Comment