AP 10th Class Hindi Sparsh 11th Lesson Important Questions तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र

These AP 10th Class Hindi Important Questions Sparsh 11th Lesson तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र कथा will help students prepare well for the exams.

तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र AP Board 10th Class Hindi Sparsh 11th Lesson Important Questions and Answers

भाग-1 Q.No.1-12 भाषा की बात

* निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सूचना के अनुसार लिखिए।

1. तत्सम / तद्भव

* रेखांकित शब्द का सही तत्सम तद्भव रूप पहचानकर लिखिए।

1. तीसरी कसम मील का पत्थर सिद्ध हुई। वह प्रस्तर आज भी स्मरणीय है।
उत्तर:
पत्थर

2. शैलेंद्र ने आत्म संतुष्टि के लिए फ़िल्म बनायी थी। आप का तृप्त कठिन कार्य है।
उत्तर:
आत्म

3. प्यार हुआ, इकरार हुआ गीत में प्रेम का वर्णन मिलता है।
उत्तर:
प्रेम

4. शैलेंद्र के गीतों का अर्थ समुद्र की तरह व्यापक होता है। सागर की गहराई समान गहन होता है।
उत्तर:
समुद्र

5. चित्र में दुःख को सहज स्थिति में बताया गया है। वह दुख जीवन सापेक्ष प्रस्तुत किया गया है।
उत्तर:
दुःख

6. राजकपूर आँखों से बात करने वाला कलाकार मानते हैं। अक्षियों से भाव स्पष्ट मालूम पडते थे।
उत्तर:
आँख

7. शैलेंद्र के मित्र राजकपूर थे। मीत के संबंध से फ़िल्म बनाई गई।
उत्तर:
मीत

8. सिनेमा को स्वर्ण पदक पुरस्कार मिला। सोना का अवार्ड पाना दुर्लभ है।
उत्तर:
सोना

9. तीसरी कसम को कवि हृदय ही बना सकता है। क्योंकि उसका हिय ही कोमल भावनाओं – को समझ सकता है।
उत्तर:
हिय

10. शैलेंद्र को कीर्ति की लालसा नहीं थी। अकसर निर्माता को कीरति की इच्छा होती है।
उत्तर:
कीरति

2. क्रिया विशेषण

* निम्न लिखित वाक्यों में से क्रिया विशेषण शब्द चुनकर लिखिए।

11. अमर कृति को पूरी सार्थकता से सेल्यूलाइड पर उतारा गया।
उत्तर:
पूरी सार्थकता

12. तीसरी कसम सिनेमा में राजकपूर ने अच्छा अभिनय किया।
उत्तर:
अच्छा

13. नायक ने उत्साहपूर्वक काम करना स्वीकार किया।
उत्तर:
उत्साहपूर्वक

AP 10th Class Hindi 11th Lesson Important Questions तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र

14. हीरामन नदी के किनारे उकडू बैठा था।
उत्तर:
उकडू

15. व्यथा आदमी को बहुत पराजित करती है।
उत्तर:
बहुत

16. गाडीवाला झूमते हुए गीत गाता है।
उत्तर:
झूमते हुए

17. नदी शांत बहती है।
उत्तर:
शांत

18. कहानी की बारीकियाँ फ़िल्म में पूरी तरह उतर आई।
उत्तर:
पूरी तरह

19. शैलेंद्र ने तीसरी कसम को खूब निर्देशित किया।
उत्तर:
खूब निर्देशित

20. शैलेंद्र बीस सालों तक फ़िल्म इंडस्ट्री में रहे।
उत्तर:
बीस सालों तक

3. संख्याओं में लिखना

21. उन्नीस सौ छासठ – संख्याओं में लिखिए।
उत्तर:
1966

22. अठारह सौ पैसंठ संख्याओं में लिखिए।
उत्तर:
1865

23. उन्नीस सौ सत्तावन संख्याओं में लिखिए।
उत्तर:
1957

24. अठारह सौ इकहत्तर संख्याओं में लिखिए।
उत्तर:
1871

25. सत्रह सौ नौ संख्याओं में लिखिए।
उत्तर:
1709

26. दो हज़ार इक्कीस संख्याओं में लिखिए।
उत्तर:
2021

27. उन्नीस सौ इकासी संख्याओं में लिखिए।
उत्तर:
1981

28. सोलह सौ तिरपन संख्याओं में लिखिए।
उत्तर:
1653

29. चौदह सौ चौरानवे संख्याओं में लिखिए।
उत्तर:
1494

30. तेरह सौ अठासी संख्याओं में लिखिए।
उत्तर:
1388

4. कारक चिन

* निम्न लिखित वाक्यों में से सही कारक चिह्न पहचानकर लिखिए।

31. हीरामन पात्र ….. राजकपूर हावी नहीं हो सके। (का / पर / की)
उत्तर:
पर

32. राजकपूर शैलेंद्र ….. मित्र थे। (के / पर / की)
उत्तर:
के

33. 1965 में राजकपूर ने मेरा नाम जोकर ….. निर्माण आरंभ किया। (का / के / की)
उत्तर:
का

34. शैलेंद्र ….. पहली फ़िल्म तीसरी कसम है। (का / की / से)
उत्तर:
की

35. तीसरी कसम ….. को भानवाएँ व्यक्त हुई थी। (में / पर / से)
उत्तर:
में

36. राजकपूर ….. एशिया का सबसे बडा शोमैन कहा गया। ( को / के / का)
उत्तर:
को

37. शैलेंद्र, राजकपूर के दोस्ती ….. परिचित थे। (से / ने / पर)
उत्तर:
से

38. समाचार पत्रों फ़िल्मों की समीक्षा दी जाती है।( में / पर / के)
उत्तर:
में

39. तीसरी कसम साहित्यिक रचना ….. बनी फ़िल्म है। ( पर / से / की)
उत्तर:
पर

40. फणीश्वरनाथ ….. अमर कृति मारे गए गुलफाम है। (का / के / की)
उत्तर:
की

5. समास

* रेखांकित शब्द का समास पहचानकर लिखिए।

41. शैलेंद्र कला मर्मज्ञ है।
A) तत्पुरुष समास
B) अव्ययीभाव समास
उत्तर:
A) तत्पुरुष समास

42. उनके गीत लोकप्रिय बन गए।
A) कर्मधारय समास
B) तत्पुरुष समास
उत्तर:
B) तत्पुरुष समास

43. राष्ट्रपति स्वर्णपदक पुरस्कार दिया गया।
A) तत्पुरुष समास
B) बहुव्रीहि समास
उत्तर:
A) तत्पुरुष समास

44. सफलता पर निर्देशक सातवें आसमान पर चढा।
A) अव्ययीभाव समास
B) द्विगु समास
उत्तर:
B) द्विगु समास

45. निर्माता ने अपनी आत्म संतुष्टि के लिए काम किया था।
A) तत्पुरुष समास
B) कर्मधारय समास
उत्तर:
A) तत्पुरुष समास

46. शैलेंद्र को धन-दौलत पर अभिलाषा नहीं है।
A) कर्मधारय समास
B) द्वंद्व समास
उत्तर:
B) द्वंद्व समास

47. हीरामन एक गाडीवाला है।
A) तत्पुरुष समास
B) अव्ययीभाव समास
उत्तर:
A) तत्पुरुष समास

48. सफलता ने राजकपूर में आत्मविश्वास भर दिया।
A) अव्ययीभाव समास
B) तत्पुरुष समास
उत्तर:
B) तत्पुरुष समास

49. सिनेमा को स्वर्णपदक पुरस्कार मिला।
A) कर्मधारय समास
B) तत्पुरुष समास
उत्तर:
A) कर्मधारय समास

AP 10th Class Hindi 11th Lesson Important Questions तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र

50. जयकिशन संगीतज्ञ हैं।
A) तत्पुरुष समास
B) अव्ययीभाव समास
उत्तर:
A) तत्पुरुष समास

6. संधि विच्छेद

* निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित शब्दों का संधि विच्छेद कीजिए।

51. देवदास सर्वोत्कृष्ट रचना है।
उत्तर:
सर्व + उत्कृष्ट

52. चित्रांकन में अनेक चुनौतियों से जूझना पडता है।
उत्तर:
चित्र + अंकन

53. तीसरी कसम फ़िल्म का रूपांतरण अंग्रेजी में हुआ।
उत्तर:
रूप + अंतरण

54. घनानंद हिंदी के प्राचीन कवि थे।
उत्तर:
घन + आनंद

55. सिनेमा में कोमल भाव मासूमियत के चर्मोत्कर्ष को छूते हैं।
उत्तर:
चरम + उत्कर्ष

56. देश स्वाधीन हुआ।
उत्तर:
स्व + अधीन

57. सिनेमा की सफलता भी परीक्षा समान है।
उत्तर:
परि + ईक्षा

58. फणीश्वरनाथ रेणु की रचना मारे गए गुलफ़ाम
उत्तर:
फणी + ईश्वरनाथ

59. शैलेंद्र ने तन्मय के साथ काम किया।
उत्तर:
तत् + मय

60. तीसरी कसम फ़िल्म का नायक हीरामन है।
उत्तर:
नै + अक

7. अर्थ पहचानिए।

61. किंवदंती
A) बात
B) सुनी सुनाई बात
उत्तर:
B) सुनी-सुनाई बात

62. मार्मिक
A) मन को छूनेवाली
B) मन को न छूनेवाली
उत्तर:
A) मन को छूनेवाली

63. आत्मसंतुष्ट
A) स्वयं जानना
B) स्वयं को संतुष्ट करना
उत्तर:
B) स्वयं को संतुष्ट करना

64. अद्वितीय
A) जिसके समान कोई दूसरा न हो
B) जिसके समान कोई दूसरा हो
उत्तर:
A) जिसके समान कोई दूसरा न हो

65. अभिनीत
A) जिसका अभिनय किया हो
B) जिसका अभिनय न किया हो
उत्तर:
A) जिसका अभिनय किया हो

66. घोषणा
A) निजी बात
B) सार्वजनिक बात
उत्तर:
B) सार्वजनिक बात

67. भावुक
A) भावनाओं में बहनेवाला
B) भावनाओं में न रहनेवाला
उत्तर:
A) भावनाओं में बहनेवाला

68. उकडू
A) नीचे बैठना
B) घुटने मोडकर पैरों के तलवों के सहारे बैठना
उत्तर:
B) घुटने मोडकर पैरों के तलवों के सहारे बैठना

69. समीक्षक
A) समीक्षा करने वाला
B) समीक्षा न करनेवाला
उत्तर:
A) समीक्षा करने वाला

70. देहाती
A) शहर में रहनेवाला
B) गाँव में रहनेवाला
उत्तर:
B) गाँव में रहनेवाला

8. मुहावरे

* मुहवारेदार शब्द पहचानकर लिखिए।

71. परीक्षा में अव्वल न आने पर रामू का चेहरा मुरझा गया।
A) अव्वल न आना
B) मुरझा जाना
उत्तर:
B) मुरझा जाना

72. उग की बातें सुनकर अधिकारी भी चक्कर खा गए।
A) सुनकर
B) चक्कर खाना
उत्तर:
B) चक्कर खाना

73. व्यापारी लोग दो से चार बनाने की कला जानते हैं।
A) व्यापारी लोग
B) दो से चार बनाना
उत्तर:
B) दो से चार बनाना

74. कलाकार आँखों से बोलते हैं।
A) बातें करना
B) आँखों से बोलना
उत्तर:
B) आँखों से बोलना

75. परीक्षा की असफलता के खतरे से पिता ने पुत्र को आगाह किया।
A) खतरों से
B) आगाह करना
उत्तर:
B) आगाह करना

76. हर विषय की प्रगति को तराज़ू पर तोला नहीं जाता।
A) हर विषय की प्रगति
B) तराजू पर तोलना
उत्तर:
B) तराजू पर तोलना

77. पैसा आते ही मोहन सातवें आसमान पर चढ़ गया।
A) सातवें आसमान पर चढना
B) पैसा कमाना
उत्तर:
A) सातवें आसमान पर चढना

78. नौकरी पाते ही उसने अपनी समस्याओं को पीछे छोड़ दिया।
A) पीछे छोडना
B) समस्याओं को पीछे
उत्तर:
A) पीछे छोडना

79. बीमारी के कारण उसका शरीर ढल गया था।
A) बीमारी के कारण
B) ढल जाना
उत्तर:
B) ढल जाना

80. बॉबी सिनेमा सभी चित्रों में से मील का पत्थर थी।
A) मील का पत्थर
B) सभी चित्रों में से
उत्तर:
A) मील का पत्थर

9. लिंग बदलिए

* लिंग बदलकर वाक्य फिर से लिखिए।

81. दर्शक सिनेमा का समीक्षा करता है।
उत्तर:
दर्शिका सिनेमा का समीक्षा करती है।

82. नायक अभिनय करता है।
उत्तर:
नायिका अभिनय करती है।

83. कवि भावुक होता है।
उत्तर:
कवयित्री भावुक होती है।

84. वह प्राध्यापक है।
उत्तर:
वह प्राध्यापिका है।

85. पाठक मारे गए गुलफाम पढता है।
उत्तर:
पाठिका मारे गए गुलफाम पढती है।

86. वह गांडी का चालक है।
उत्तर:
वह गाड़ी की चालिका है।

87. सेठ ने सिनेमा देखा।
उत्तर:
सेठानी ने सिनेमा देखा।

88. अभिनेता का अभिनय सजीव लगता है।
उत्तर:
अभिनेत्री का अभिनय सजीव लगता है।

AP 10th Class Hindi 11th Lesson Important Questions तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र

89. साँप सता है।
उत्तर:
सांपिन हँसती है।

90. सिंहनी शिकार करती है।
उत्तर:
सिंह शिवार करता है।

10. वचन बदलिए

* वचन बदलकर वाक्य फिर से लिखिए।

91. पर्दे पर दृश्य दिखाई देती है।
उत्तर:
पर्दों पर दृश्य दिखाई देते हैं।

92. उसकी अभिलाषा अच्छी थी।
उत्तर:
उसकी अभिलाषाएँ अच्छी थीं।

93. दर्शक देख रहा है।
उत्तर:
दर्शक देख रहे हैं।

94. दिशा गूँज उठी।
उत्तर:
दिशाएँ गूँज उठीं।

95. वह गाडी पर बैठी है।
उत्तर:
वे गाडियों पर बैठी हैं।

96. लोककथा पर फ़िल्म बनी।
उत्तर:
लोककथाओं पर फ़िल्म बनीं।

97. वह अच्छा कलाकार है।
उत्तर:
वे अच्छे कलाकार हैं।

98. लकडी टूट गई है।
उत्तर:
लकडियाँ टूट गई हैं।

99 हीरामन चीज़ लाया।
उत्तर:
हीरामन चीजें लाया ।

100. फ़िल्म में संवेदना है।
उत्तर:
फ़िल्मों में संवेदनाएँ होती हैं।

11. काल बदलिए

* सूचना के अनुसार काल बदलकर लिखिए।

101. लेखक महाविद्यालय में प्राध्यापन कर रहे हैं। भूतकाल में लिखिए।
उत्तर:
लेखक महाविद्यालय में प्राध्यापन कर रहे थे।

102. हीरामन ने अभिनय कर दिखाया। वर्तमान काल में लिखिए।
उत्तर:
हीरामन अभिनय कर दिखाता है।

103. शैलेंद्र का मुख मुरझाया हुआ था। भविष्यत काल में लिखिए।
उत्तर:
शैलेंद्र का मुख मुरझायेगा।

104. राजकपूर सर्वोत्कृष्ट भूमिका अदा करते हैं। भूत काल में लिखिए।
उत्तर:
राजकपूर ने सर्वोत्कृष्ट भूमिका अदा करते थे।

105. फ़िल्म प्रदर्शित हुई। वर्तमान काल में लिखिए।
उत्तर:
फ़िल्म प्रदर्शित होती है।

106. वे कहानी सुनाने पहुँचे। भविष्यत काल में लिखिए।
उत्तर:
वे कहानी सुनाने पहुँचेंगे।

107. सूझ बूझ वाले भी चक्कर खा जाते हैं। भूत काल में लिखिए।
उत्तर:
सूझ-बूझ वाले ने भी चक्कर खा गये।

108. राजकपूर ने उन्हें आगाह किया। वर्तमान काल में लिखिए।
उत्तर:
राजकपूर उन्हें आगाह करते हैं।

109. फ़िल्म को मुश्किल से वितरक मिले। भविष्यत काल में लिखिए।
उत्तर:
फ़िल्म को मुश्किल से वितरक मिलेंगे।

110. यह सबसे हसीन फ़िल्म है। भूत काल में लिखिए।
उत्तर:
यह सबसे हसीन फ़िल्म थी।

111. नदी की प्रवाह तेज़ है।
उत्तर:
नदी का प्रवाह तेज़ है।

12. शुद्ध रूप में लिखना

* वाक्यों को शुद्ध रूप में लिखिए।

112. शैलेंद्र ने लेख लिखी।
उत्तर:
शैलेंद्र ने लेख लिखा।

113. मैं यह काम नहीं किया हूँ।
उत्तर:
मैं ने यह काम नहीं किया ।

114. कलाकार बडा आगे बढ गया।
उत्तर:
कलाकार बुहत आगे बढ गया।

115. उसकी जीवन संकट में है।
उत्तर:
उसका जीवन संकट में है!

116 तुम तुम्हारा नाम बताओ।
उत्तर:
तुम अपना नाम बताओ।

117. उसने प्राण त्याग दिया।
उत्तर:
उसने प्राण त्याग दिये।

118. मेरे को कुछ नहीं मालूम है।
उत्तर:
मुझे कुछ नहीं मालूम है।

AP 10th Class Hindi 11th Lesson Important Questions तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र

119. मुझे दस रुपया चाहिए।
उत्तर:
मुझे दस रुपये चाहिए।

120. लेखक ने कहानी लिखा।
उत्तर:
लेखक ने कहानी लिखी।

भाग- II Q.No. 13-16 (अर्थग्राह्यता)

Q.No. 13

* निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर उत्तर अनुच्छेद में से ही पहचानकर लिखिए।

I. ‘संगम’ की अद्भुत सफलता ने राजकपूर में गहन आत्मविश्वास भर दिया और उसने एक साथ चार फ़िल्मों के निर्माण की घोषण की – ‘मेरा नाम जोकर’, ‘अजन्ता’, ‘मैं और मेरा दोस्त’ और ‘सत्यम् शिवम् सुदंरम्’। पर जब 1965 में राजकपूर ने ‘मेरा नाम जोकर’ का निर्माण आरंभ किया तब संभवतः उसने भी यह कल्पना नहीं की होगी कि इस फ़िल्म का एक ही भाग बनाने में छह वर्षों का समय लग जाएगा।

प्रश्न:

1. ‘कामयाबी’ शब्द का पर्यायवाची शब्द पहचानकर लिखिए।
उत्तर:
सफलता

2. आत्म उपसर्ग से युक्त शब्द पहचानकर लिखिए।
उत्तर:
आत्मविश्वास

3. अंत- शब्द का विलोम शब्द पहचानकर लिखिए।
उत्तर:
आरंभ

4. संगम की अद्भुत सफलता ने राजकपूर में गहन आत्मविश्वास भर दिया। ( इस वाक्य में विशेषण शब्द पहचानकर लिखिए।
उत्तर:
अद्भुत

5. मेरा नाम जोकर का निर्माण आरंभ किया। इस वाक्य में संज्ञा शब्द पहचानकर लिखिए।
उत्तर:
जोकर

Q.No. 15

* निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए।

I. इन छह वर्षों के अंतराल में राजकपूर द्वारा अभिनीत कई फ़िल्में प्रदर्शित हुई, जिनमें सन् 1966 में प्रदर्शित कवि शैलेंद्र की ‘तीसरी कसम’ भी शामिल है। यह वह फ़िल्म है जिसमें राजकपूर ने अपने जीवन की सर्वोत्कृष्ट भूमिका अदा की। यही नहीं, ‘तीसरी कसम’ वह फ़िल्म है जिसने हिंदी साहित्य की एक अत्यंत मार्मिक कृति को सैल्यूलाइड पर पूरी सार्थकता से उतारा। ‘तीसरी कसम’ फ़िल्म नहीं, सैल्यूलाइड पर लिखी कविता थी।

प्रश्न:

1. 1966 में प्रदर्शित कवि शैलेंद्र की सिनेमा क्या है?
उत्तर:
तीसरी कसम

2. राजकपूर ने किसमें सर्वोत्कृष्ट भूमिका अदा की?
उत्तर:
तीसरी कसम फिल्म में

3. कौन – सी कविता सैल्यूलाइड पर लिखी कविता थी?
उत्तर:
तीसरी कसम

4. किसके द्वारा छह वर्षों के अंतराल में कई फिल्में प्रदर्शित हुई?
उत्तर:
राजकपूर द्वारा

5. हिंदी साहित्य की अत्यं मार्मिक कृति तीसरी कसम फिल्म के शिल्पकार कौन है?
उत्तर:
कवि शैलेंद्र कुमार

II. मैने शैलेंद्र को गीतकार नहीं, कवि कहा है। वे सिनेमा की चकाचौंध के बीच रहते हुए यश और धन – लिप्सा से कोसों दूर थे। जो बात उनकी जिंदगी में थी वही उनके गीतों में भी। उनके गीतों में सिर्फ करुणा नहीं, जूझने का संकेत भी था और वह प्रक्रिया भी मौजदू थी जिसके तहत अपनी मंज़िल तक पहुँचा जाता है। व्यथा आदमी को पराजित नहीं करती, उसे आगे बढ़ने का संदेश देती है।

शैलेंद्र ने ‘तीसरी कसम’ को अपनी भावप्रवणता का सर्वश्रेष्ठ तथ्य प्रदान किया। मुकेश की आवाज़ में शैलेंद्र का यह गीत तो अद्वितीय बन गया है

प्रश्न:

1. लेखक ने शैलेंद्र कुमार के बारे में क्या कहा है?
उत्तर:
ये गीतकार ही नहीं कवि है।

2. किसमें यश और धन की लिप्सा नहीं है?
उत्तर:
शैलेंद्र कुमार जी में।

3. शैलेंद्र जी के गीतों में कौन सी भावनाओं का संकेत था?
उत्तर:
करुणा और जूझने का संकेत था।

4. व्यथा आदमी को कौनसा संदेश देता है?
उत्तर:
व्यथा आदमी को पराजित नहीं करती, उसे आगे बढने का संदेश देती है।

5. किसकी आवाज़ में शैलेंद्र का गीत अद्वितीय बन गया है?
उत्तर:
मुकेश की आवाज़ में

Q.No.16

* निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए।

I. हमारी फ़िल्मों की सबसे बड़ी कमज़ोरी होती है, लोक – तत्त्व का अभाव। वे जिंदगी से दूर होती है। यदि त्रासद स्थितियों का चित्रांकन होता है तो उन्हें ग्लोरीफ़ाई किया जाता है। दुख का ऐसा वीभत्स रूप प्रस्तुत होता है जो दर्शकों का भावनात्मक शोषण कर सके। और ‘तीसरी कसम’ की यह खास बात थी कि वह दुख को भी सहज स्थिति में, जीवन – सापेक्ष प्रस्तुत करती है।

प्रश्न:

1. उनके फिल्मों में सबसे बडी कमज़ोरी क्या होती है? (C)
A) प्रेम
B) करुणा
C) लोकतत्व का अभाव
D) क्रोध
उत्तर:
C) लोकतत्व का अभाव

2. किन स्थितियों के चित्रांकन को ग्लोरीफाई किया गया है? (B)
A) क्रोध
B) त्रासद
C) करुणा
D) प्रेम
उत्तर:
B) त्रासद

3. दुःख को किस रूप में प्रस्तुत किया है? (D)
A) भयानक
B) साधारण
C) हल्की
D) वीभत्स
उत्तर:
D) वीभत्स

4. ‘तीसरी कसम’ की खास बात क्या है? (A)
A) जीवन – सापेक्ष
B) साधारण जीवन
C) भयानक जीवन
D) दुःखयम जीवन
उत्तर:
A) जीवन – सापेक्ष

5. इस पाठ के लेखक कौन है? (C)
A) प्रेमचंद
B) सीताराम सेकसरिया
C) प्रहलाद अग्रवाल
D) लीलाधर मंडलोई
उत्तर:
C) प्रहलाद अग्रवाल

II. ‘तीसरी कसम’ शैलेंद्र के जीवन की पहली और अंतिम फ़िल्म है। ‘तीसरी कसम’ को ‘राष्ट्रपति स्वर्णपदक’ मिला, बंगाल फ़िल्म जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म और कई अन्य पुरस्कारों द्वारा सम्मानित किया गया। मास्कों फ़िल्म फेस्टिवल में भी यह फ़िल्म पुरस्कृत हुई। इसकी कलात्मकता की लंबी-चौड़ी तारीफें हुईं। इसमें शैलेंद्र की संवेदनशीलता पूरी शिद्दत के साथ मौजूद है। उन्होंने ऐसी फ़िल्म बनाई थी जिसे सच्चा कवि हृदय ही बना सकता था।

प्रश्न:

1. “तीसरी कसम किसके जीवन की पहली और अंतिम फ़िल्म है? (A)
A) शैलेंद्र जी
B) प्रेमचंद
C) हबीब तनवीर
D) प्रहलाद अग्रवाल
उत्तर:
A) शैलेंद्र जी

2. किस फ़िल्म को राष्टपति “स्वर्णपदक” मिला? (C)
A) मेरा नाम जोकर
B) सत्यम शिवम्
C) तीसरी कसम
D) अजंता
उत्तर:
C) तीसरी कसम

3. कौन सी फ़िल्म मास्को फ़िल्म फ़ेस्टिवल में भी पुरस्कृत हुई? (B)
A) मेरा नाम जोकर
B) तीसरी कसम
C) अजंता
D) मैं और मेरा दोस्त
उत्तर:
B) तीसरी कसम

4. शैलेंद्र जी का कौन – सा भाव पूरी शिद्दत के साथ मैजूद है? (A)
A) संवेदनशीलता
B) भयानकता
C) हास्य भाव
D) प्रेम और वात्सल्य
उत्तर:
A) संवेदनशीलता

5. यह फिल्म किस एसोसिएशन के द्वारा सर्वश्रेष्ठ कहा गया? (B)
A) मर्चंट एसोसिएशन
B) जर्नलिस्ट एसोसिएशन
C) स्टूडेंट यूनियन एसोसिएशन
D) चारिटेबुल एसोसिएशन
उत्तर:
B) जर्नलिस्ट एसोसिएशन

III. मैंने शैलेंद्र को गीतकार नहीं, कवि कहा है। वे सिनेमा की चकाचौंध के बीच रहते हुए यश और धन – लिप्सा से कोसों दूर थे। जो बात उनकी ज़िंदगी में थी वही उनके गीतों में भी। उनके गीतों में सिर्फ़ करुणा नहीं, जूझने का संकेत भी था और वह प्रक्रिया भी मौजदू थी जिसके तहत अपनी मंज़िल तक पहुँचा जाता है। व्यथा आदमी को पराजित नहीं करती, उसे आगे बढ़ने का संदेश देती है।

प्रश्न:

1. इस अनुच्छेद में ‘मैं’ किसके लिए प्रयुक्त हुआ है? (C)
A) शैलेंद्र
B) हीरामन
C) लेखक
D) राजकपूर
उत्तर:
C) लेखक

2. उन्होंने शैलेंद्र को क्या कहा है? (B)
A) कवि
B) गीतकार
C) निर्देशक
D) निर्मा
उत्तर:
B) गीतकार

3. शैलेंद्र को किसकी लालसा नहीं थी? (C)
A) फ़िल्म
B) इज्जत
C) धन दौलत
D) ज़िंदगी
उत्तर:
C) धन दौलत

4. व्यथा आदमी को कौनसा संदेश देती है? (B)
A) पराजित होने की
B) आगे बढने की
C) करुणा की
D) धनलिप्सा की
उत्तर:
B) आगे बढने की

5. शैलेंद्र के गीतों में क्या नहीं होती है? (C)
A) यश
B) जिंदगी
C) करुणा
D) व्यथा
उत्तर:
C) करुणा

भाग- IIIQ.No. 17-18 (अभिव्यक्ति)

Q.No.18

* निम्न जानकारी पढ़कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

भारत की आज़ादी के साल मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में जन्मे प्रहलाद अग्रवाल ने हिंदी से एम. ए. तक शिक्षा हासिल की। इन्हें किशोर वय से ही हिंदी फ़िल्मों के इतिहास और फ़िल्मकारों के जीवन और उनके अभिनय के बारे में विस्तार से जानने और उस पर चर्चा करने का शौक रहा। इन दिनों सतना के शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राध्यापन कर रहे प्रहलाद अग्रवाल फ़िल्म क्षेत्र से जुड़े लोगों और फ़िल्मों पर बहुत कुछ लिख चुके हैं और आगे भी इसी क्षेत्र को अपने लेखन का विषय बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं। इनकी प्रमुख कृतियाँ हैं- सातवाँ दशक, तानाशाह, में खुशबू, सुपर स्टार, राजकपूर : आधी हकीकत, आधा फ़साना, कवि शैलेंद्र : ज़िंदगी की जीत में यकीन, प्यासाः चिर अतृप्त गुरुदत्त, उत्ताल उमंग : सुभाष घई की फ़िल्मकला, ओ रे माँझी : बिमल राय का सिनेमा और महाबाज़ार के महानायक : इक्कीसवीं सदी का सिनेमा।

A. प्रहलाद अग्रवाल का जन्म ….. शहर में हुआ।
B. उन्हें ….. के अभिनय के बारे में जानने का शौक था।
C. उन्होंने ….. महाविद्यालय में प्राध्यापन किया।
D. सुपर स्टार …… की कृति है।
उत्तर:
A. मध्यप्रदेश के जबलपुर
B. फ़िल्मकारों
C. शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर
D. प्रहलाद अग्रवाल

भाग – IV Q.No.19-26 (अभिव्यक्ति)

Q.No.19-20

* निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन या चार वाक्यों में लिखिए।

प्रश्न 1.
तीसरी कसम ‘फ़िल्म की विशेष बात क्या है?
उत्तर:
तीसरी कसम शुद्ध साहित्यिक फ़िल्म है। इसे लोकप्रिय बनाने के लिए उसकी साहित्यिकता का कोई परिवर्तन नहीं किया गया। इस फ़िल्म में दुख को भी सहज स्थिति में व्यक्त किया गया है।

AP 10th Class Hindi 11th Lesson Important Questions तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र

प्रश्न 2.
तीसरी कसम अच्छी फ़िल्म होने पर भी नहीं चली थी। क्यों?
उत्तर:
यह साहित्यिक फ़िल्म थी। व्यावसायिक फ़िल्म नहीं थी। इसलिए इसे वितरक नहीं मिले। प्रचार प्रसार में भी पैसा नहीं लगाया गया। इसलिए इसकी चर्चा अधिक नहीं हो पाई थी। और नहीं चली थी। जब सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला तब इसकी चर्चा हुई।

प्रश्न 3.
शैलेंद्र को लेखक ने फ़िल्म निर्माता बनने के अयोग्य कहा था। क्यों?
उत्तर:
शैलेंद्र आदर्शवादी भावुक कवि था। वे अच्छी फ़िल्म बनाने की कला जानते तो है। उसे जनता के लिए लुभावना बनाने की कला नहीं जानते थे। इसलिए फ़िल्म लोकप्रिय नहीं बन पायी। फ़िल्म की संवेदना को दर्शक समझ नहीं पाते थे। शैलेंद्र को लोकरुचि और लोकप्रियता के तत्वों का ध्यान और ज्ञान नहीं था।

प्रश्न 4.
‘तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र पाठ से लिए गए कथन “ऐसा नहीं कि शैलेंद्र बीस सालों तक फ़िल्म इंटस्ट्री में रहते हुए भी वहाँ के तौर तरीकों से नावाकिफ थे, परंतु, उनमें उलझकर वे अपनी आदमियत नहीं खो सके थे।” के संदर्भ में शैलेंद्र की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
शैलेंद्र ने फ़िल्म का निर्माण धन कमाने के उद्देश्य से नहीं किया। वे एक आदर्शवादी भावुक कवि थे। उन्होंने ‘स्वान्त सुखाय’ ही फ़िल्म बनायी। फ़िल्म इंडस्ट्री में बीस साल से रहते हुए। वे अपनी आदमियत न खो सके। फ़िल्म को अधिक मनोरंजक बनाकर पैसा कमाना उनका लक्ष्य नहीं। वे ऐसे तौर तरीकों सेनावाकिफ़ थे। असफलता के डर से सिद्धांतों से राजी न हुए एक आदर्श फ़िल्म निर्माता के रूप में हमारे सामने आये।

प्रश्न 5.
फ़िल्म निर्माता के रूप में शैलेंद्र की विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
‘तीसरी कसम’ शैलेंद्र की पहली तथा अंतिम फ़िल्म थी। वे एक निस्वार्थी निर्माता थे। साधारणतः निर्माता लोग पैसे कमाने फिल्मों का निर्माण करते हैं। लेकिन शैलेंद्र पैसे कमाने की विद्या नहीं जानते। फणीश्वरनाथ रेणु की कथा उनके मन को छू गई। इसीलिए इस कथा को पूरी ईमानदारी के साथ पर्दे पर उतारा। फिल्म प्रदर्शन के लिए कोई खरीददार न आये। लेकिन इस फ़िल्म ने कई पुरस्कार जीते। सबसे बढकर प्रेक्षकों के मन को जीत लिया।

प्रश्न 6.
शैलेंद्र ने राजकपूर की भावनाओं को शब्द दिये हैं- समीक्षा कीजिए।
उत्तर:
राजकपूर आँखों से अभिनय करनेवाले सक्षम कलाकार हैं। भावनाओं को आँखों से प्रदर्शित करने में वे सिद्धहस्त थे। शैलेंद्र एक अच्छे गीतकार थे। वे भावुक कवि थे। सुन्दर भावनाओं को अपने गीतों में भरने में सक्षम थे। इन दोनों के मिलन से एक सुंदर कलात्मक कृति निकली। एक ने सुंदर शब्दों से कमाल किया तो दूसरे ने अपनी आँखों के अभिनय से जादू किया। शैलेंद्र ने राजकपूर की भावनाओं को शब्द दिये।

भाग – V Q.No. 27-28 (अभिव्यक्ति )

Q.No. 27

* निम्नलिखित निबंधात्मक प्रश्नों के उत्तर दस पंक्तियों में लिखिए।

प्रश्न 1.
तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र पाठ का सारांश लिखिए।
उत्तर:
पाठ : तीसरी कसम के शिल्पकार
लेखक : प्रहलाद अग्रवाल

‘तीसरी कसम ́ के शिल्पकार शैलेंद्र पाठ फ़िल्मकार के जीवन और फ़िल्म पर लिखा हुआ लेख है। इस पाठ में लेखक ने गीतकार शैलेंद्र और उनकी बनायी हुई। फ़िल्म के बारे में बताया। यह शैलेंद्र की पहली और आखिरी फ़िल्म थी। सन् 1966 में तीसरी कसम फ़िल्म प्रदर्शित हुई थी। इसके मुख्य कलाकार राजकपूर और वहीदा रहमान थे। यह फ़िल्म नहीं, सेल्यूलाइड पर लिखी हुई कविता थी। चित्रांकन में मूलकथा को बिलकुल नहीं बदला गया।

इस फ़िल्म को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक, बंगाल फ़िल्म जर्नलिस्ट एसोशियेशन द्वारा सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, मॉस्को फ़िल्म फेस्टिवल आदि में पुरस्कार मिले थे।

शैलेंद्र ने इसमें अपनी संवेदनशीलता को अच्छी तरह दिखाया था। नायक राजकपूर और नयिका वहीदा रहमान ने अच्छा अभिनय किया था। राजकपूर शैलेंद्र के मित्र थे। राजकपूर ने इस फ़िल्म के लिए शैलेंद्र से केवल एक रुपया लिया था और फ़िल्म असफल होने के बारे में भी बताया था। शैलेंद्र को पैसा, यश से भी अपनी आत्मसंतुष्टि प्रिय थी। फ़िल्म के संगीतकार जय किशन थे। फ़िल्म के गाने पहले ही लोकप्रिय हो चुके थे। फिर भी फ़िल्म को खरीदनेवाला कोई नहीं था। आम आदमी को फ़िल्म की संवेदना आसानी से समझ नहीं आती थी। फ़िल्म का प्रचार भी कम हुआ था। फ़िल्म असफल हुई थी।

शैलेंद्र ने दिखलावा, झूठे अभिजात्य को नहीं अपनाया था। वे आदर्श फ़िल्म निर्माता थे। राजकपूर हीरामन पात्र का अभिनय करते करते सच्चा हीरामन बन गए। इस फ़िल्म में किसी भी काल्पनिक मनोरंजन को नहीं रखा गया। कहानी, गीत, अभिनय, प्रस्तुतीकरण हर तरह से खूबसूरत फ़िल्म थी। फिर भी फ़िल्म सफल नहीं हुई।

नीति :

  • भारत की देहाती दुनिया और उनके जीवन को दिखाती है।
  • सामाजिक न्याय और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को उजागर करना है।

भाग – VI Q.No. 29-30 (सृजनात्मक अभिव्यक्ति)

Q.No.29

* निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सूचना के अनुसार लिखिए।

प्रश्न 1.
विश्व पुस्तक प्रदर्शनी में जाने के लिए दो दिन की अनुमति माँगते हुए प्रधानाध्यापक के नाम पत्र लिखिए।
उत्तर:

रामचंद्रापुरम,
दि. x x x x

सेवा में,
प्रधानाध्यापक जी,
नगर पालिका हाईस्कूल,
कोत्तपेट, गुंटुर।

महोदय,
सादर प्रणाम। मैं दसवीं कक्षा अंग्रेज़ी माध्यम का छात्र हूँ। मेरी क्रम संख्या 18 है।

हमारे शहर से अस्सी किलोमीटर दूरी पर स्थित नगर में विश्व पुस्तक प्रदर्शनी लगी हुई है। मुझे पता चला कि उस प्रदर्शनी में सभी प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध हैं। यह प्रदर्शनी केवल दस दिन के लिए आयोजित है। मैं उसे देखना चाहता हूँ। अपनी मनपसंद पुस्तकें खरीदना चाहता हूँ। कल हमारे परिवार के सभी सदस्य उस प्रदर्शनी को देखने जा रहे हैं।
कृपया मुझे उस प्रदर्शनी में जाने के लिए दो दिन की अनुमति / छुट्टी देने की कृपा करें।
धन्यवाद

आपका आज्ञाकारी छात्र,
X X X X

AP 10th Class Hindi 11th Lesson Important Questions तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र

Q.No.30

* संकेत शब्दों के आधार पर निम्न दिए गए शब्दों में से सही शब्दों को चुनकर किसी एक निबंध के रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

1. कंप्यूटर – युग
(सैकडों अकेला, सुलझा, उपयोग, ज़ोरदार, राजनैतिक, संशोधन, सहायकारी, बौद्धिक, आधुनिक, मशहूर, जाँच, विज्ञान, आविष्कार, संगणक, कम्प्यूटर)

यह ..1.. का युग है। कुछ वर्ष पहले संसार के सामने एक नया ..2.. आया उसे अंग्रेज़ी में कम्प्यूटर और हिन्दी में ..3.. कहते हैं।

आज के युग को हम ..4.. युग कह सकते हैं। आजकल हर क्षेत्र में इसका ..5.. उपयोग और प्रयोग हो रहा है। चाहे व्यापारिक क्षेत्र हो, ..6.. क्षेत्र हो, यहाँ तक कि विद्या, वैद्य और ..7.. के क्षेत्र में भी ये बड़े ..8.. हो गये हैं। इसे हिन्दी में “संगणक” कहते हैं। गणना, गुणना आदि यह आसानी से कर सकता है। मनुष्य की ..9.. शक्ति की बचत के लिए इसका निर्माण हुआ है। ..10.. कंप्यूटर के निर्माण में चार्लस बाबेज और डॉ. होवर्ड एकन का नाम ..11.. हैं। परीक्षा पत्र तैयार करना, उनकी ..12.. करना इसके सहारे आजकल पूरा किया जा रहा है। जिस काम के लिए ..13.. लोग काम करते हैं, उस काम को यह ..14.. कर सकता है। हम जिस समस्या का परिष्कार नहीं कर पाते हैं, उसे यह आसानी से ..15.. सकता है।

चिकित्सा के क्षेत्र में भी इसका ..16.. बडे पैमाने पर हो रहा है। इसके द्वारा यह सिद्ध हो गया कि – “सब तरह के काम यह कर सकता है।”
उत्तर:

  1. विज्ञान
  2. आविष्कार
  3. संगणक
  4. कम्प्यूटर
  5. ज़ोरदार
  6. राजनैतिक
  7. संशोधन
  8. सहायकारी
  9. बौद्धिक
  10. आधुनि
  11. मशहूर
  12. जाँच
  13. सैकड़ों
  14. अकेला
  15. सुलझा
  16. उपयोग

Leave a Comment